भारत ने चीन को 1-0 से हराकर पांचवीं बार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी जीती, आतिशी होंगी दिल्ली की नई CM
भारत ने चीन को 1-0 से हराकर पांचवीं बार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी जीती, आतिशी होंगी दिल्ली की नई CM
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा की कि कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को उनके पद से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और मौत का विरोध कर रहे डॉक्टरों के साथ छह घंटे तक चली बैठक के बाद यह निर्णय लिया उधर न्यूयॉर्क के मेलविले में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इसे लेकर भारत ने अमेरिका के समक्ष कड़ विरोध जताया है। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास नेइस घटना की निंदा की है और इसे अस्वीकार्य करार दिया है। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस मामले को अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों के समक्ष उठाया है और उनसे इस कृत्य के अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की अपील की है
फिरोजाबाद में घर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से मकान ढह गया। इसके मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने मलबे से 10 लोगों को निकाला, जिसमें से 4 की मौत हो गई है
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (17 सितंबर 2024) को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं उन्हें बधाइयों का तांता लगा है, उधर केरल के मलप्पुरम जिले में निपाह से हुई मौत के मामले में 175 लोगों को संपर्क सूची में शामिल किया गया है। इनमें से 126 प्राथमिक संपर्क सूची में और 49 द्वितीयक संपर्क सूची में हैं। इनमें से 74 स्वास्थ्यकर्मी हैं, जानिए देश-दुनिया की सभी अहम और बड़ी खबरें
