LIVE

17 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: वक्फ पर SC में अगली सुनवाई 5 मई को; पाकिस्तानी सेना प्रमुख को भारत का करारा जवाब, कहा- PoK करें खाली

17 अप्रैल 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: वक्फ एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगले आदेश तक वक्फ के स्टेट्स में कोई बदलाव नहीं होगा। जानकारी के अनुसार, अगली सुनवाई अब 5 मई को होगी। सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन वक्फ संशोधन कानून पर सुनवाई चल रही है। सुनवाई के पहले दिन शीर्ष अदालत इस कानून के कई प्रावधानों पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से जवाब मांगा। साथ ही इस कानून का विरोध करने वाले पक्षकारों से पूछा कि वक्फ की संपत्तियों का पंजीकरण कराने से क्या दिक्कत है। टाइम मैगजीन ने साल 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। इस साल की लिस्ट में राजनीति, एंटरटेनमेंट, साइंस और बिजनेस से जुड़ी वैश्विक हस्तियों ने जगह बनाई है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क तक टाइम मैगजीन की 2025 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में दुनिया भर के कुछ सबसे प्रमुख नाम शामिल हैं। हालांकि, इस साल टाइम मैगजीन की सूची में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है। साल 2025 की लिस्ट में शामिल वैश्विक हस्तियों और राजनीतिक दिग्गजों में मैक्सिकन राष्ट्रपति पद की दौड़ में सबसे आगे चल रही क्लाउडिया शिनबाम भी शामिल हैं। अन्य वैश्विक ताकतवर लोगों में जेडी वेंस, रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर, कीर स्टारमर, जेवियर माइली, टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस और फ्रेडरिक मर्ज शामिल हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में वक्श संशोधन बिल को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसा हुई। इस हिंसा की जांच के लिए अब SIT गठित की गई है। हिंसा में 3 लोगों की मौत भी हुई थी। वक्फ विधेयक के खिलाफ आज यानि कि बुधवार को सुनवाई हुई। आज के दिन सुप्रीम कोर्ट ने कोई आदेश जारी नहीं किया, लेकिन कुछ तीखे सवाल जरूर सरकार से पूछे। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा वक्फ के विरोध में की जा रही हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता। वक्फ विधेयक के खिलाफ दाखिल याचिकाओं की ओर से कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा और इसे संविधान का उल्लंघन बताया।

  • मुर्शीदाबाद हिंसा जांच के लिए SIT हुई गठित

  • वक्फ एक्ट के विरोध में कपिल सिब्बल ने SC में रखी दलीलें

  • केरल के राज्यपाल की उच्चतम न्यायालय के फैसले पर टिप्पणी अस्वीकार्य : मुख्यमंत्री विजयन

  • नेशनल हेराल्ड हमारा अखबार, हम इसे भरपूर विज्ञापन देते रहेंगे : मुख्यमंत्री सुक्खू

  • कांगो में नाव में आग लगने से कम से कम 50 लोगों की मौत: स्थानीय अधिकारी

Shashank Shekhar MishraUpdated Apr 17, 2025, 17:47 IST
Follow on Google News
17 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: वक्फ पर SC में अगली सुनवाई 5 मई को; पाकिस्तानी सेना प्रमुख को भारत का करारा जवाब, कहा- PoK करें खाली

17 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: वक्फ पर SC में अगली सुनवाई 5 मई को; पाकिस्तानी सेना प्रमुख को भारत का करारा जवाब, कहा- PoK करें खाली

17 अप्रैल 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: वक्फ एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगले आदेश तक वक्फ के स्टेट्स में कोई बदलाव नहीं होगा। जानकारी के अनुसार, अगली सुनवाई अब 5 मई को होगी। सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन वक्फ संशोधन कानून पर सुनवाई चल रही है। सुनवाई के पहले दिन शीर्ष अदालत इस कानून के कई प्रावधानों पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से जवाब मांगा। साथ ही इस कानून का विरोध करने वाले पक्षकारों से पूछा कि वक्फ की संपत्तियों का पंजीकरण कराने से क्या दिक्कत है। टाइम मैगजीन ने साल 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। इस साल की लिस्ट में राजनीति, एंटरटेनमेंट, साइंस और बिजनेस से जुड़ी वैश्विक हस्तियों ने जगह बनाई है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क तक टाइम मैगजीन की 2025 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में दुनिया भर के कुछ सबसे प्रमुख नाम शामिल हैं। हालांकि, इस साल टाइम मैगजीन की सूची में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है। साल 2025 की लिस्ट में शामिल वैश्विक हस्तियों और राजनीतिक दिग्गजों में मैक्सिकन राष्ट्रपति पद की दौड़ में सबसे आगे चल रही क्लाउडिया शिनबाम भी शामिल हैं। अन्य वैश्विक ताकतवर लोगों में जेडी वेंस, रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर, कीर स्टारमर, जेवियर माइली, टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस और फ्रेडरिक मर्ज शामिल हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में वक्श संशोधन बिल को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसा हुई। इस हिंसा की जांच के लिए अब SIT गठित की गई है। हिंसा में 3 लोगों की मौत भी हुई थी। वक्फ विधेयक के खिलाफ आज यानि कि बुधवार को सुनवाई हुई। आज के दिन सुप्रीम कोर्ट ने कोई आदेश जारी नहीं किया, लेकिन कुछ तीखे सवाल जरूर सरकार से पूछे। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा वक्फ के विरोध में की जा रही हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता। वक्फ विधेयक के खिलाफ दाखिल याचिकाओं की ओर से कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा और इसे संविधान का उल्लंघन बताया।

APR 17, 2025 17:12 IST

कब शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा? MEA का जवाब आया सामने

भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा जल्द ही फिर से शुरू होने की संभावना है और इस बारे में सार्वजनिक सूचना जारी की जा सकती है। भारत और चीन पिछले वर्ष अक्टूबर में हुए समझौते के तहत डेमचोक और देपसांग के दो शेष टकराव बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी पूरी करने के बाद संबंधों को सुधारने के प्रयासों के तहत कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हम शीघ्र ही कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे और यात्रा जल्द ही दोबारा शुरू होने की संभावना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यात्रा इस वर्ष होगी और हम इसकी तैयारियां कर रहे हैं। जल्द ही जनता के लिए अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।’’ कैलाश मानसरोवर यात्रा 2020 के बाद से नहीं हुई है।
APR 17, 2025 16:17 IST

हिंसाग्रस्त मुर्शिदाबाद का कल दौरा करेंगे राज्यपाल आनंद बोस

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस शुक्रवार को हिंसाग्रस्त मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगे। राजभवन ने बताया कि बोस के हिंसा प्रभावित लोगों से मिलने, स्थिति का जायजा लेने और जिला अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा करने की उम्मीद है।
APR 17, 2025 15:21 IST

पुणे के निकट निजी बस में लगी आग

पुणे के बाहरी इलाके में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक निजी बस में संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, बस में सवार सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस के अनुसार, यह घटना दोपहर के समय खेड़ शिवपुर के पास घटित हुई। जैसे ही वाहन से धुआं निकलने लगा, चालक ने बस रोककर यात्रियों को तुरंत नीचे उतार दिया।राजगड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, "पूरी बस आग की चपेट में आ गई, हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।"
APR 17, 2025 14:22 IST

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन कानून पर सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन वक्फ संशोधन कानून पर सुनवाई चल रही है। सुनवाई के पहले दिन शीर्ष अदालत इस कानून के कई प्रावधानों पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से जवाब मांगा। साथ ही इस कानून का विरोध करने वाले पक्षकारों से पूछा कि वक्फ की संपत्तियों का पंजीकरण कराने से क्या दिक्कत है। कोर्ट वक्फ बाय यूजर संपत्तियों पर सरकार से पूछा कि क्या वह इन संपत्तियों को गैर-अधिसूचित करेगी? ऐसे तमाम सवाल कोर्ट ने सरकार से किए।
APR 17, 2025 13:48 IST

राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अगले सप्ताह दो दिन के अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ब्राउन यूनिवर्सिटी में भाषण देंगे। वे फैकल्टी सदस्यों और छात्रों से बातचीत भी करेंगे। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी। पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 21 और 22 अप्रैल को अमेरिका के रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे। वे वहां भाषण देंगे और यूनिवर्सिटी के फैकल्टी सदस्यों तथा छात्रों से बातचीत करेंगे।
APR 17, 2025 13:05 IST

गुजरात में भाजपा का 'हल्ला बोल', सोनिया-राहुल के खिलाफ प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की ओर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद गुजरात में सियासी माहौल गरमा गया है। गुरुवार को गांधीनगर और अहमदाबाद में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांधीनगर में शहर के मेयर, भाजपा नगर अध्यक्ष और बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। उत्तर गांधीनगर की विधायक रीताबेन पटेल ने इस विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में गले तक डूबी हुई है और नेशनल हेराल्ड मामला उसकी पोल खोल रहा है।
APR 17, 2025 13:04 IST

ममता बनर्जी में कोई 'ममता' नहीं है : नित्यानंद राय

पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून की आड़ में भड़की हिंसा और हिंदुओं के पलायन को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम ही ममता है, उनमें कोई 'ममता' नहीं है, 'क्रूरता' है। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ हो रहा है, उसके सारे कारण की जड़ ममता बनर्जी हैं। वे तुष्टिकरण की नीति के तहत बिल्कुल ही सत्ता और वोट की खातिर यह जघन्य अपराध कर रही हैं। वहां जो हो रहा है, वह ममता बनर्जी के कारण हो रहा है।
APR 17, 2025 12:02 IST

हरियाणा भूमि सौदा : रॉबर्ट वाद्रा तीसरे दिन ईडी के समक्ष पेश

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाद्रा 2008 के हरियाणा भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने बताया कि जांच के तहत वाद्रा (56) से पिछले दो दिनों में दस घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। वह अपनी पत्नी एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ सुबह 11 बजे के बाद मध्य दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। वाद्रा के खिलाफ यह जांच हरियाणा के मानेसर-शिकोहपुर (अब गुरुग्राम में सेक्टर 83) में एक भूमि सौदे से जुड़ी है।
APR 17, 2025 12:02 IST

कर्नाटक सरकार जाति जनगणना रिपोर्ट पर मंत्रिमंडल में चर्चा करेगी और फैसला लेगी: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि कर्नाटक में पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार सामाजिक-आर्थिक और शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट पर मंत्रिमंडल में विचार-विमर्श करेगी और उचित निर्णय लेगी।
सामाजिक-आर्थिक और शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट को ‘जाति जनगणना’ के नाम से जाना जाता है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक इसे नहीं देखा है।
खरगे ने यहां संवाददाताओं से कहा, “यह राज्य सरकार पर छोड़ दिया गया है, हर राज्य अपना काम करता है। केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं किया। राज्य सरकार मंत्रिमंडल में चर्चा करेगी और निर्णय लेगी। मैंने रिपोर्ट नहीं देखी है। मामला राज्य सरकार पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने रिपोर्ट के विरोध के बारे में पूछे जाने पर कहा, “(विरोध) हो सकता है। मैंने अपनी राय साझा की है।
APR 17, 2025 10:52 IST

उत्तर प्रदेश: भर्ती में रिश्वतखोरी के आरोप में बाल विकास परियोजना अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती से जुड़े रिश्वतखोरी के मामले में संलिप्त पाए जाने के बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कृष्ण चंद्र को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को जनसुनवाई के दौरान एक शिकायत मिली थी, जिसमें भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और रुपयों के लेनदेन का आरोप लगाया गया था। उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जग प्रवेश के नेतृत्व में की गई जांच में पुष्टि हुई कि चंद्र ने एक आवेदक से 1.65 लाख रुपये की मांग की थे, जिसमें से 70,000 रुपये अग्रिम भुगतान के रूप में दिए गए थे।
APR 17, 2025 10:52 IST

मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

मणिपुर के इंफाल घाटी जिलों में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक सक्रिय सदस्य को बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के फयेंग गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उग्रवादी की पहचान 32 वर्षीय अंगोम अजॉय मेइती के रूप में हुई है और उसके पास से बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट, दूरबीन और अन्य सामान जब्त किया गया है। इंफाल पूर्व जिले के लाईहारोबाम लीराक इलाके से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (लालुम्बा) के एक उग्रवादी को पकड़ा गया, जिसकी पहचान वाहेंगबाम रामानंद सिंह (50) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि उसके पास से नौ एमएम की एक पिस्तौल, एक मैगजीन और छह कारतूस तथा दो .32 पिस्तौल, मैगजीन और आठ कारतूस जब्त किए गए।
APR 17, 2025 09:19 IST

टाइम मैगजीन ने जारी की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट

टाइम मैगजीन ने साल 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। इस साल की लिस्ट में राजनीति, एंटरटेनमेंट, साइंस और बिजनेस से जुड़ी वैश्विक हस्तियों ने जगह बनाई है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क तक टाइम मैगजीन की 2025 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में दुनिया भर के कुछ सबसे प्रमुख नाम शामिल हैं। हालांकि, इस साल टाइम मैगजीन की सूची में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है। साल 2025 की लिस्ट में शामिल वैश्विक हस्तियों और राजनीतिक दिग्गजों में मैक्सिकन राष्ट्रपति पद की दौड़ में सबसे आगे चल रही क्लाउडिया शिनबाम भी शामिल हैं। अन्य वैश्विक ताकतवर लोगों में जेडी वेंस, रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर, कीर स्टारमर, जेवियर माइली, टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस और फ्रेडरिक मर्ज शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
APR 17, 2025 08:43 IST

उत्तर कोरिया ने अमेरिका की ओर से बमवर्षक विमान उड़ाए जाने पर दी जवाबी कार्रवाई की धमकी

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान अमेरिका की ओर से दक्षिण कोरिया पर लंबी दूरी के बमवर्षक विमान उड़ाए जाने के बाद उत्तर कोरिया ने जवावी कार्रवाई की धमकी दी है।
दरअसल उत्तर कोरिया का मानना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया इस प्रकार का सैन्य अभ्यास उस पर हमले की तैयारी के लिए करते हैं। अमेरिकी और दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार को सैन्य अभ्यास किया और इस दौरान अमेरिका ने ‘बी-1बी’ बमवर्षक विमान उड़ाए थे। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ दोनों देशों की संयुक्त निवारक क्षमता का प्रदर्शन करना था। अमेरिका और दक्षिण कोरिया नियमित रूप से संयुक्त सैन्य अभ्यास करते हैं, जिन्हें वे रक्षात्मक प्रकृति का बताते हैं। लेकिन उत्तर कोरिया इसे आक्रमण के अभ्यास के तौर पर देखता है।
APR 17, 2025 08:18 IST

राजद MLA रीत लाल यादव ने किया आत्मसमर्पण

बिल्डर से रंगदारी मांगने के मामले में RJD विधायक रीत लाल यादव ने आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के अनुसार, अपने भाई के साथ RJD विधायक रीत लाल यादव ने आत्मसमर्पण किया है। RJD विधायक ने दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। पटना पुलिस रीत लाल यादव और उसके भाई की तलाश कर रही थी। RJD विधायक रीत लाल यादव के साथ चिक्कू यादव, पिंकू यादव, श्रवण यादव के स्टैब एवं अन्य सहयोगी ने भी दानापुर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। बता दें, कल ही BJP ने सोशल मीडिया पर
रीत लाल यादव को फरार घोषित किया था।
APR 17, 2025 07:21 IST

दिल्ली सरकार ने डमी स्कूलिंग पर कसी नकेल

दिल्ली सरकार ने जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) की देखरेख में कई स्कूलों में निरीक्षण अभियान शुरू किया है, जिसमें 10 स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं और मानदंडों का गंभीर उल्लंघन करने वाले संस्थानों की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
APR 17, 2025 06:46 IST

केरल के राज्यपाल की उच्चतम न्यायालय के फैसले पर टिप्पणी अस्वीकार्य : मुख्यमंत्री विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले के संबंध में की गई टिप्पणी को बुधवार को ‘‘अस्वीकार्य’’ करार दिया, हालांकि यह भी कहा कि वह (राज्यपाल) अपने पूर्ववर्ती की तरह नहीं हैं। उच्चतम न्यायालय ने कुछ दिन पहले अपने एक ऐतिहासिक फैसले में 10 विधेयकों को राष्ट्रपति के विचारार्थ रोककर रखने के लिए तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि को कड़ी फटकार लगाई तथा राज्य विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों पर राज्यपाल की कार्रवाई के लिए एक समय सीमा तय की। विजयन ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आमतौर पर राज्यपाल को उच्चतम न्यायालय के फैसले के विपरीत रुख नहीं अपनाना चाहिए, लेकिन इस मामले में ऐसा करने के पीछे ‘‘राजनीतिक कारण’’ है।
APR 17, 2025 06:46 IST

महादेव ऐप के जरिये आईपीएल मैच के लिए सट्टा लगाने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले की पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट मैच के लिए महादेव ऐप के जरिये ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के आरोप में दो राज्यों में छापेमारी कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले की पुलिस ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से आठ लोगों को तथा असम के गुवाहाटी से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पहले से ही छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप सट्टेबाजी घोटाले की जांच कर रहा है। रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि इन 14 लोगों में से छह छत्तीसगढ़, तीन झारखंड, दो मध्य प्रदेश और एक-एक पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं।
APR 17, 2025 06:45 IST

कांगो में नाव में आग लगने से कम से कम 50 लोगों की मौत: स्थानीय अधिकारी

उत्तर-पश्चिमी कांगो में आग लगने के बाद एक नाव पलट गई, जिससे कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग लापता हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि कांगों नदी में मंगलवार देर रात को यह घटना हुई थी, जिसमें कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं और कई व्यक्तियों को बचा लिया गया है। रेड क्रॉस और प्रांतीय अधिकारियों की सहायता से बचाव दल बुधवार को भी लापता लोगों की तलाश कर रहा है। संबंधित अधिकारी कोम्पीटेंट लोयोको ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि मोटर चालित लकड़ी की नाव में लगभग 400 यात्री सवार थे, लेकिन मबंडाका शहर के पास इसमें आग लग गई।
APR 17, 2025 06:45 IST

वक्फ एक्ट के विरोध में कपिल सिब्बल ने SC में रखी दलीलें

वक्फ विधेयक के खिलाफ आज यानि कि बुधवार को सुनवाई हुई। आज के दिन सुप्रीम कोर्ट ने कोई आदेश जारी नहीं किया, लेकिन कुछ तीखे सवाल जरूर सरकार से पूछे। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा वक्फ के विरोध में की जा रही हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता। वक्फ विधेयक के खिलाफ दाखिल याचिकाओं की ओर से कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा और इसे संविधान का उल्लंघन बताया।
APR 17, 2025 06:44 IST

मुर्शीदाबाद हिंसा जांच के लिए SIT हुई गठित

पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में वक्श संशोधन बिल को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसा हुई। इस हिंसा की जांच के लिए अब SIT गठित की गई है। हिंसा में 3 लोगों की मौत भी हुई थी।

संबंधित खबरें