आज की ताजा खबर 16 फरवरी-2025 हिंदी न्यूज़: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में अब तक 18 लोगों की मौत, अमेरिका से निर्वासित लोगों के दूसरे जत्थे को लेकर अमृतसर पहुंचा विमान; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 16 फरवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ जैसी स्थिति बनने से प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 पर अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पीएम मोदी और दिल्ली के उपराज्यपाल समेत कई दिग्गजों ने इस हादसे पर शोक जताया है। वहीं अमेरिका से 116 अवैध प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार देर रात अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इसके अलावा इजरायल और हमास ने शनिवार को बंधकों और सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की छठी अदला-बदली पूरी कर ली। नाजुक दौर में फंसा गाजा युद्धविराम के प्रारंभिक चरण में केवल दो सप्ताह शेष रह गए हैं।
आज की ताजा खबर 16 फरवरी-2025 हिंदी न्यूज़: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में अब तक 18 लोगों की मौत, अमेरिका से निर्वासित लोगों के दूसरे जत्थे को लेकर अमृतसर पहुंचा विमान; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें
आज की अहम और बड़ी खबरें पढ़ें
पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाई
प्रयागराज कुंभ से अयोध्या जा रहे पंजाब के श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत
जयशंकर ने ओमान के अपने समकक्ष के साथ व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहयोग पर की चर्चा
नागपुर में विस्फोटक निर्माण इकाई में विस्फोट से दो लोगों की मौत
अमेरिका से निर्वासित गुजरात के आठ लोग अहमदाबाद पहुंचे
उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उन्हें पुलिस वाहनों से उनके गृह जिलों में भेज दिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (‘जी’ डिवीजन) आर डी ओझा ने बताया, ‘‘गुजरात के आठ निर्वासित प्रवासी रविवार सुबह 11 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे। इनमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल था। पुलिस वाहनों के जरिए निर्वासितों को उनके गृह जिले भेज दिया गया।’’ अमेरिका से 116 अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर एक विमान शनिवार देर रात अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था। ये आठ लोग उन 116 भारतीयों में शामिल थे।
