
आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 16 फरवरी 2024: पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सेवाएं 15 मार्च तक रहेंगी जारी; प्रियंका गांधी वाड्रा अस्पताल में भर्ती
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 16 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को सेवाएं जारी रखने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। इसके तहत किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड उत्पाद, वॉलेट और फास्टैग में जमा या ‘टॉप-अप’ स्वीकार नहीं करने के आदेश की अंतिम तारीख 15 मार्च तक बढ़ा दी गयी है। आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि व्यापारियों सहित ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर ये बताया है कि 'मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूंगी। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...