LIVE

Aaj ki Taza Khabar, 16 april 2025: चीन पर और सख्त हुए ट्रंप, चीनी सामान पर बढ़ाकर किया 245% टैरिफ, ED के खिलाफ कांग्रेसियों का देशभर में विरोध-प्रदर्शन, वक्फ एक्ट के समर्थन में 7 राज्यों ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

Aaj ki Taza Khabar, 16 April 2025: अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया बुधवार का भूकंप हाल के दिनों में एशियाई क्षेत्रों में आए भूकंपों की श्रृंखला में से एक था। भूकंप का केंद्र 121 किलोमीटर (75 मील) की गहराई पर था। तेज झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। वहीं, अभी तक जान मान की कोई सूचना नहीं है। बीते महीने 29 मार्च को भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 दर्ज की गई थी वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड मामले में 988 करोड़ रुपये के धनशोधन के आरोप में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने नौ अप्रैल को दाखिल आरोप-पत्र की, संज्ञान के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पड़ताल की और सुनवाई की अगली तारीख 25 अप्रैल निर्धारित की उधर महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह दो समूहों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने 34 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए वहीं भारत ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर उल-जलूल टिप्पणी करने वाले 'बदहाल' पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर पाकिस्तान को खुद के खराब रिकॉर्ड पर गौर करने की नसीहत दी।

रवि वैश्यUpdated Apr 16, 2025, 14:37 IST
Aaj ki Taza Khabar, 16 april 2025: चीन पर और सख्त हुए ट्रंप, चीनी सामान पर बढ़ाकर किया 245% टैरिफ, ED के खिलाफ कांग्रेसियों का देशभर में विरोध-प्रदर्शन, वक्फ एक्ट के समर्थन में 7 राज्यों ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

Aaj ki Taza Khabar, 16 april 2025: चीन पर और सख्त हुए ट्रंप, चीनी सामान पर बढ़ाकर किया 245% टैरिफ, ED के खिलाफ कांग्रेसियों का देशभर में विरोध-प्रदर्शन, वक्फ एक्ट के समर्थन में 7 राज्यों ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

Aaj ki Taza Khabar, 16 April 2025:अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया बुधवार का भूकंप हाल के दिनों में एशियाई क्षेत्रों में आए भूकंपों की श्रृंखला में से एक था। भूकंप का केंद्र 121 किलोमीटर (75 मील) की गहराई पर था। तेज झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। वहीं, अभी तक जान मान की कोई सूचना नहीं है। बीते महीने 29 मार्च को भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 दर्ज की गई थी वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड मामले में 988 करोड़ रुपये के धनशोधन के आरोप में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने नौ अप्रैल को दाखिल आरोप-पत्र की, संज्ञान के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पड़ताल की और सुनवाई की अगली तारीख 25 अप्रैल निर्धारित की उधर महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह दो समूहों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने 34 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए वहीं भारत ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर उल-जलूल टिप्पणी करने वाले 'बदहाल' पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर पाकिस्तान को खुद के खराब रिकॉर्ड पर गौर करने की नसीहत दी।

APR 16, 2025 14:37 IST

लीबिया में नाव पलटी, 4 पाकिस्तानी नागरिकों समेत 11 लोगों की मौत

उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 पाकिस्तानी नागरिक थे। यह जानकारी पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने दी। यह नाव पूर्वी लीबिया के सिर्ते के निकट हरावा तटरेखा के पास विदेशी प्रवासियों को ले जा रही थी। मारे गए चारों पाकिस्तानी सहित सभी 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
APR 16, 2025 14:20 IST

गाजियाबाद में 'कैंसर पीड़ित' बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दे दी जान

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कुलदीप त्यागी ने लिखा है कि वह कैंसर से पीड़ित हैं और उनके परिवार वालों को इस बात की जानकारी नहीं है।
APR 16, 2025 13:54 IST

चीन पर और सख्त हुए ट्रंप, चीनी सामान पर बढ़ाकर किया 245% टैरिफ

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने चीनी आयात पर 245% तक के नए टैरिफ की घोषणा की है, जिससे संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बीच व्यापार संघर्ष (Trade Conflict) में तेजी से वृद्धि हुई है। व्हाइट हाउस द्वारा मंगलवार देर रात जारी एक तथ्य पत्रक में विस्तृत निर्णय, बीजिंग के हालिया निर्यात प्रतिबंधों और प्रतिशोधात्मक टैरिफ (Retaliatory Tariffs) के जवाब में लिया गया है।
APR 16, 2025 12:35 IST

ED के खिलाफ कांग्रेसियों का देशभर में विरोध-प्रदर्शन

कांग्रेस ने कहा है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ दायर की गई शिकायत सत्ता का भयावह दुरुपयोग है।
APR 16, 2025 12:35 IST

BJP को जल्द मिल सकता है नया अध्यक्ष

मंगलवार रात पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर करीब तीन घंटे बैठक चली। इस बैठक में अमित शाह और राजनाथ सिंह मौजूद थे। इन तीनों नेताओं के बीच संभावित फेरबदल पर चर्चा हुई। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की है। इसके बाद अटकलें और तेज हो गई हैं।
APR 16, 2025 12:34 IST

अमेरिका से टैरिफ वॉर के बीच चीन का कदम, भारतीयों को जारी किए 8500 वीजा

भारतीयों को वीजा की संख्या में खासी बढ़ोतरी देखी जा रही है, 2025 के पहले चार महीनों में ही 85,000 वीजा जारी किए गए, जबकि 2023 में 180,000 वीजा जारी किए गए थे।
APR 16, 2025 12:34 IST

वक्फ एक्ट के समर्थन में 7 राज्यों ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

सात राज्यों ने वक्फ कानून के समर्थन में शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है और मामले में हस्तक्षेप करने और अदालत के समक्ष अपनी दलीलें रखने की मांग की है।
APR 16, 2025 10:18 IST

रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें और बढ़ीं, शिकोहपुर जमीन घोटाले में आज फिर ED के सामने होंगे पेश

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रॉबर्ट वाड्रा को भूमि सौदे मामले में आज यानी 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए फिर बुलाया है, बता दें कि वाड्रा गुरूग्राम के शिकोहपुर में भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉंड्रिंग मामले में पेश हुए वहीं वाड्रा ने जांच में सहयोग करने की बात कही, ईडी पहले भी वाड्रा से पूछताछ कर चुकी है।
APR 16, 2025 09:11 IST

गुरुग्राम में प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारियों ने वेंटिलेटर पर मौजूद 'एयर होस्टेस' का किया यौन उत्पीड़न

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने कथित तौर पर एक एयर होस्टेस का यौन उत्पीड़न किया, जब वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर थी। अधिकारियों ने कहा कि 46 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा क्योंकि वह जिस होटल में ठहरी थी, उसके पूल में तैरने के बाद बीमार हो गई थी।
APR 16, 2025 08:41 IST

वक्फ एक्ट के समर्थन में 7 राज्यों ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

सात राज्यों ने वक्फ कानून के समर्थन में शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है और मामले में हस्तक्षेप करने और अदालत के समक्ष अपनी दलीलें रखने की मांग की है।
APR 16, 2025 08:27 IST

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल कर शहर में बम धमाके होने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल कर शहर में बम धमाके होने की धमकी देने वाले 37 वर्षीय सूरज जाधव को पुलिस ने किया गिरफ़्तार। आरोपी ने शराब के नशे में 100 डायल कर दी थी धमकी
आज़ाद मैदान पुलिस थाने के अधिकारी कर रहे हैं कार्रवाई
APR 16, 2025 08:12 IST

ED के खिलाफ आज कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

कांग्रेस ने कहा है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ दायर की गई शिकायत सत्ता का भयावह दुरुपयोग है।
APR 16, 2025 08:04 IST

छत्तीसगढ़ में 2 नक्सली ढेर, एके-47 बरामद

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कोंडागांव-नारायण सीमा पर हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ वाले स्थल से दो नक्सलियों के शव और एके-47 की बरामदगी हुई है।
APR 16, 2025 08:03 IST

वक्फ संशोधन एक्ट पर आज बड़ी कानूनी लड़ाई, 10 अर्जियों पर एक साथ सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

वक्फ संशोधन एक्ट पर आज से सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में दायर कई अर्जियों में वक्फ संशोधन कानून के कई प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है। बीते दिनों बजट सत्र के अंतिम दिनों में यह विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित हुआ
APR 16, 2025 07:17 IST

भूकंप के तेज झटकों से हिला अफगानिस्तान, रिक्टर स्केल पर 5.9 तीव्रता

अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया बुधवार का भूकंप हाल के दिनों में एशियाई क्षेत्रों में आए भूकंपों की श्रृंखला में से एक था। भूकंप का केंद्र 121 किलोमीटर (75 मील) की गहराई पर था। तेज झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए।
APR 16, 2025 07:17 IST

सोनिया आरोपी नंबर- 1 तो राहुल आरोपी नंबर- 2, ED ने किया करोड़ों के घपले का दावा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड मामले में 988 करोड़ रुपये के धनशोधन के आरोप में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने नौ अप्रैल को दाखिल आरोप-पत्र की, संज्ञान के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पड़ताल की और सुनवाई की अगली तारीख 25 अप्रैल निर्धारित की।
APR 16, 2025 07:16 IST

वक्फ को लेकर PAK ने की उल-जलूल बात तो भारत ने दिया करारा जवाब

भारत ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर उल-जलूल टिप्पणी करने वाले 'बदहाल' पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर पाकिस्तान को खुद के खराब रिकॉर्ड पर गौर करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने की बात आने पर पाकिस्तान को दूसरों को उपदेश देने के बजाय अपने खुद के खराब रिकॉर्ड पर गौर करना चाहिए।
APR 16, 2025 07:16 IST

महाराष्ट्र के बुलढाणा में जमकर हुआ बवाल

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह दो समूहों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने 34 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। खामगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई, जिसके दौरान उन्होंने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, जिससे कुछ लोग घायल हो गए।
APR 16, 2025 07:15 IST

Purple Cap IPL 2025: पर्पल कैप की रेस में नूर अहमद की बढ़त कायम

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च,2025 को कोलकाता के ऐतिहासिक इडेन गार्डन्स मैदान पर होने जा रहा है। पहले मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत होगी। इस बार टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। लीग चरण में कुल 70 मैच खेले जाएंगे जिसमें सभी टीमें 14-14 मैच खेलेंगी।