आज की ताजा खबर, 15 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज लाइव: 20 अप्रैल को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का भारत दौरा, गुजरात में पिकअप की भीषण टक्कर, महिला की मौत; 15 से अधिक घायल
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज बंगाल चुनाव, ईरान यूएस दूसरी बातचीत, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE:बिहार में 15 अप्रैल 2026 को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा के सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के लोक भवन में सुबह 11 बजे इस समारोह में सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद कहा कि अगले 2 दिनों में बातचीत फिर शुरू हो सकती है। उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा- “कुछ हो सकता है अगले दो दिनों में... हम पाकिस्तान जाने को ज्यादा इच्छुक हैं।”
आज की ताजा खबर, 15 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज लाइव: 20 अप्रैल को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का भारत दौरा, गुजरात में पिकअप की भीषण टक्कर, महिला की मौत; 15 से अधिक घायल
20 अप्रैल 2026 को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे माइउंग का भारत दौरा
गुजरात में धानेरा हाईवे पर इको और पिकअप की भीषण टक्कर, महिला की मौत; 15 से अधिक घायल
घायलों में महिलाओं के साथ करीब 7 बच्चे भी शामिल हैं, जिससे घटना और अधिक संवेदनशील बन गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत धानेरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था, जहां बच्चों और महिलाओं की दर्दभरी चीखों से माहौल गमगीन हो गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे का कारण मानी जा रही है।
वडोदरा की एक बिल्डिंग में भीषण आग, 10 से ज्यादा फायर टेंडरों ने पाया काबू
सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट ने इसे “बड़ी कॉल” घोषित किया और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मौके पर 10 से ज्यादा फायर टेंडर और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म तैनात किए गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका और कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बिल्डिंग की खिड़कियों के कांच तेज धमाकों के साथ टूटने लगे, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक कंट्रोल किया और भीड़ को हटाया।
फायर अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है। इस घटना ने एक बार फिर शहर की ऊंची इमारतों में फायर सेफ्टी सिस्टम की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जम्मू कश्मीर पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम मामले में 2.25 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कीं
गोरखपुर में बंद दुकान के अंदर मृत मिली महिला
सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी
44 दिन बाद 46 हजार टन एलपीजी लेकर अमेरिका से भारत पहुंचे अभिनव शर्मा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने ‘आप' सांसद के खिलाफ ईडी की छापेमारी की निंदा की, भाजपा ने किया पलटवार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के नेताओं ने मान पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि आप ’’चोरों और लुटेरों’’ की पार्टी है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत जांच के सिलसिले में पंजाब में मित्तल से जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तलाशी ली।
हाल ही में मित्तल को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी का उपनेता नियुक्त किया गया है। उन्होंने सांसद राघव चड्ढा का स्थान लिया है। वह फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति भी हैं।
फैक्ट्री के कामकाज में बाहरी दखल न होने दें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
नोएडा में बड़ी संख्या में महिला श्रमिकों समेत फैक्ट्री मज़दूरों ने वेतन में वृद्धि तथा अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए काम बंद कर दिया था। कुछ जगहों पर यह विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था जिसके चलते आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थीं।
आदित्यनाथ ने इससे पहले विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के पीछे साजिश की आशंका भी जताई थी, जिसकी फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में टाटा मोटर्स के 34 साल के सफर एक गौरवपूर्ण यात्रा बताया।
ओडिशा: पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर 15 अप्रैल को विशेष अनुष्ठान के कारण चार घंटे के लिए बंद रहेगा
एक प्रेस रिलीज में कहा गया है, ’’बुधवार, 15 अप्रैल, 2026 को... पवित्र देवताओं की बनकलागी नीति का आयोजन किया जाएगा। इसलिए, दूसरे भोग मंडप में अर्पण के बाद शाम छह बजे से रात 10 बजे तक सार्वजनिक दर्शन अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगे।’’
बलिया: बलात्कार पीड़िता से मोबाइल फोन पर अश्लील बातें करने का आरोपी इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी निलंबित
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित रूप से जिला मुख्यालय पर पुलिस कार्यालय की अपराध शाखा में कार्यरत इंस्पेक्टर नरेश मलिक पिछले दिनों उभांव थाने पर अपराध निरीक्षक के पद पर तैनाती के समय एक कथित बलात्कार पीड़िता युवती से मोबाइल फोन पर बातचीत में अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए सुनाई दे रहा है।
सूत्रों के अनुसार, उभांव थाने में गत 20 फरवरी को 33 वर्षीया एक युवती की तहरीर पर बिल्थरा रोड में वन विभाग में दारोगा के पद पर तैनात उग्रसेन कुमार जायसवाल के विरुद्ध बलात्कार तथा धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
दिल्ली के LNJP Hospital को बम की मिली धमकी
डीएफएस ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर धमकी से संबंधित सूचना उसे दी गई जिसके बाद दमकल की एक टीम मौके पर भेजी गई। पुलिस ने कहा कि उसने भी अपनी टीम भेजी है जिसमें श्वान और बम निरोधक दस्ते शामिल हैं जो इमारत की अच्छी तरह से तलाशी ले रहे हैं।
आंध्र प्रदेश में गैस सिलेंडर विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत
सतीश ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया, ’’दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कदिरी मंडल के कम्मरावरिपल्ली गांव में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।’’
विजय के दो सीट से चुनाव लड़ने के निर्णय ने पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व को ‘हाई-प्रोफाइल' बनाया
तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय, एक ही साथ दो सीट से चुनाव लड़ने वाले पहले नेता नहीं हैं। जे. जयललिता ने 1991 में बरगुर और कांगेयम सीट से चुनाव लड़ा और दोनों सीट पर जीत हासिल की थी।
उन्होंने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) की भारी जीत के बाद बरगुर सीट को बरकरार रखने का फैसला किया और कांगेयम सीट छोड़ दी थी, जिसके बाद वह पहली बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनीं।
पुथिया तमिलगम पार्टी के संस्थापक के. कृष्णासामी ने 2016 के चुनावों में दो आरक्षित सीट - ओट्टापिडारम और वालपराई - से चुनाव लड़ा तथा वह दोनों में हार गए थे। विजय द्वारा चुने गए दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में काफी संख्या में श्रमिक वर्ग निवास करते हैं और ईसाइयों का एक बड़ा हिस्सा भी मौजूद है।
विजय के अपने पहले ही चुनाव में दो सीट से मैदान पर उतरने के फैसले पर द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की युवा शाखा के सचिव उदयनिधि स्टालिन ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी की थी।
आंध्र प्रदेश : चंद्रबाबू नायडू पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर वाईएसआरसीपी पदाधिकारी हिरासत में लिये गए
अधिकारी के अनुसार, पुडी को चित्तूर जिले के कुप्पम ले जाया जा रहा है, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया, ’’हम उन्हें सोशल मीडिया मामले में लेकर आ रहे हैं। वह हमारे साथ हैं।" उन्होंने बताया कि पुडी को बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें: ममता बनर्जी
बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई कि बंगाली नव वर्ष लोगों के जीवन को किसी भी तरह के ’’दाग-धब्बों से मुक्त’’ करेगा। उन्होंने बंगाल की सांस्कृतिक विरासत पर भी प्रकाश डाला और कहा कि यह राज्य सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है।
मौजूदा मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ ’’दुर्भावनापूर्ण ताकतें’’ इस सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने ’’दिल्ली के जमींदारों’’ पर लोगों के मतदान के अधिकार को छीनने का भी आरोप लगाया।
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बस पलटने से छह श्रद्धालुओं की मौत
बस में सवार श्रद्धालु फतेहगढ़ साहिब के मेन माजरी के निवासी थे और बैसाखी के अवसर पर रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब से मत्था टेकने के बाद लौट रहे थे। फतेहगढ़ साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शुभम अग्रवाल ने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वाहन में कुछ खराबी आ गई होगी। बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे।
बिहार में नीतीश मॉडल के साथ आगे बढ़ेगा भाजपा गठबंधन: विजय चौधरी
चौधरी ने कहा, "मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं। उनके विश्वास के कारण ही मुझे यह जिम्मेदारी मिली है। उनके जो रास्ते, नीतियां, कार्यक्रम और कार्यशैली हैं, हम उसी पर आगे बढ़ेंगे।"
