LIVE

आज की ताजा खबर, 15 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 48 घंटे में खुलेंगे कई अहम राज? 21 जुलाई को होगी NDA संसदीय दल की अहम बैठक

आज की ताजा खबर लाइव, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [फीफा वर्ल्ड कप], [सोनम वांगचुक का अनशन], [रूस तेल पर टैरिफ अपडेट] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: वैश्विक मोर्चे पर राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर शुल्क घटाकर 100% कर दिया है, जिससे भारत-चीन को रूसी तेल खरीद पर बड़ी राहत मिली है। खेल जगत में, स्पेन ने फ्रांस को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है और एमबाप्पे का सपना टूट गया है। भारतीय राजनीति में, ममता बनर्जी को लेकर अपडेट है, जबकि संसद सत्र से ठीक पहले TMC के 20 बागी सांसदों को लोकसभा में नई सीटें मिलने का आश्वासन मिला है। वहीं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन है।

Nitin AroraUpdated Jul 15, 2026, 22:57 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 15 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 48 घंटे में खुलेंगे कई अहम राज? 21 जुलाई को होगी NDA संसदीय दल की अहम बैठक

आज की ताजा खबर, 15 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 48 घंटे में खुलेंगे कई अहम राज? 21 जुलाई को होगी NDA संसदीय दल की अहम बैठक

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [फीफा वर्ल्ड कप], [सोनम वांगचुक का अनशन], [रूस तेल पर टैरिफ अपडेट] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए प्रतिबंध विधेयक के तहत रूस पर लगाए गए शुल्कों को घटाकर 100% कर दिया है। इस फैसले से भारत और चीन को बहुत बड़ी राहत मिली है, जो बिना किसी अमेरिकी प्रतिबंध के डर के रूस से अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए भारी मात्रा में कच्चा तेल (Crude Oil) खरीदना जारी रख सकेंगे। वहीं, फुटबॉल के मैदान से बड़ी खबर है, जहां स्पेन ने एक बेहद रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस को हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। स्पेन के लामिन यमाल और मिकेल ओयारज़ाबाल इस जीत के हीरो रहे, जबकि स्टार खिलाड़ी किलियन एमबाप्पे की फ्रांसीसी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इसके अलावा दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक घोटाले को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का आंदोलन जारी है। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का आज 17वां दिन है, जिससे उनका स्वास्थ्य तेजी से गिर रहा है।

JUL 15, 2026 22:56 IST

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT 24-48 घंटे में सरकार को सौंप सकती है अंतिम रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बुधवार को एक बड़ी जानकारी सामने आई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चढ़ावा चोरी की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) अगले 24 से 48 घंटे के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है। सूत्रों के मुताबिक, अंतिम रिपोर्ट गुरुवार या शुक्रवार तक सरकार को सौंपे जाने की संभावना है।
JUL 15, 2026 22:55 IST

NDA के संसदीय दल की 21 जुलाई को अहम बैठक

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के संसदीय दल की एक अहम बैठक 21 जुलाई को संसद भवन में बुलाई गई है। इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए सांसदों को संबोधित करेंगे।
JUL 15, 2026 22:53 IST

हिमाचल: शिमला में रोडवेज बस के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, 22 यात्री घायल

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस के बुधवार को यहां खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ननखड़ी के घड़ोली गांव निवासी बस परिचालक जय प्रकाश नेगी (57) और उसी तहसील के शाहडू गांव निवासी धाकू राम (72) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि रामपुर बुशहर जा रही यह बस शाम करीब साढ़े छह बजे गारटोलू गांव के पास खोलीघाट-रामपुर मार्ग पर चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बस में चालक और परिचालक सहित कुल 24 लोग सवार थे।
JUL 15, 2026 20:04 IST

जम्मू-कश्मीर : सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक दो गोले मिले

जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक बुधवार को दो गोले बरामद किये गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गोला मल्टी ग्रेनेड लॉन्चर का था जबकि दूसरा 51 एमएम इल्यूमिनेटर का था।

अधिकारियों ने बताया कि रामगढ़ सेक्टर में देविका नदी के किनारे कुछ स्थानीय लोगों ने ये गोले देखे और तत्काल नजदीकी पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकियों को सूचना दी।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की और बाद में बम निरोधक दस्ते ने इन गोलों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।
JUL 15, 2026 17:19 IST

तमिलनाडु के मुख्य सचिव एम. साई कुमार के कार्यकाल में 6 महीने का विस्तार

केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव एम. साई कुमार की सेवा अवधि को 1 सितंबर, 2026 से 28 फरवरी, 2027 तक छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।
JUL 15, 2026 16:35 IST

ईरान पर दिन में हवाई हमलों का नया दौर शुरू किया: अमेरिका

अमेरिकी सेना ने बुधवार को कहा कि उसने दिन के समय ईरान को निशाना बनाकर हवाई हमलों का नया दौर शुरू किया है। अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने ऑनलाइन जारी एक बयान में इन हमलों की शुरुआत की पुष्टि की। हाल के दिनों में अमेरिका ने ईरान पर केवल रात के समय हमले किए थे।

अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने कहा, ’’इन हमलों का उद्देश्य उन सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करना है, जिनका इस्तेमाल ईरानी बलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हमले करने के लिए किया है।’’ ये हमले ऐसे समय में किए गए हैं, जब ईरान और अमेरिका के बीच हुआ अंतरिम समझौता लगभग निष्प्रभावी हो चुका है।
JUL 15, 2026 15:58 IST

बेंगलुरु में डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया से की मुलाकात

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की।
JUL 15, 2026 13:21 IST

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले मे सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इन्कार किया

बिहार के भोजपुर मे हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले मे सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इन्कार किया। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पटना हाईकोर्ट जाने को कहा। सुप्रीम कोर्ट मे दाखिल याचिका में CBI जांच की मांग की गई थी।

याचिका में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की भी मांग की गई थी। याचिका में मांग की गई थी कि एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए और मामले की जांच CBI से कराई जाए और पीडित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
JUL 15, 2026 13:20 IST

5 करोड़ की रंगदारी, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, स्पेशल सेल ने खोला गैंग का राज

दिल्ली में दो कारोबारियों से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और उसके बाद फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग का पर्दाफाश स्पेशल सेल ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के मालदा से दो शूटरों को गिरफ्तार किया है, जो विदेश में बैठे गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, अनिल पंडित और हाशिम बाबा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

जांच के मुताबिक, आरोपियों ने कुछ दिन पहले द्वारका जिले के छावला इलाके में दो कारोबारियों को विदेशी नंबरों से कॉल कर खुद को हैरी बॉक्सर गैंग का सदस्य बताते हुए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। जब रकम नहीं मिली तो कारोबारियों के जिम और घर पर गोलियां चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई।

स्पेशल सेल की टीम ने लंबी जांच, तकनीकी निगरानी और इंटरस्टेट ऑपरेशन के बाद दोनों आरोपियों को मालदा से दबोच लिया। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और विदेश में बैठे हैंडलरों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
JUL 15, 2026 13:19 IST

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। 12 अगस्त को होगी अगली सुनवाई । श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुडे मुख्य विवाद के साथ ही इस मामले में हिन्दू पक्ष की तरफ से दाखिल तमाम याचिकाओं मे कौन सी याचिका रिप्रजेंटेटिव शूट बने, इस मुद्दे पर भी सुनवाई होनी थी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शूट नंबर 17 को रिप्रजेंटेटिव शूट माना था। हिन्दू पक्ष के दूसरे वादियों का कहना है कि उनके शूट अलग मुद्दे और दलीलों पर आधारित है इसलिए केवल शूट संख्या 17 को रिप्रजेंटेटिव शूट नहीं माना जा सकता है।
JUL 15, 2026 09:05 IST

क्वेटा: बातचीत के बीच ज़ियारत में शहीद हुए लोगों के परिवारों का धरना छठे दिन भी जारी

ज़ियारत की घटना में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों का धरना सोमवार को लगातार छठे दिन भी जारी रहा। प्रांतीय सरकार की बातचीत करने वाली समिति ने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे मारे गए सात पुलिसकर्मियों का अंतिम संस्कार करें और प्रदर्शन खत्म करें। साथ ही, समिति ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बातचीत के ज़रिए उनकी जायज़ मांगों पर ध्यान दिया जाएगा।

इस विरोध-प्रदर्शन को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, नागरिक समाज के सदस्यों, वकीलों और आम नागरिकों का समर्थन मिलता रहा। इस धरने के कारण क्वेटा की कई मुख्य सड़कें बंद रहीं, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ और आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
JUL 15, 2026 09:04 IST

महाराष्ट्र के यवतमाल में एक ST बस में लगी भीषण आग

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पुसद स्थित खंडाला घाट में एक ST बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय बस में 43 यात्री सवार थे, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया है। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
JUL 15, 2026 09:01 IST

ट्रंप का बड़ा फैसला: रूस पर प्रतिबंधों वाले बिल में ढील, भारत और चीन को तेल खरीद पर बड़ी राहत

अंतरराष्ट्रीय व्यापार और अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत के लिए बहुत बड़ी और राहत भरी खबर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए प्रतिबंध विधेयक के तहत रूस पर लगाए गए शुल्कों को घटाकर 100% कर दिया है। इस कदम से भारत और चीन जैसे देशों को बहुत बड़ी राहत मिली है, जो बड़े पैमाने पर रूस से कच्चा तेल (Crude Oil) खरीद रहे हैं। अमेरिकी प्रशासन के इस फैसले से वैश्विक तेल बाजार में स्थिरता आने की उम्मीद है और भारत बिना किसी अमेरिकी कार्रवाई या प्रतिबंध के डर के रूस से अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए तेल का आयात जारी रख सकेगा।
JUL 15, 2026 09:01 IST

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस को हराकर स्पेन फाइनल में; एमबाप्पे का सपना टूटा, ओयारजाबाल बने हीरो

फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के बेहद रोमांचक और हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने फ्रांस को हरा दिया है। इस हार के साथ ही फ्रांसीसी स्टार खिलाड़ी किलियन एमबाप्पे का विश्व विजेता बनने का सपना एक बार फिर टूट गया है। मैच में स्पेनिश सनसनी लामिन यमाल और टीम के शानदार खेल के दम पर स्पेन ने फाइनल का टिकट पक्का किया, जहां मिकेल ओयारजाबाल के निर्णायक प्रदर्शन ने टीम की जीत पर मुहर लगाई। अब स्पेन विश्व कप की ट्रॉफी उठाने से महज एक कदम दूर है।
JUL 15, 2026 09:01 IST

बंगाल कांग्रेस ने ममता को 21 जुलाई के कार्यक्रम में बुलाया, 'गलती' मानने को कहा

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने मंगलवार को TMC प्रमुख ममता बनर्जी को कोलकाता में पार्टी के 21 जुलाई के कार्यक्रम में आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को यह मानना ​​चाहिए कि लगभग तीन दशक पहले कांग्रेस छोड़ना एक गलती थी।

शहीद मीनार पर 'शहीद दिवस' कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद सरकार ने कहा कि बनर्जी को 21 जुलाई, 1993 के आंदोलन के ऐतिहासिक महत्व को समझना चाहिए और इसकी विरासत को फिर से लिखने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में बदले हुए राजनीतिक हालात के बीच अलग-अलग समूह इस बरसी को मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
JUL 15, 2026 08:59 IST

TMC के 20 बागी सांसदों को मिल सकती हैं नई सीटें, स्पीकर ने दिया आश्वासन

लोकसभा के आगामी मानसून सत्र से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर बहुत बड़ी बगावत देखने को मिल रही है। टीएमसी के लगभग 20 बागी सांसदों (Rebel MPs) ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर सदन में अपने बैठने की जगह (सीटिंग अरेंजमेंट) बदलने की मांग की है। बागी सांसदों का दावा है कि लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें संसद के भीतर नई सीटें आवंटित करने का पूरा आश्वासन दिया है। अगर ऐसा होता है, तो यह ममता बनर्जी की पार्टी के लिए दिल्ली में एक बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है और विपक्ष के कुनबे में दरार साफ नजर आने लगेगी।
JUL 15, 2026 08:58 IST

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन जारी: सेहत और बिगड़ी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन और उग्र हो गया है। मशहूर पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का आज 17वां दिन है और डॉक्टरों के मुताबिक उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। इस बीच, आंदोलन का नेतृत्व कर रही 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और इसके संयोजक अभिजीत दिपके को अब कई सोशल मीडिया पर भारी समर्थन मिलने लगा है।