आज की ताजा खबर, 15 फरवरी हिंदी न्यूज़: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी का आज विशाखापट्टनम दौरा, ट्रेड डील को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे किसान
आज की ताजा खबर, 25 फरवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज महाशिवरात्रि. आज का मौसम, भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप, पीएम मोदी, ट्रंप के मुख्य समाचार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी आज विशाखापत्तनम की दौरा करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत की 3 दिन की यात्रा पर हैं। दिल्ली में आज से ही 5 दिवसीय AI इम्पैक्ट समिट शुरू हो रहा है, जो 3 प्रमुख विषयों पीपुल, प्लेनेट और प्रोग्रेस पर आधारित होगा। इसके अलावा आज भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं. टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है।
आज की ताजा खबर, 15 फरवरी हिंदी न्यूज़: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी का आज विशाखापट्टनम दौरा, ट्रेड डील को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे किसान
उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने ’एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ’’सभी देशवासियों को भक्ति, शक्ति और भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।’’
उन्होंने कहा, ’’काशी से रामेश्वरम् तक, महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व भारत की अखंड और शाश्वत आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। महादेव और माता पार्वती की कृपा से हम सभी को सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो-यही मंगलकामना है।’’
प्रधानमंत्री मोदी ने ’एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ’’देशभर के मेरे परिवारजनों को महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आदिदेव महादेव सदैव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से सबका कल्याण हो और हमारा भारतवर्ष समृद्धि के शिखर पर विराजमान हो। हर हर महादेव।’’
केरल: शबरिमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश संबंधी मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज
विपक्ष ने एलडीएफ सरकार से मांग की कि वह मंदिर में युवा महिलाओं के प्रवेश पर अपना रुख स्पष्ट करे।
इस मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं के बीच नए सिरे से आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए।
बताया जा रहा है कि उच्चतम न्यायालय सभी आयु वर्ग की महिलाओं को भगवान अयप्पा मंदिर में प्रवेश की अनुमति देने संबंधी 2018 के अपने फैसले से जुड़ीं पुनर्विचार और रिट याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करने वाला है।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से शीर्ष अदालत में सरकार का रुख स्पष्ट करने की मांग की, जबकि माकपा ने कहा कि वह यह खुलासा नहीं कर सकती कि सरकार अदालत में क्या दलीलें पेश करेगी।
प्रधानमंत्री 16 फरवरी को ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो' का उद्घाटन करेंगे
पीएमओ ने एक बयान जारी कर बताया कि ’इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में ’इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के साथ किया जाएगा।
यह एक्सपो एआई के व्यावहारिक प्रदर्शन का एक राष्ट्रीय मंच होगा, जहां नीति व्यवहार से मिलेगी, नवाचार व्यापक स्तर पर लागू होगा और प्रौद्योगिकी आम नागरिक तक पहुंचेगी।
बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी 16 फरवरी को शाम पांच बजे भारत मंडपम में ’इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे।
यह एक्सपो 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 10 एरेना में आयोजित होगा, जो वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों, स्टार्टअप, शिक्षाविदों और अनुसंधान संस्थानों, केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को एक साथ लाएगा।
इस एक्सपो में एआई तंत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करने वाले 13 देशों के मंडप भी होंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका के पवेलियन शामिल हैं।
चालू वित्त वर्ष के पहले 10 माह में देश ने 50 गीगावाट से अधिक बिजली क्षमता जोड़ी
बिजली मंत्रालय ने बताया कि यह किसी एक साल में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि है। इसने वित्त वर्ष 2024-25 में हासिल किए गए 34,054 मेगावाट के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
चालू वित्त वर्ष 2025-26 (31 जनवरी तक) के दौरान, सभी स्रोतों से रिकॉर्ड 52,537 मेगावाट उत्पादन क्षमता जोड़ी गई।
चालू वित्त वर्ष 2025-26 (31 जनवरी तक) में जो नई बिजली क्षमता जोड़ी गई, उसका 39,657 मेगावाट हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा से आया। इसमें 34,955 मेगावाट सौर बिजली और 4,613 मेगावाट पवन ऊर्जा शामिल है। इस अवधि में देश की कुल स्थापित बिजली क्षमता में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार आधी रात को हुई, जब बेंगलुरु की ओर जा रही कार कथित तौर पर डिवाइडर से टकराकर विपरीत लेन में चली गई और सामने से आ रही बस से जा टकराई।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
अधिकारियों को संदेह है कि कार तेज गति से जा रही होगी और चालक ने नियंत्रण खो दिया होगा, जिसके कारण दुर्घटना हुई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की उम्र 17 से 22 वर्ष है, ये डोड्डाबल्लापुरा के निवासी थे। हालांकि, बस में सवार सभी 43 यात्रियों को कोई खास चोट नहीं आई।
मुंबई: उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया
पदाधिकारी ने बताया कि तेजस की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिलने की संभावना है।
पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें तीन दिन पहले बुखार के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तेजस ’ठाकरे वन्यजीव फाउंडेशन’ के प्रमुख हैं जिसे कई प्रजातियों की खोज (खासकर पश्चिमी घाट में) करने का श्रेय मिला है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बड़े बेटे आदित्य ठाकरे मुंबई के वर्ली से विधायक और पूर्व में राज्य मंत्री रह चुके हैं।
अमेरिका से व्यापार समझौता भारत से ट्रैक्टर निर्यात का अवसर : एस्कॉर्ट्स कुबोटा
एस्कॉर्ट्स कुबोटा की जापानी मूल की कंपनी कुबोटा कॉरपोरेशन ने कहा है कि वह 2030 के लिए अपनी मध्यम अवधि की कारोबारी योजना के तहत भारत को अपना वृद्धि का इंजन बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी रणनीति के महत्वपूर्ण पहलू के तहत भारत में कारोबार और परियोजनाओं की संभावनाएं तलाश रही है।
किसानों का आज विरोध प्रदर्शन
Aaj Ka Mausam: आज का मौसम
मैदानी इलाकों की बात करें तो दिल्ली में आज मौसम खुशनुमा रहेगा, सुबह और शाम हल्की ठंड रहेगी लेकिन दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ जाएगा।
AI Summit: भारत आ रहे मैक्रों
विदेश मंत्रालय के अनुसार मुंबई में दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद बयान जारी किया जाएगा। दोनों नेता एमओयू का आदान-प्रदान करेंगे। होटल ताज महल पैलेस में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम का आयोजन किया जाएगा।
