LIVE13 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: यूक्रेन के सूमी शहर पर रूस के मिसाइल हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत, मुर्शिदाबाद में 300 BSF जवानों के साथ-साथ 5 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती; 3 लोगों की हो चुकी है मौत; रूस ने यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर किया हमला
13 अप्रैल 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: यूक्रेन के सूमी शहर में रूस के मिसाइल हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई। शहर के कार्यवाहक महापौर ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय निवासी रविवार को जब ‘पाम संडे’ मनाने के लिए एकत्र हुए थे तब बैलिस्टिक मिसाइल से यह हमला हुआ। महापौर अर्टेम कोबजर ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि पाम संडे के अवसर पर हमारे लोगों को भयावह त्रासदी का सामना करना पड़ा। दुर्भाग्य से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले रूस और यूक्रेन के शीर्ष राजनयिकों ने ऊर्जा संरचना पर हमले रोकने के लिए अमेरिका द्वारा कराए गए संभावित समझौते के उल्लंघन का एक-दूसरे पर आरोप लगाया था।पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ जारी हिंसा को शांत करने के लिए केंद्र सरकार ने अतिरिक्त बलों की तैनाती का आदेश दे दिया है। आज ही कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर सुनवाई करते हुए सख्त टिरप्पणी की थी और केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया था। जिसके बाद अब केंद्रीय गृहमंत्रालय ने बीएसएफ के 300 जवानों के साथ-साथ पांच अतिरिक्ट कंपनियों को तैनात करने का आदेश दिया है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार मुर्शिदाबाद हिंसा में अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से दो पिता-पुत्र हैं। भारत में यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि रूस ने शनिवार को यूक्रेन में एक भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर मिसाइल से हमला किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दूतावास ने आरोप लगाया कि यद्यपि रूस, भारत के साथ "विशेष मित्रता" का दावा करता है, लेकिन वह जानबूझकर यूक्रेन में भारतीय व्यवसाय को निशाना बना रहा है। यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि आज यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम के गोदाम पर रूसी मिसाइल से हमला किया गया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में इसने कहा कि भारत के साथ विशेष मित्रता का दावा करते हुए रूस जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनी दवाइयों को नष्ट कर रहा है।

13 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: यूक्रेन के सूमी शहर पर रूस के मिसाइल हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत, मुर्शिदाबाद में 300 BSF जवानों के साथ-साथ 5 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती; 3 लोगों की हो चुकी है मौत; रूस ने यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर किया हमला
13 अप्रैल 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: यूक्रेन के सूमी शहर में रूस के मिसाइल हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई। शहर के कार्यवाहक महापौर ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय निवासी रविवार को जब ‘पाम संडे’ मनाने के लिए एकत्र हुए थे तब बैलिस्टिक मिसाइल से यह हमला हुआ। महापौर अर्टेम कोबजर ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि पाम संडे के अवसर पर हमारे लोगों को भयावह त्रासदी का सामना करना पड़ा। दुर्भाग्य से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले रूस और यूक्रेन के शीर्ष राजनयिकों ने ऊर्जा संरचना पर हमले रोकने के लिए अमेरिका द्वारा कराए गए संभावित समझौते के उल्लंघन का एक-दूसरे पर आरोप लगाया था। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ जारी हिंसा को शांत करने के लिए केंद्र सरकार ने अतिरिक्त बलों की तैनाती का आदेश दे दिया है। आज ही कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर सुनवाई करते हुए सख्त टिरप्पणी की थी और केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया था। जिसके बाद अब केंद्रीय गृहमंत्रालय ने बीएसएफ के 300 जवानों के साथ-साथ पांच अतिरिक्ट कंपनियों को तैनात करने का आदेश दिया है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार मुर्शिदाबाद हिंसा में अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से दो पिता-पुत्र हैं। भारत में यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि रूस ने शनिवार को यूक्रेन में एक भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर मिसाइल से हमला किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दूतावास ने आरोप लगाया कि यद्यपि रूस, भारत के साथ "विशेष मित्रता" का दावा करता है, लेकिन वह जानबूझकर यूक्रेन में भारतीय व्यवसाय को निशाना बना रहा है। यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि आज यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम के गोदाम पर रूसी मिसाइल से हमला किया गया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में इसने कहा कि भारत के साथ विशेष मित्रता का दावा करते हुए रूस जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनी दवाइयों को नष्ट कर रहा है।
- मुर्शिदाबाद में 300 BSF जवानों के साथ-साथ 5 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती
- रूस ने यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर किया हमला
- वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन में चरमपंथी नेताओं की तस्वीरें प्रदर्शित करने पर विवाद
- देवास के प्रसिद्ध माता टेकरी मंदिर में पुजारी के साथ मारपीट
- संभल की जनेटा दरगाह की भूमि पर अवैध कब्जे के आरोपों की जांच शुरू
.मुर्शिदाबाद हिंसा के बीच सोशल मीडिया पोस्ट पर घिरे युसूफ पठान
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा के बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के इंस्टाग्राम पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया है। पठान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह चाय की चुस्की लेते नरा आ रहे हैं। इसे लेकर अब वह न सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी ने भी हिंसा के बीच उनकी इस पोस्ट को लेकर पठान की खिंचाई की है। यूसुफ पठान ने अभी तक आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष अंतिम चरण में: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष अब अपने अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पश्चिम सिंहभूम जिले में संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट में शहीद हुए जवान सुनील धान को रांची में 'झारखंड जगुआर’ मुख्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की। मीडिया से बात करते हुए सोरेन ने कहा, "नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष अपने अंतिम चरण में है। इस दौरान हम कई जवानों को खो चुके हैं। जवानों की वजह से ही हम सफल अभियान की ओर बढ़ रहे हैं।
जब से वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित हुआ तभी से हिंसा भड़काई जा रही: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों खासतौर पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए रविवार को कहा कि जब से वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित हुआ और कार्रवाई हो रही है तभी से इसके खिलाफ हिंसा भड़काई जा रही है। रविवार को यहां राज्य की राजधानी लखनऊ में भागीदारी भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान की प्रदेश कार्यशाला की शुरुआत करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
गुजरात: जहरीला पदार्थ खाने से दंपति की मौत, तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती
गुजरात के साबरकांठा जिले में एक किसान और उनकी पत्नी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को बताया कि दंपति के तीन बच्चों ने भी जहरीला पदार्थ खाया था।
एक अधिकारी ने बताया कि वडाली कस्बे में हुई इस घटना के पीछे का वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वडाली पुलिस थाने के उन निरीक्षक रविराज जोशी ने बताया कि दंपति, उनके दो बेटों और एक बेटी को शनिवार सुबह उल्टियां होने लगी, जिसके बाद पड़ोसियों ने एम्बुलेंस बुलाई और परिवार के पांचों सदस्यों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा हो गया है। कार और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर हुई है। जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए है। हादसे में कार चालक की हुई दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराया गया है। जानकारी के अनुसार, नोएडा से आगरा जाने वाले साइड पर ये हादसा हुआ है।
ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में आठ पाकिस्तानी श्रमिकों की हत्या
ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में बलूच उग्रवादियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के आठ श्रमिकों की हत्या कर दी। रविवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है। समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार घटना शनिवार को मेहरिस्तान जिले के एक गांव में हुई। ईरानी अधिकारियों ने पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि वे दक्षिणी पंजाब के बहावलपुर के रहने वाले थे और कार मरम्मत की एक दुकान में काम करते थे।
अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में काजीपटटी के निकट रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना गौरीगंज और बनी रेलवे स्टेशन के बीच काजीपट्टी के पास हुई। हादसे में युवक का दाहिना हाथ कट कर अलग हो गया और सिर का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अमरोहा के निवासी ट्रक चालक मोहित (32) के रूप में हुई। थाना गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि, पीढ़ियां याद रखेंगी : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जलियांवाला बाग की शहादत याद दिलाई है। उन्होंने मासूम लोगों के बलिदान को स्वतंत्रता संग्राम का एक अहम मोड़ भी बताया है।प्रधानमंत्री मोदी ने बैसाखी के दिन दो पोस्ट की। पहले में बैसाखी की शुभकामनाएं दीं तो दूसरे में भारतीय इतिहास के काले अध्याय को याद दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- हम जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। आने वाली पीढ़ियां उनके अदम्य साह याद रखेंगी। यह वास्तव में हमारे देश के इतिहास का एक काला अध्याय था। उनका बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गया।
पीएम मोदी से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एक्स पोस्ट में उस नरसंहार को भारत के स्वतंत्रता संग्राम का काला अध्याय बताया। उन्होंने इसे अंग्रेजी हुकूमत की अमानवीयता की पराकाष्ठा बताया।
संबलपुर : पुलिस मुठभेड़ में खूंखार अपराधी सीताराम सदांगी घायल, हालत गंभीर
ओडिशा के संबलपुर जिले में रविवार तड़के गोविंदपुर पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी सीताराम सदांगी घायल हो गया। यह मुठभेड़ गोविंदपुर पुलिस सीमा के अंतर्गत रंगाटीकिरा गांव के पास सुबह करीब 5:15 बजे हुई। सीताराम के खिलाफ डकैती, चोरी, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों के 25 से अधिक मामले दर्ज थे, जिसके चलते वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीताराम रंगाटीकिरा गांव के आसपास छिपा हुआ है और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर गोविंदपुर पुलिस ने तड़के अभियान शुरू किया।
पश्चिम बंगाल: बनगांव में लगी भीषण आग, नौ दुकानें जलकर खाक
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव बटार मोड़ इलाके में रविवार तड़के तीन बजे लगी भीषण आग से नौ दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग की सूचना मिलते ही बनगांव अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की भयावहता के कारण स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो गया। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हावड़ा और गोबरडांगा अग्निशमन विभागों को भी सूचना दी गई, जिसके बाद वहां से अतिरिक्त दमकल कर्मी और गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बैसाखी के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कामना की कि ‘‘हम सदैव एकजुटता, कृतज्ञता और नवीनीकरण की भावना का जश्न मनाएं।’’ बैसाखी बैसाख महीने का पहला दिन होता है। यह पर्व मुख्य रूप से कृषि से जुड़ा हुआ है और नयी फसल की कटाई की खुशी में मनाया जाता है। उन्होंने ‘एक्स’ पर बैसाखी के शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘सभी को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं! यह त्योहार आपके जीवन में नयी उम्मीद, खुशियां और समृद्धि लेकर आए। हम हमेशा एकजुटता, कृतज्ञता और नवीनीकरण की भावना का जश्न मनाएं
ईरान और अमेरिकी राजदूतों ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर पहली बार की सीधी बातचीत
ईरान और अमेरिका के राजदूतों ने तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रमों पर शनिवार को बातचीत की और अगले सप्ताह दोनों के बीच इस मामले में दूसरे दौर की बातचीत होगी। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने अपनी एक खबर में यह जानकारी दी। ईरान के सरकारी प्रसारक ने शनिवार को खुलासा किया कि पश्चिम एशिया के लिए अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ‘‘संक्षेप में बातचीत’’ की। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के बाद से यह पहली बार है कि दोनों देशों ने परमाणु कार्यक्रमों को लेकर आमने सामने की बातचीत की है।
NIA की हिरासत में तहव्वुर राणा ने 3 चीजें मांगी
NIA ने 26/11 के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा से पूछताछ जारी रखी ताकि व्यापक साजिश की जांच की जा सके। उसे नई दिल्ली में एक सुरक्षित सेल में रखा गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 26/11 मुंबई हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा से 2008 के समन्वित हमलों की श्रृंखला की बड़ी साजिश की जांच के लिए लगातार दूसरे दिन पूछताछ की।
यहां पढ़ें पूरी खबरदिल्ली के वसंत कुंज में गोहत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज में गोहत्या के आरोप में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद निवासी 36 वर्षीय अजीम रिजवी उर्फ राजा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि अवैध पशु व्यापार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक गोदाम में कथित घटना हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना में कम से कम तीन अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
संभल की जनेटा दरगाह की भूमि पर अवैध कब्जे के आरोपों की जांच शुरू
संभल जिला प्रशासन ने चंदौसी के बनियाखेड़ा विकास खंड के जनेटा ग्राम पंचायत में स्थित एक दरगाह की भूमि पर अवैध कब्जे और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया के आदेश पर शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद जावेद द्वारा दर्ज शिकायत के बाद जांच के आदेश दिए गए। जांच शुरू होने की पुष्टि करते हुए चंदौसी के तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि जनेटा गांव की दरगाह के संबंध में प्रशासन को पहले भी शिकायतें मिली थीं।
केरल : वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन में चरमपंथी नेताओं की तस्वीरें प्रदर्शित करने पर विवाद
केरल के उत्तरी कोझिकोड जिले में हाल ही में वक्फ कानून के खिलाफ आयोजित मार्च के दौरान मुस्लिम ब्रदरहुड और हमास जैसे चरमपंथी संगठनों के नेताओं की तस्वीरें प्रदर्शित किए जाने से राज्य में नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने विवादास्पद मुस्लिम नेताओं की तस्वीरें बुधवार को जमात-ए-इस्लामी से संबद्ध सॉलिडेरिटी यूथ मूवमेंट और स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन (एसआईओ) द्वारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक आयोजित विरोध मार्च के दौरान लहराईं।
रूस ने यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर किया हमला
भारत में यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि रूस ने शनिवार को यूक्रेन में एक भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर मिसाइल से हमला किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दूतावास ने आरोप लगाया कि यद्यपि रूस, भारत के साथ "विशेष मित्रता" का दावा करता है, लेकिन वह जानबूझकर यूक्रेन में भारतीय व्यवसाय को निशाना बना रहा है। यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि आज यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम के गोदाम पर रूसी मिसाइल से हमला किया गया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में इसने कहा कि भारत के साथ विशेष मित्रता का दावा करते हुए रूस जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनी दवाइयों को नष्ट कर रहा है।
मुर्शिदाबाद में 300 BSF जवानों के साथ-साथ 5 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती
बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ जारी हिंसा को शांत करने के लिए केंद्र सरकार ने अतिरिक्त बलों की तैनाती का आदेश दे दिया है। आज ही कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर सुनवाई करते हुए सख्त टिरप्पणी की थी और केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया था। जिसके बाद अब केंद्रीय गृहमंत्रालय ने बीएसएफ के 300 जवानों के साथ-साथ पांच अतिरिक्ट कंपनियों को तैनात करने का आदेश दिया है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार मुर्शिदाबाद हिंसा में अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से दो पिता-पुत्र हैं।