LIVEआज की ताजा खबर, 11 मई 2025 : हमलों में हमने 100 से अधिक आतंकी मारे, IAF ने शानदार काम किया , 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सेना की PC; भारत आतंकवाद में पाकिस्तान की संलिप्तता के सबूतों UNSC में करेगा पेश: सूत्र, सीजफायर के बाद अब कश्मीर समेत कई शहरों में पटरी पर लौट रही जिंदगी, ब्लैकआउट खत्म; ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 11 मई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 11 मई (रविवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...

आज की ताजा खबर, 11 मई 2025 : हमलों में हमने 100 से अधिक आतंकी मारे, IAF ने शानदार काम किया , 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सेना की PC; भारत आतंकवाद में पाकिस्तान की संलिप्तता के सबूतों UNSC में करेगा पेश: सूत्र, सीजफायर के बाद अब कश्मीर समेत कई शहरों में पटरी पर लौट रही जिंदगी, ब्लैकआउट खत्म; ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 11 मई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम समझौते का असर अब दिखने लगा है। जम्मू कश्मीर समेत सभी सीमावर्ती राज्यों पर पटरी पर जिंदगी लौटने लगी है। वहीं एयरफोर्स ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, ऑपरेशन अभी भी जारी है। बता दे कि कल यानि कि शनिवार को सीजफायर की घोषणा के कुछ देर बाद ही पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन किया और सीमा पर गोलीबारी की। देर रात प्रेस वार्ता में विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान ने सहमति का उल्लंघन किया है और सशस्त्र बलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा उल्लंघन की किसी भी पुनरावृत्ति की घटना से सख्ती से निपटें। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ घंटों से भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों के बीच आज बनी सहमति का बार-बार उल्लंघन हो रहा है। विक्रम मिस्री ने कहा कि यह आज पूर्व में हुई सहमति का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल इन उल्लंघनों का पर्याप्त और उचित जवाब दे रहे हैं तथा हम इन उल्लंघनों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। विदेश सचिव ने कहा कि सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। सीजफायर की घोषणा के बाद पाक पीएम ने माना कि भारत ने पाकिस्तान में तबाही मचाई है। उनके सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा हैं। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: उत्तर प्रदेश: पाकिस्तान के समर्थन में ‘फेसबुक' पर पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे में ‘फेसबुक’ पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने के आरोप में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि ‘फेसबुक’ पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जीशान कुरैशी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कुरैशी की हरकत का विरोध जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी।
बहावलपुर और मुरीदके में आतंकी ठिकाने तबाह, कोई नागरिक हानि नहीं: एयर मार्शल एके भारती
भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के भीतर आतंकी ठिकानों पर सटीक और प्रभावशाली हमले कर एक बार फिर अपनी रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया है। भारतीय वायुसेना के डायरेक्टर जनरल एयर ऑपरेशंस एयर मार्शल एके भारती ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 7 मई को पाकिस्तान के हमले में भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सक्रिय और चौकस था।
यहां पढ़ें पूरी खबर बाड़मेर समेत कई जिलों में जारी रहेगा ब्लैकआउट
एहतियाती कदम उठाते हुए, बाड़मेर के जिला प्रशासन ने 12 मई को शाम 7.30 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट घोषित कर दिया है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE:आज रात हमला हुआ तो देंगे करारा जवाब, जवाबी कार्रवाई की सेना को है खुली छूट
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि 10 मई को हुई डीजीएमओ वार्ता के तहत बनी सहमति के उल्लंघन होने की स्थिति में काइनेटिक डोमेन यानी जवाबी कार्रवाई के लिए सेना के कमांडरों को पूरी छूट दे दी है। सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, पश्चिमी सीमा पर किसी भी तरह के उल्लंघन पर सेना तुरंत और प्रभावी जवाब देगी।
यहां पढ़ें पूरी खबरAaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: भारत आतंकवाद में पाकिस्तान की संलिप्तता के सबूतों UNSC में करेगा पेश: सूत्र
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: निशिकांत दुबे ने विशेष संसद सत्र की मांग करने पर विपक्ष पर साधा निशाना
निशिकांत दुबे ने रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता समाप्त करने के समझौते के बाद विशेष संसद सत्र की मांग करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि यह पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए सामग्री उपलब्ध कराने का एक प्रयास है।
यहां पढ़ें पूरी खबर भारत के हमले में पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस का रनवे पूरी तरह से ध्वस्त: सूत्र
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: उत्तर प्रदेश : फतेहपुर में मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के थरियाव में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। महुआ बाग में हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि चार मई को पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई। कुछ बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची तो पता चला कि उसका नाम विकास कुमार है। वह टैक्सी ड्राइवर है। प्रयाग से वह एक यात्री को लेकर फतेहपुर आया था। जब वह यात्री को वापस लेकर जा रहा था, रास्ते में हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र में पीछे से कुछ कार सवार आए और उससे बलपूर्वक कार छीनकर भाग गए। उसकी सूचना पर थाने में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया।
सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पश्चिमी सीमाओं के सेना कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है; अगर वे गोली चलाएंगे तो हम गोली चलाएंगे और अगर वे हमला करेंगे तो हम हमला करेंगे: सूत्र
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: SIA कश्मीर ने आतंकी साजिश से जुड़े 20 स्थानों पर मारे छापे
SIA ने आतंकी साजिश मामले के सिलसिले में दक्षिण कश्मीर में 20 स्थानों पर तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी निगरानी से पता चला है कि क्षेत्र में कई स्लीपर सेल सीधे सीमा पार आतंकवादी संचालकों से संवाद कर रहे थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: सार्जेंट सुरेंद्र मोगा का पार्थिव शरीर झुंझुनू के मंडावा गांव लाया गया
मुझे गर्व है कि मेरे पिता दुश्मनों को मारते हुए और देश की रक्षा करते हुए शहीद: सार्जेंट सुरेंद्र मोगा की बेटी
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी के दौरान कर्तव्य निभाते हुए राइफलमैन सुनील कुमार ने अपने प्राण कर दिए थे न्यौछावर
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राइफलमैन सुनील कुमार को दी अंतिम श्रद्धांजलि
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: भारतीय सेना ने ‘आपरेशन सिंदूर’ से दिलाया इंसाफ: राजनाथ सिंह
पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच आज लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन हुआ। इस समारोह में भले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नहीं पहुंच पाए लेकिन अपने संदेश में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना के पराक्रम और मौजूदा सरकार का नजरिया सामने रखा। राजनाथ सिंह ने कहा, आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस है। 1998 में इसी दिन अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था और दुनिया को भारत की ताकत दिखाई थी। वह परीक्षण हमारे वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, रक्षा कर्मियों और कई अन्य हितधारकों के अथक प्रयासों का परिणाम था।
यहां पढ़ें पूरी खबर Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान सौंपे गए कार्यों को सटीकता के साथ अंजाम दिया गया: भारतीय वायुसेना
भारतीय वायुसेना ने रविवार को कहा कि उसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उसे सौंपे गए कार्यों को सटीकता के साथ और राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ढांचों को नष्ट करने के लिए सात मई को यह अभियान शुरू किया गया था। पाकिस्तानी हमलों के बाद सभी जवाबी कार्रवाइयां ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गईं। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशन ‘‘अभी जारी है।’’ उसने कहा, ‘‘चूंकि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी समय आने पर दी जाएगी। वायुसेना ने सभी से अटकलों और अपुष्ट सूचनाओं को फैलाने से बचने का आग्रह किया है।’’
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर में सुबह से माहौल सामान्य
पाकिस्तान की तरफ से शनिवार रात संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने के बाद राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रातभर अनिश्चितता का माहौल रहा। हालांकि रविवार को अधिकांश शहरों व कस्बों में हालात सामान्य दिनों की तरह रहे। उत्तर पश्चिम रेलवे ने भी उन रेलगाड़ियों को बहाल करने की घोषणा की है जिन्हें तनाव के कारण शनिवार को रद्द या आंशिक रूप से रद्द कर दिया था।शनिवार रात को राज्य के सीमावर्ती इलाकों में ‘ब्लैकआउट’ रहा और जैसलमेर, बाड़मेर सहित कई सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की गतिविधियां देखी गईं और विस्फोटों की आवाजें सुनी दी।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: दिल्ली पुलिस ने चार बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया
दिल्ली में चार अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि चारों बांग्लादेशी प्रवासी बिना वैध दस्तावेजों के दिल्ली में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, चार अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को दक्षिण पश्चिम जिले के वसंत विहार पुलिस ने हिरासत में लिया है। चारों बांग्लादेशी लंबे समय से दिल्ली में रह रहे थे। इन व्यक्तियों की पहचान असदुल, आरिफ, आसिया बेगम और जुहूर अली के रूप में की गई है, जो बिना किसी वैध वीजा या परमिट के भारत में रह रहे थे।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: रक्षा मंत्री ‘ब्रह्मोस' प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ के ‘उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर’ में ‘ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटिग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी’ का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 300 करोड़ रुपये की यह सुविधा ‘उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह आत्मनिर्भर रक्षा विनिर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह विनिर्माण इकाई अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सामग्रियों का उत्पादन करेगी, जिनका उपयोग चंद्रयान मिशन और लड़ाकू विमानों में किया जाएगा। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि भारत की राजनीतिक, सामाजिक और रणनीति इच्छाशक्ति का प्रतीक है।