LIVE

आज की ताजा खबर, 11 जनवरी हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़: शौर्य यात्रा में शामिल हुए पीएम मोदी, उद्धव और राज ठाकरे की मुंबई के शिवाजी पार्क में आज संयुक्त रैली

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), अमित शाह, पीएम मोदी, ट्रंप, आज का मौसम, शीतलहर के के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में शनिवार का दिन बेहद ठंडा रहा और भीषण ठंड में लोग ठिठुरते नजर आए। कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है और दिल्ली में इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी सुबह रिकार्ड की गई।

आज की ताजा खबर, 11 जनवरी हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़: शौर्य यात्रा में शामिल हुए पीएम मोदी, उद्धव और राज ठाकरे की मुंबई के शिवाजी पार्क में आज संयुक्त रैली

आज की ताजा खबर, 11 जनवरी हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़: शौर्य यात्रा में शामिल हुए पीएम मोदी, उद्धव और राज ठाकरे की मुंबई के शिवाजी पार्क में आज संयुक्त रैली

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), अमित शाह, पीएम मोदी, ट्रंप, आज का मौसम, शीतलहर के के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतीकात्मक जुलूस 'शौर्य यात्रा' का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित थे। शौर्य यात्रा साहस, बलिदान और उस अदम्य भावना का प्रतीक है जिसने सदियों की कठिनाइयों के बावजूद सोमनाथ को संरक्षित रखा

ध्रुव जुरेल को रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने चोटिल ऋषभ पंत की जगह ली है। विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार लय में चल रहे जुरेल रविवार से शुरू हो रही श्रृंखला के लिए टीम से जुड़ चुके हैं।

उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में शनिवार का दिन बेहद ठंडा रहा और भीषण ठंड में लोग ठिठुरते नजर आए। कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है और दिल्ली में इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी सुबह रिकार्ड की गई।

अमेरिका ने एक बार फिर सीरीया में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) बलों ने सहयोगी बलों के साथ मिलकर ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक के तहत सीरिया भर में आईएसआईएस के कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चुनावी राज्यों के दौरों को लेकर तैयारी तेज कर दी है। एक बार फिर गृहमंत्री अमित शाह जहां रविवार को केरल जा रहे हैं तो राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को ही तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। भाजपा के लिए दक्षिण के दोनों राज्य बेहद अहम हैं।

तमिलनाडु की बात करें तो लोकसभा चुनाव में एआइएडीएमके से टूटा गठबंधन फिर से जुड़ने से भाजपा को तमिलनाडु में इस बार सत्ता का इंतजार दूर होने की उम्मीद है। फरवरी के आखिर में दोनों राज्यों में कार्यक्रम घोषित होने और अप्रैल तक चुनाव हो जाने की उम्मीद है।

रान में देशव्यापी प्रदर्शन अब दो सप्ताह पूरे कर चुके हैं। इस बीच प्रदर्शनों से जुड़ी हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 116 हो गई है। यह जानकारी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने दी है।

अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, अब तक 2,600 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी का दावा है कि पिछले कई आंदोलनों के दौरान उसके आंकड़े भरोसेमंद साबित हुए हैं।

हालात पर सख्ती के संकेत देते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कड़े कदम उठाने का इशारा किया है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह कह रहे हैं कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा के लिए अमेरिका हस्तक्षेप कर सकता है।

शनिवार को ईरानी प्रशासन ने अपने रुख को और सख्त करते हुए चेतावनी दी। ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद मोवाहेदी आज़ाद ने कहा कि प्रदर्शनों में शामिल किसी भी व्यक्ति को “ईश्वर का दुश्मन” माना जाएगा। ईरान में यह आरोप बेहद गंभीर है और इसके तहत मृत्युदंड तक की सजा का प्रावधान है।

विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती मौतों, बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियों और सख्त सरकारी चेतावनियों के बीच ईरान में हालात और विस्फोटक हो सकते हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तनाव बढ़ने की आशंका है।

Jan 11, 2026 | 05:40 PM IST

'इंडियन आइडल 3' के विजेता और अभिनेता प्रशांत तमांग का 43 वर्ष की आयु में निधन

"इंडियन आइडल 3" के विजेता और "पाताल लोक 2" में नजर आए प्रशांत तमांग का रविवार को हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वह 43 वर्ष के थे।
तमांग के करीबी दोस्त और गायक महेश सेवा ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि गायक-अभिनेता का निधन जनकपुरी स्थित उनके आवास पर हुआ।
उन्होंने कहा, "आज सुबह करीब नौ बजे दिल्ली स्थित आवास पर हृदयाघात से तमांग का निधन हो गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके असामयिक निधन से मैं स्तब्ध हूं। मैंने कुछ दिन पहले उनसे बात की थी और तब वह बिल्कुल स्वस्थ थे।"
उन्होंने आगे कहा, "उनका शव अब भी अस्पताल में है। परिवार इस बारे में विचार कर रहा है कि अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाए या दार्जिलिंग में।"
तमांग की मौत की खबर सबसे पहले उनके एक अन्य मित्र राजेश घाटानी ने सोशल मीडिया पर साझा की थी।
घाटानी ने सोशल मीडिया मंच 'फेसबुक' पर लिखा, "यह बेहद दुखद खबर लिखते हुए मेरा दिल भारी हो रहा है!! ईश्वर करे आप बैकुंठ में रहें!! प्रशांत भाई को मेरी श्रद्धांजलि।"
Jan 11, 2026 | 04:22 PM IST

राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश के आरोपी कश्मीरी को उसके परिजन के हवाले किया गया

अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में कथित रूप से नमाज पढ़ने की कोशिश करने पर हिरासत में लिए गए कश्मीर निवासी एक व्यक्ति के 'मानसिक रूप से बीमार' होने का पता चलने पर पुलिस ने उसे उसके परिजन को सौंप दिया है।
पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति अहद शेख के परिजन ने दावा किया था कि वह मानसिक रूप से बीमार है। उन्होंने सुबूत के तौर पर उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाई थीं। इसके बाद रविवार को शेख को उसके परिजन के हवाले कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि शेख जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला है। उसे शुक्रवार को तब हिरासत में लिया गया जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे मंदिर परिसर के अंदर कथित तौर पर नमाज पढ़ने की तैयारी करते देखा।
Jan 11, 2026 | 04:21 PM IST

इस्लामाबाद में गैस सिलेंडर विस्फोट में आठ लोगों की मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में रविवार तड़के गैस सिलेंडर विस्फोट में मारे गए आठ लोगों में एक नवविवाहित दंपति भी शामिल था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह घटना सेक्टर जी-7/2 स्थित एक घर में शादी समारोह के दौरान हुई।
बचाव अधिकारियों ने बताया कि आठ लोग मारे गए और 11 घायल हो गए, बचाव दल ने मलबे से 19 लोगों को बाहर निकाला।
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने कहा कि पीड़ितों के इलाज के लिए आपात स्थिति घोषित की गयी थी।
Jan 11, 2026 | 02:05 PM IST

आज की ताजा खबर: अमित शाह ने एलडीएफ और यूडीएफ पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "केरल का विकास संतुलित होना चाहिए। केरल में एलडीएफ और यूडीएफ सरकारें विदेशों में काम करने वाले केरलवासियों द्वारा भेजे गए धन से संतुष्ट हैं... मैं विदेशों में काम करने वाले केरलवासियों की सराहना करता हूं, लेकिन मैं एलडीएफ और यूडीएफ से पूछना चाहता हूं कि क्या केरल सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह उन परिवारों की देखभाल करे जिनके सदस्य विदेश से धन नहीं भेजते... उन लाखों लोगों के लिए सुधार लाने की जिम्मेदारी किसकी है?... आज मैं केरल के लोगों को यह बताने आया हूं कि जहां भी भाजपा और एनडीए सत्ता में आए हैं, उन्होंने उन राज्यों को विकसित राज्यों में बदल दिया है... प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के सामने एक संतुलित विकास मॉडल प्रस्तुत किया है... केरल को भी प्रेषण-आधारित, एक आयामी विकास के विचार को त्याग देना चाहिए और केरल के प्रत्येक नागरिक के विकास की योजना बनानी चाहिए..."
Jan 11, 2026 | 12:53 PM IST

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जमींदार ने 23 वर्षीय हिंदू किसान की गोली मारकर हत्या की

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक जमींदार ने अपनी जमीन पर झोपड़ी बनाने के कारण 23 वर्षीय हिंदू किसान की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद हिंदू समुदाय ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किए।

बदीन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कमर रजा जसकानी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात हैदराबाद से मकान मालिक सरफराज निजामानी और उसके सहयोगी जफरुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया। बदीन जिले के तलहार गांव में आश्रय के लिए निजामानी की जमीन पर एक झोपड़ी बनाने के आरोप में चार जनवरी को कैलाश कोहली को गोली मार दी गई थी।

जसकानी ने कहा, ‘‘आरोपी के घटनास्थल से फरार होने और भूमिगत हो जाने के बाद इस मामले में एक विशेष टीम का गठन किया गया था लेकिन हमने आखिरकार उसे कल रात हैदराबाद के फतेह चौक इलाके से गिरफ्तार कर लिया।’’
कोहली की हत्या के बाद हिंदू समुदाय में आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने इसके विरोध में प्रदर्शन किए
Jan 11, 2026 | 11:15 AM IST

आज की ताजा खबर: ध्रुव जुरेल ने चोटिल ऋषभ पंत की जगह भारतीय वनडे टीम में ली जगह

ध्रुव जुरेल को रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने चोटिल ऋषभ पंत की जगह ली है। विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार लय में चल रहे जुरेल रविवार से शुरू हो रही श्रृंखला के लिए टीम से जुड़ चुके हैं।

ऋषभ पंत को शनिवार को नेट सत्र में बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।
बीसीसीआई ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘‘विकेटकीपर ऋषभ पंत को शनिवार दोपहर वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते समय पेट की दाईं ओर मांसपेशियों में अचानक दर्द महसूस हुआ।’’

बीसीसीआई के अनुसार, ‘‘पंत को तुरंत एमआरआई स्कैन के लिए ले जाया गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने विशेषज्ञों के साथ उनकी क्लीनिक और रेडियोलॉजिकल रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की। जांच में पंत को साइड स्ट्रेन (ऑब्लिक मसल टियर) पाया गया है, जिसके चलते उन्हें वनडे श्रृंखला से बाहर होना पड़ा है।’’
Jan 11, 2026 | 09:52 AM IST

आज की ताजा खबर: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के शौर्य यात्रा में शामिल हुए पीएम मोदी

Jan 11, 2026 | 08:29 AM IST

आज की ताजा खबर: ईरान विरोधी प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या 116 पहुंची

ईरान में देशव्यापी प्रदर्शन अब दो सप्ताह पूरे कर चुके हैं। इस बीच प्रदर्शनों से जुड़ी हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 116 हो गई है। यह जानकारी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने दी है।

अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, अब तक 2,600 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी का दावा है कि पिछले कई आंदोलनों के दौरान उसके आंकड़े भरोसेमंद साबित हुए हैं।

हालात पर सख्ती के संकेत देते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कड़े कदम उठाने का इशारा किया है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह कह रहे हैं कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा के लिए अमेरिका हस्तक्षेप कर सकता है।

शनिवार को ईरानी प्रशासन ने अपने रुख को और सख्त करते हुए चेतावनी दी। ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद मोवाहेदी आज़ाद ने कहा कि प्रदर्शनों में शामिल किसी भी व्यक्ति को “ईश्वर का दुश्मन” माना जाएगा। ईरान में यह आरोप बेहद गंभीर है और इसके तहत मृत्युदंड तक की सजा का प्रावधान है।

विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती मौतों, बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियों और सख्त सरकारी चेतावनियों के बीच ईरान में हालात और विस्फोटक हो सकते हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तनाव बढ़ने की आशंका है।
Jan 11, 2026 | 07:16 AM IST

आज की ताजा खबर: ISIS के खिलाफ अमेरिका का कड़ा प्रहार

पिछले महीने सीरिया में हुए हमले में दो अमेरिकी सैनिकों और एक अमेरिकी नागरिक दुभाषिए की मौत के बाद अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, अमेरिका और सहयोगी बलों द्वारा किए गए ये व्यापक हमले दोपहर 12:30 बजे के आसपास हुए। इन हमलों में सीरिया भर में इस्लामिक स्टेट के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया।
Jan 11, 2026 | 07:15 AM IST

आज की ताजा खबर: मिशन साउथ पर अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चुनावी राज्यों के दौरों को लेकर तैयारी तेज कर दी है। एक बार फिर गृहमंत्री अमित शाह जहां रविवार को केरल जा रहे हैं तो राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को ही तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। भाजपा के लिए दक्षिण के दोनों राज्य बेहद अहम हैं।

तमिलनाडु की बात करें तो लोकसभा चुनाव में एआइएडीएमके से टूटा गठबंधन फिर से जुड़ने से भाजपा को तमिलनाडु में इस बार सत्ता का इंतजार दूर होने की उम्मीद है। फरवरी के आखिर में दोनों राज्यों में कार्यक्रम घोषित होने और अप्रैल तक चुनाव हो जाने की उम्मीद है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited