LIVEआज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 04 नवंबर 2023: कोटा में हिरासत में लिए गए एल्विश यादव; नौसेना का चेतक हेलिकॉप्टर क्रैश

आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 04 नवंबर 2023: कोटा में हिरासत में लिए गए एल्विश यादव; नौसेना का चेतक हेलिकॉप्टर क्रैश
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 04 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें: नेपाल में 6.4 तीव्रता के जोरदार भूकंप के चलते अब तक 140 लोगों की जान चली गई। इस भूकंप का असर यूपी बिहार समेत दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए। पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ। मुकेश अंबानी को धमकी मामले में एक व्यक्ति को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया है। पीएम मोदी ने ऐलान किया कि देश के 80 करोड़ गरीबों को 5 साल और फ्री में राशन दिया जाएगा। उधर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। आनंद विहार इलाके में AQI 448, जहांगीरपुरी में 421, द्वारका सेक्टर-8 में 435 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास 421 दर्ज किया गया। CM भूपेश बघेल को महादेव ऐप प्रमोटर्स द्वारा 508 करोड़ रुपये का भुगतान करने के ED के दावे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इससे बड़ा मज़ाक और क्या हो सकता है। अगर आज मैं किसी को पकड़ लूं और उससे पीएम मोदी का नाम लेने को कहूं तो क्या वे (ईडी) पूछताछ करेंगे? किसी की इज्जत उछालना बहुत आसान हो गया है। लालू प्रसाद यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। बातचीत सत्तारूढ़ महागठबंधन और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के इर्द-गिर्द केंद्रित रही। देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें- Earthquake Live Update:-
राजस्थान में कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की गई है। पार्टी की ओर से जारी की गई यह छठी लिस्ट है, जिसमें 23 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं।
जम्मू में सड़क किनारे मिला IED
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार शाम को जम्मू में एक व्यस्त सड़क के किनारे लगाए गए दो किलोग्राम के आईईडी का पता लगाकर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि टिफिन बॉक्स में रखा गया आईईडी सिधरा-नरवाल राजमार्ग पर एक पुलिस जांच चौकी के निकट मिला।
चुनाव के बीच बाबा केदारनाथ के दर पर राहुल गांधी
पांच राज्यों में जारा विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे हैं। राहुल गांधी का यह दौरा निजी है और रविवार सुबह बाबा केदारनाथ की दर पहुंचेगे। इससे पहले भी राहुल गांधी 2015 में केदारनाथ की यात्रा कर चुके हैं। तब उन्होंने पैदल यह यात्रा पूरी की थी।
खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी एयर इंडिया फ्लाइट को उड़ाने की धमकी
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उसने 19 नवंबर को एयर इंडिया में सफर करने वालों को धमकी दी है। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के नेता पन्नू ने कहा है कि 19 नवंबर को वह एयर इंडिया की फ्लाइट पर हमला करेगा, जिसमें लोगों की जान का खतरा रहेगा। इसके साथ ही उसने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट का नाम बदलने की भी धमकी दी है।
राजस्थान में BSP ने उतारे प्रत्याशी
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने 43 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
एल्विश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया
रेव पार्टी में सापों का जहर सप्लाई करने के आरोपी यूट्यूबर एल्विश यादव को पुलिस ने कोटा से हिरासत में लिया है।
दिल्ली: डीटीसी बस की टक्कर से एक की मौत
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक इलेक्ट्रिक बस ने शनिवार को यहां दक्षिणी रोहिणी में एक दर्जन से अधिक वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब पौने तीन बजे अवंतिका में विश्राम चौक के पास हुआ। बस ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर एक ई-रिक्शा से टकरा गई। इसके बाद बस ने सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस के पास घटना का सीसीटीवी फुटेज है।
नेपाल भूकंप के कारण मौतों का आंकड़ा फिर बढ़ा
नेपाल में कल देर रात आए भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस भूकंप में अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है।
नौसेना का चेतक हेलिकॉप्टर क्रैश
केरल के कोच्चि में शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। नौसेना का चेतक हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में एक जवान की मौत की भी खबर है।
मदर डेयरी पर मिलेगा 25 रुपये में प्याज
केंद्र ने शनिवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी के सफल बिक्री केंद्र पर 25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज मिलेगा। प्याज की बढ़ती कीमतों से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया है।
'मन्नत' के बाहर से फोन चोरी करने वाले गिरफ्तार
2 नवंबर को शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर इकट्ठा हुए प्रशंसकों के 30 से अधिक मोबाइल फोन की चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से नौ मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपियों की पहचान शुभम जमनाप्रसाद, मोहम्मद अली और इमरान के रूप में हुई है।
देश के 80 करोड़ गरीब को 5 साल और मिलेगा मुफ्त राशन
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को बीजेपी सरकार अब अगले 5 साल के लिए और बढ़ाएगी। आपका ये प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय करने की ताकत देता है।
पूरी खबर पढ़ेंमुकेश अंबानी को धमकी मामले में हुई पहली गिरफ्तारी
उद्योगपति मुकेश अंबानी को कई धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में मुंबई की गामदेवी पुलिस ने शनिवार तड़के तेलंगाना के एक 19 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान गणेश रमेश वनपारधी के रूप में की और कहा कि उसे 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि पिछले हफ्ते अंबानी को पांच ईमेल मिले थे, जहां भेजने वाले ने उनसे पैसे की मांग की और जान से मारने की धमकी दी।
पूरी खबर पढ़ेंMahadev App Scam: कौन है जूस वाला सौरभ चंद्राकर
महादेव ऐप घोटाले (Mahadev App Scam) की आंच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) तक पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों से 508 करोड़ रु मिले। इस आरोप का बघेल ने खंडन किया है। ये पूरा मामला एक जूस बेचने वाले से जुड़ा है, जिस पर आरोप है कि उसने सट्टेबाजी से जुड़े एक बड़े स्कैम को अंजाम दिया है।
पूरी खबर पढ़ें'महादेव' पर कांग्रेस-बीजेपी में वार पलटवार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दावे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संकटग्रस्त महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों से 508 करोड़ रुपए मिले। उसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने खंडन करते कहा कि ससे बड़ा मज़ाक और क्या हो सकता है। अगर आज मैं किसी को पकड़ लूं और उससे पीएम मोदी का नाम लेने को कहूं तो क्या वे (ईडी) पूछताछ करेंगे? इसके एक दिन बाद कांग्रेस और बीजेपी में वार-पलटवार शुरू हो गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूछा कि क्या बघेल अपनी ही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। महादेव ऐप चर्चा में है क्योंकि हाल ही में दुबई स्थित इस प्लेटफॉर्म के संबंध में कई बॉलीवुड हस्तियों से पूछताछ की गई थी। ईडी ने कहा कि उसने एक वेब बेनामी बैंक खाते और राज्य में चुनाव के लिए कुछ 'बघेल' को दिए गए 508 करोड़ रुपए के फंड से जुड़े एक कबूलनामे का खुलासा किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि महादेव ऐप के संबंध में छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में एफआईआर दर्ज की गईं। दोनों ही राज्यों में बीजेपी सत्ता में नहीं है। तो फिर कौन रच रहा है भूपेश बघेल के खिलाफ साजिश? ये मामला कोई ताज़ा नहीं है। एफआईआर 2022 में दर्ज की गई थी और तब से जांच चल रही है। कांग्रेस हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से चुनाव लड़ रही है। स्मृति ईरानी ने कहा कि चुनावी इतिहास में पहले कभी लोगों ने इस तरह के सबूत नहीं देखे थे।
पूरी खबर पढ़ेंनेपाल भूकंप: पीएम मोदी ने दुख जताया
नेपाल में भूकंप के तेज झटकों से कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई है। इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत नेपाल के लोगों के साथ खड़ा है। नेपाल में भूकंप से जान-माल की काफी हानि हुई है। पीएम मोदी ने एक्स यानी ट्विटर पर लिखा कि नेपाल में भूकंप के कारण हुए जान-माल के नुकसान को लेकर बहुत दुखी हूं। भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
पूरी खबर पढ़ेंपाकिस्तान में आतंकी हमला
पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। पंजाब प्रांत के तहत आने वाले इस एयरबेस में फिदायीन आतंकी घुस आए थे, जिन्होंने वहां भारी नुकसान पहुंचाया। हमले के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनाई दी थीं।
पूरी खबर पढ़ेंनेपाल में भूकंप से 128 लोगों की मौत, पीएम प्रचंड मौके पर पहुंचे
नेपाल के जाजरकोट जिले में शुक्रवार आधी रात को आए भूकंप के तेज झटकों के कारण कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई है। सरकारी ‘नेपाल टेलीविजन’ के अनुसार, पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट और रुकुम जिलों में 80 लोगों की मौत हो गई और 140 से अधिक लोग घायल हो गए। भूकंप के कारण देश में कम से कम 128 लोगों की मौत हुई है। देश में आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र जाजरकोट जिले के लामिडांडा में था। शुक्रवार रात 11 बजकर 47 मिनट पर आए भूकंप का असर काठमांडू, इसके आसपास के जिलों और यहां तक कि पड़ोसी देश भारत की राजधानी नयी दिल्ली तक महसूस किया गया। अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ शनिवार सुबह मेडिकल टीम के साथ घटना स्थल रवाना हुए। उन्होंने बताया कि नेपाल सेना और नेपाल पुलिस को बचाव कार्य में लगाया गया है।
नेपाल के जजरकोट में कल रात आए भूकंप से के कारण काफी नुकसान
दिल्ली पर धुंध की चादर! AAP के मंत्री ने किया ये दावा
दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार (चार नवंबर, 2023) को भी आसमान में धुंध की चादर छाई रही। वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से ‘‘सक्रिय’’ होने की अपील की। एक रोज पहले यानी शुक्रवार (तीन अक्टूबर, 2023) को उन्होंने कहा कि न सिर्फ राष्ट्रीय राजधानी, बल्कि समूचा उत्तर भारत प्रदूषण की चपेट में है।
पूरी खबर पढ़ें