LIVE04 मई 2025 हिंदी न्यूज़: पहलगाम हमले' के तनाव के बीच भारत में इमरान खान, बिलावल भुट्टो के X अकाउंट ब्लॉक किए गए, खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट; BSF के हत्थे चढ़ा पाकिस्तानी रेंजर, इंडिया में घुसने का कर रहा था प्रयास
04 मई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व मंत्री बिलावल भुट्टो के एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच यह कदम उठाया गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में, आतंकी हमले के मद्देनजर, केंद्र सरकार ने भारत में कई पाकिस्तानी अभिनेताओं के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिए, जिनमें हनिया आमिर, माहिरा खान और अली जफर शामिल हैं। यमुनोत्री-गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल गए हैं। आज यानी रविवार 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। शुभ मुहूर्त पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूर्ण विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। भारी सुरक्षा बल की उपस्थिति और ढोल-नगाड़ों व आर्मी बैंड की मधुर धुन के बीच, हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने 'जय बद्री विशाल' और 'बद्रीनाथ भगवान की जय' के जयकारे लगाए, जिससे पूरा बद्रीनाथ धाम परिसर भक्तिमय हो उठा। देश-विदेश से बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालु आज इस पावन कपाटोद्घाटन बेला के साक्षी बने। इसकी के साथ 6 महीने के लिए बद्रीनाथ धाम की यात्रा शुरू हो गई है। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में कार्यकारी निदेशक (भारत) के रूप में डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन की सेवाओं को समाप्त करने की घोषणा की है, जबकि उनके तीन साल के कार्यकाल में अभी छह महीने बाकी हैं। 30 अप्रैल को जारी ACC के आदेश में कहा गया है, 'मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) में कार्यकारी निदेशक (भारत) के रूप में डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन की तत्काल प्रभाव से समाप्ति को मंजूरी दे दी है।' कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी बीच शनिवार की देर रात राजस्थान के श्रीगंगानगर में BSF ने पाकिस्तानी रेंजर को धर दबोचा है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर बॉर्डर क्रॉस कर भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। फिलहाल, BSF अलर्ट है। पूछताछ में कई बड़े सुराग मिल सकते हैं।

04 मई 2025 हिंदी न्यूज़: पहलगाम हमले' के तनाव के बीच भारत में इमरान खान, बिलावल भुट्टो के X अकाउंट ब्लॉक किए गए, खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट; BSF के हत्थे चढ़ा पाकिस्तानी रेंजर, इंडिया में घुसने का कर रहा था प्रयास
04 मई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व मंत्री बिलावल भुट्टो के एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच यह कदम उठाया गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में, आतंकी हमले के मद्देनजर, केंद्र सरकार ने भारत में कई पाकिस्तानी अभिनेताओं के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिए, जिनमें हनिया आमिर, माहिरा खान और अली जफर शामिल हैं। यमुनोत्री-गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल गए हैं। आज यानी रविवार 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। शुभ मुहूर्त पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूर्ण विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। भारी सुरक्षा बल की उपस्थिति और ढोल-नगाड़ों व आर्मी बैंड की मधुर धुन के बीच, हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने 'जय बद्री विशाल' और 'बद्रीनाथ भगवान की जय' के जयकारे लगाए, जिससे पूरा बद्रीनाथ धाम परिसर भक्तिमय हो उठा। देश-विदेश से बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालु आज इस पावन कपाटोद्घाटन बेला के साक्षी बने। इसकी के साथ 6 महीने के लिए बद्रीनाथ धाम की यात्रा शुरू हो गई है। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में कार्यकारी निदेशक (भारत) के रूप में डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन की सेवाओं को समाप्त करने की घोषणा की है, जबकि उनके तीन साल के कार्यकाल में अभी छह महीने बाकी हैं। 30 अप्रैल को जारी ACC के आदेश में कहा गया है, 'मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) में कार्यकारी निदेशक (भारत) के रूप में डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन की तत्काल प्रभाव से समाप्ति को मंजूरी दे दी है।' कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी बीच शनिवार की देर रात राजस्थान के श्रीगंगानगर में BSF ने पाकिस्तानी रेंजर को धर दबोचा है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर बॉर्डर क्रॉस कर भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। फिलहाल, BSF अलर्ट है। पूछताछ में कई बड़े सुराग मिल सकते हैं।
- भारत ने IMF बोर्ड से अपने 'एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर' कृष्णमूर्ति को हटाया
- BSF के हत्थे चढ़ा पाकिस्तानी रेंजर, इंडिया में घुसने का कर रहा था प्रयास
- नूंह में स्कूल शिक्षक ने की आत्महत्या, सहकर्मियों को ठहराया जिम्मेदार
- ओडिशा के कटक में निर्माण स्थल पर हादसे में तीन की मौत, दो घायल
- ममता का मुर्शिदाबाद दौरा पर्यटन यात्रा के समान : अधीर
आरपीएफ ने बांग्लादेश की सीमा से लगे रेलवे स्टेशनों और पुल पर बढ़ाई गश्त
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद आरपीएफ ने बांग्लादेश से सटे पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशनों पर गश्त बढ़ा दी है। रविवार को आरपीएफ ने विशेष अभियान चलाया। आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में जांच अभियान को गति दी है। ट्रेनों की सुरक्षा के लिए रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। ट्रेनों में यात्रियों के सामान की जांच भी की जा रही है। वेस्ट बंगाल के जलपाईगुड़ी में आरपीएफ के जवानों द्वारा स्टेशन पर पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान कुछ जवान ट्रेन में दाखिल हुए और लोगों से अपील की कि वह यात्रा के दौरान अपने सामान का ख्याल रखें और कुछ भी संदिग्ध मिलने पर तुरंत आरपीएफ को सूचना दें। सुरक्षित रहें और सुरक्षित यात्रा करे।
जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, हर चेहरे पर खुशहाली लाना सरकार की प्राथमिकता
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान 60 से अधिक फरियादी आए। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सभी से मुलाकात की, फिर कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद हर पीड़ित तक पहुंचे, शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा प्रदेश के हर नागरिक के चेहरे पर खुशहाली लाना ही सरकार की प्राथमिकता है और सरकार इसके लिए पहले दिन से ही कार्य कर रही है। जनता दरबार में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क निर्माण समेत अनेक मामले आए, जिस पर प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।
जम्मू कश्मीर के रामबन में सेना का वाहन खाई में गिरा, तीन जवानों की मौत
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर 700 फुट गहरी खाई में गिर जाने से तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था। यह हादसा बैटरी चश्मा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे हुआ। अधिकारियों ने कहा कि सेना, पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन सैनिकों की मौत हो गई, जिनकी पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मान बहादुर के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश : देवरिया में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप
उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित गौरीबाजार में रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मठिया माफी निवासी के रूप में हुई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गौरी बाजार के थाना प्रभारी गंगा प्रसाद ने बताया कि आज एक शव मिला है। बताया गया कि उनकी पहचान हो गई है। मृतक बगल के गांव का ही है। वह बहुत ज्यादा शराब पीने का आदी था। शायद इसी कारण उसकी जान चली गई है। सारे मामले की पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घर वाले भी आ गए हैं। उनसे भी शुरुआती जानकारी की जा रही है।
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने PM मोदी से की मुलाकात
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में अपने लोक कल्याण मार्ग आवास पर शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात के बाद हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर राजस्थान के झुंझुनू में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, रविवार सुबह राजस्थान के झुंझुनू जिले में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया।
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सेना की बढ़ी ताकत
पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच अपनी क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना को रूसी मूल की इग्ला-एस मिसाइलों की नई आपूर्ति मिली है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि इग्ला-एस वायु रक्षा मिसाइलों की नई आपूर्ति कुछ हफ़्ते पहले भारतीय सेना को मिली है और इसे सीमाओं पर दुश्मन के लड़ाकू विमानों, हेलिकॉप्टरों और ड्रोन से खतरे का ख्याल रखने के लिए अग्रिम संरचनाओं को प्रदान किया जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर नीट परीक्षार्थी ने परीक्षा से एक दिन पहले कोटा में की आत्महत्या
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की एक परीक्षार्थी ने रविवार को होने वाली इस परीक्षा से एक दिन पहले पार्श्वनाथ इलाके में स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। कुन्हाड़ी पुलिस थाने के मंडल निरीक्षक अरविंद भारद्वाज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि छात्रा की उम्र 18 साल से कम थी और वह मध्य प्रदेश के श्योपुर की रहने वाली थी। उन्होंने छात्रा का नाम बताने से इनकार कर दिया।
सुलतानपुर में आपसी विवाद में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर क्षेत्र में कथित तौर पर आपसी विवाद में एक व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि दोस्तपुर थाना क्षेत्र के महाकुड़ तालाब के पास शनिवार रात राम खिलाड़ी (55) नामक व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि सुरहुरपुर निवासी राम खिलाड़ी एक खेत में था, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने राम खिलाड़ी और उसके साथ मौजूद मोतीलाल को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण राम खिलाड़ी अचेत होकर गिर पड़ा जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
बड़े हथियारों की कमी झेल रहे पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर की फायरिंग
हथियारों व गोला-बारूद की जबरदस्त कमी से जूझ रहा पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फायरिंग से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना यहां छोटे हथियारों से फायरिंग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। सेना के मुताबिक, पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से 3-4 मई की रात के दौरान एक बार फिर से फायरिंग की गई। इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने तुरंत कठोर जवाब दिया।
हलगाम हमले के बाद जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की बात
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से टेलीफोन पर बात की। रूसी विदेश मंत्री से बात करते हुए जयशंकर ने भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय सहयोग गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की।
यहां पढ़ें पूरी खबर प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा चुने जाने पर एंथनी अल्बानीज को बधाई दी
शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एंथनी अल्बनीज को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा चुने जाने और आम चुनावों में उनकी बड़ी जीत पर बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि वे अल्बनीज के साथ मिलकर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होते रणनीतिक रिश्तों को और आगे बढ़ाने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के साझा लक्ष्य को आगे ले जाने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एंथनी अल्बनीज को उनकी जबरदस्त जीत और दोबारा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई! यह जीत दर्शाती है कि ऑस्ट्रेलियाई जनता को आपके नेतृत्व पर भरोसा है। मैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के रणनीतिक संबंधों को और गहरा करने और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हूं।"
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए बदरी विशाल के दर्शन
उत्तराखंड के चारधामों में से एक बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही 'जय बदरी विशाल' के जयकारों से संपूर्ण धाम गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव के साथ पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा की
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से टेलीफोन पर बात की। रूसी विदेश मंत्री से बात करते हुए जयशंकर ने भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय सहयोग गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के अपराधियों, समर्थकों और योजनाकारों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्री जयशंकर ने शनिवार को लिखा, "कल रूस के विदेश मंत्री लावरोव के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। इसके अपराधियों, समर्थकों और योजना बनाने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। साथ ही हमारे द्विपक्षीय सहयोग गतिविधियों के बारे में भी बात की।"
रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों मंत्रियों ने उच्चतम स्तर पर आगामी संपर्कों के कार्यक्रम पर भी चर्चा की।
भारत ने किया स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म का पहला उड़ान परीक्षण
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने मध्य प्रदेश के श्योपुर परीक्षण स्थल से स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया है। ट्रायल टीम ने आगे की जांच के लिए सिस्टम को रिकवर कर लिया। उड़ान की कुल अवधि लगभग 62 मिनट थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर नूंह में स्कूल शिक्षक ने की आत्महत्या, सहकर्मियों को ठहराया जिम्मेदार
हरियाणा के नूंह जिले के एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एक शिक्षक ने जहरीला पदार्थ खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मौके से आठ पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें शिक्षक ने खोरी खुर्द गांव स्थित स्कूल में अपने सहकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने नोट में नामित आठ शिक्षकों के खिलाफ सदर ताउरू पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, हरियाणा के रेवाड़ी जिले के माजरा गांव के रहने वाले जयपाल (48) खोरी खुर्द गांव के सरकारी स्कूल में जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) के रूप में काम करते थे।
ओडिशा के कटक में निर्माण स्थल पर हादसे में तीन की मौत, दो घायल
ओडिशा के कटक जिले में शनिवार को काठजोड़ी नदी पर एक पुल के निर्माण कार्य के दौरान कंक्रीट का स्लैब गिर जाने से एक अभियंता और दो मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका यहां एससीबी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। कटक के पुलिस उपायुक्त खिलारी ऋषिकेश ध्यानदेव ने बताया कि स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने श्रमिकों को बचाया। उन्होंने बताया, ‘‘बड़े कंक्रीट स्लैब को उठाते समय क्रेन में खराबी आ गई थी, जिससे यह मजदूरों और अभियंता पर गिर गई।’’ डीसीपी ने बताया कि इस दुर्घटना के वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
ममता का मुर्शिदाबाद दौरा पर्यटन यात्रा के समान : अधीर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले का दौरा करने में “विफल” रहने के लिए आलोचना की और कहा कि उन्होंने हिंसा भड़कने के लगभग 20 दिन बाद वहां की यात्रा निर्धारित की। अधीर ने ममता पर जिले में “दंगा पर्यटन” पर रवाना होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उस समय व्यस्त थीं, जब “असामाजिक तत्वों” द्वारा “दोनों समुदायों के आम लोगों के घरों और संपत्तियों पर” हमला किया जा रहा था।
BSF के हत्थे चढ़ा पाकिस्तानी रेंजर, इंडिया में घुसने का कर रहा था प्रयास
कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी बीच शनिवार की देर रात राजस्थान के श्रीगंगानगर में BSF ने पाकिस्तानी रेंजर को धर दबोचा है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर बॉर्डर क्रॉस कर भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। फिलहाल, BSF अलर्ट है। पूछताछ में कई बड़े सुराग मिल सकते हैं।
भारत ने IMF बोर्ड से अपने 'एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर' कृष्णमूर्ति को हटाया
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में कार्यकारी निदेशक (भारत) के रूप में डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन की सेवाओं को समाप्त करने की घोषणा की है, जबकि उनके तीन साल के कार्यकाल में अभी छह महीने बाकी हैं। 30 अप्रैल को जारी ACC के आदेश में कहा गया है, 'मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) में कार्यकारी निदेशक (भारत) के रूप में डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन की तत्काल प्रभाव से समाप्ति को मंजूरी दे दी है।'