LIVEकांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज दिल्ली नहीं लौटेंगे। दोनों नेता वायनाड में ही रुकेंगे और आज फिर वहां का दौरा करेंगे। बहुत खराब हालात देखकर ये फैसला लिया गया है। एएफपी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में कमला हैरिस की पुष्टि करने के लिए प्रतिनिधियों ने गुरुवार को मतदान शुरू किया, जिसमें राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से मतदान की सामान्य प्रक्रिया की जगह एक ऑनलाइन प्रक्रिया शामिल थी।
02 अगस्त 2024 समाचार: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनावी बॉन्ड योजना की एसआईटी जांच की मांग...दिल्ली कोचिंग हादसे की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज दिल्ली नहीं लौटेंगे। दोनों नेता वायनाड में ही रुकेंगे और आज फिर वहां का दौरा करेंगे। बहुत खराब हालात देखकर ये फैसला लिया गया है। एएफपी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में कमला हैरिस की पुष्टि करने के लिए प्रतिनिधियों ने गुरुवार को मतदान शुरू किया, जिसमें राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से मतदान की सामान्य प्रक्रिया की जगह एक ऑनलाइन प्रक्रिया शामिल थी।
- राहुल और प्रियंका गांधी आज फिर करेंगे वायनाड का दौरा
- कमला हैरिस की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए मतदान शुरू
- सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने वायनाड में जान गंवाने वाले लोगों को अनोखे तरीके से दी श्रद्धांजलि
- अलगाववादियों ने वैगनर के 84 लड़ाकों और 47 सरकारी सैनिकों को मार डाला
- कोचिंग हादसे में मरने वाले छात्रों के नाम पर पुस्तकालय बनाने का आदेश
हिंदी न्यूज़, 02 अगस्त 2024 और मुख्य समाचार, Today Latest News In Hindi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज दिल्ली नहीं लौटेंगे। दोनों नेता वायनाड में ही रुकेंगे और आज फिर वहां का दौरा करेंगे। बहुत खराब हालात देखकर ये फैसला लिया गया है। एएफपी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में कमला हैरिस की पुष्टि करने के लिए प्रतिनिधियों ने गुरुवार को मतदान शुरू किया, जिसमें राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से मतदान की सामान्य प्रक्रिया की जगह एक ऑनलाइन प्रक्रिया शामिल थी।
AUG 02, 2024 19:26 IST
मनु 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में, ईशा बाहर
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत के लिए अभूतपूर्व तीसरे पदक की ओर कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को यहां निशानेबाजी की 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया लेकिन ईशा सिंह प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। अनंतजीत सिंह नरूका पुरुष स्कीट क्वालीफिकेशन के पहले दिन खराब शुरुआत के बाद 30 निशानेबाजों के बीच 26वें स्थान पर हैं। मनु ने प्रिसिजन में 294 और रेपिड में 296 अंक के साथ कुल 590 अंक जुटाकर क्वालीफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। मनु ने प्रिसिजन दौर में 10-10 निशानों की तीन सीरीज में क्रमश: 97, 98 और 99 अंक जुटाए। रेपिड दौर में उन्होंने तीन सीरीज में 100, 98 और 98 अंक हासिल किए। हंगरी की मेजर वेरोनिका ने 592 अंक के साथ ओलंपिक के क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।
AUG 02, 2024 19:26 IST
महाराष्ट्र में एमबीबीएस छात्रा ने खुदुकशी की
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने हाजिरी के मुद्दे को लेकर डीन दफ्तर की इमारत से कथित रूप से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना दत्ता मेघे उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान से संबद्ध सावंगी स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुई। उन्होंने कहा कि मेडिकल छात्रा नागपुर की रहने वाली थी। शुरुआती जांच के हवाले से अधिकारी ने बताया कि छात्रा का हाजिरी से संबंधित कुछ मुद्दा था और इसके चलते उसे कुछ परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि वह कॉलेज डीन के दफ्तर की चौथी मंजिल से कूद गई और सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
AUG 02, 2024 19:25 IST
MP के छतरपुर में कुएं में जहरीली गैस की वजह से चार लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में कुएं में संदिग्ध जहरीली गैस की वजह से शुक्रवार को चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर कुर्राहा गांव में हुई। अधिकारी ने बताया, ‘‘राजमिस्त्री मुन्ना कुशवाह का हथौड़ा कुएं में गिर गया। शेख असलम हथौड़ा निकालने के लिए कुएं में उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। जिसके बाद उसके पिता बशीर कुएं में उतर गए। उसके बाद कुशवाह और असलम का बेटा अल्ताफ भी कुएं में उतरे।’’ उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया गया जिसके बाद चारों को कुएं से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि ऐसा शक है कि संभवत: पास के सेप्टिक टैंक से जहरीली गैस कुएं में आ गई होगी। छतरपुर के पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
AUG 02, 2024 19:24 IST
भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में 52 साल बाद आस्ट्रेलिया को हराया
कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और पी आर श्रीजेश की अद्भुत गोलकीपिंग के दम पर भारत ने 52 साल बाद ओलंपिक में आस्ट्रेलिया को हराते हुए आखिरी ग्रुप मैच में इस दिग्गज प्रतिद्वंद्वी पर 3 . 2 से जीत दर्ज की। भारत ने आखिरी बार पुरूष हॉकी में ओलंपिक में आस्ट्रेलिया को 1972 म्युनिख खेलों में हराया था। वहीं सिडनी ओलंपिक 2000 में आस्ट्रेलिया से 2 . 2 से ग्रुप मैच ड्रॉ रहा था। आस्ट्रेलिया ने तोक्यो ओलंपिक 2021 में ग्रुप मैच में भारत पर 7 . 1 से जीत दर्ज की थी। तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भारत के लिये जहां श्रीजेश ने सही मायने में ‘दीवार’ की तरह काम करते हुए असंख्य गोल बचाये तो हर मैच में गोल करते आये हरमनप्रीत ने उस सिलसिले को बरकरार रखा। वहीं पहली बार ओलंपिक खेल रहे डिफेंडर जरमनप्रीत सिंह और फॉरवर्ड अभिषेक ने विरोधी के रसूख से विचलित हुए बिना बेखौफ हॉकी खेली। भारत के लिये अभिषेक ने 12वें, हरमनप्रीत ने 13वें और 32वें मिनट में गोल किये। आस्ट्रेलिया के लिये क्रेग थॉमस ने 25वें और ब्लैक गोवर्स ने 55वें मिनट में गोल दागा।
AUG 02, 2024 17:06 IST
बिभव कुमार की याचिका खारिज
Bibhav Kumar Case: दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार की उस याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल पर मुख्यमंत्री आवास पर कथित हमले के सिलसिले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने कहा, याचिका खारिज की जाती है। बिभव कुमार अभी न्यायिक हिरासत में हैं। आरोप हैं कि उन्होंने 13 मई को केजरीवाल के सरकारी आवास पर मालीवाल पर हमला किया था। उन्हें 18 मई को गिरफ्तार किया गया था।
AUG 02, 2024 16:37 IST
दिल्ली कोचिंग हादसे पर हाई कोर्ट में सुनवाई, जांच सीबीआई को सौंपी
Delhi Coaching Centre Deaths: दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग संस्थान में हुई तीन छात्रों की मौत को लेकर आज दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने राजेंद्र नगर में तीन यूपीएससी अभ्यर्थियों की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी। अदालत ने घटना की गंभीरता और लोक सेवकों द्वारा भ्रष्टाचार में संभावित संलिप्तता का हवाला देते हुए यह फैसला लिया। याचिका में दिल्ली में यूपीएससी उम्मीदवारों की मौत की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन की मांग की गई है। कार्यवाही के दौरान एमसीडी कमिश्नर और दिल्ली पुलिस डीसीपी मौजूद थे। एक याचिकाकर्ता के वकील ने घटना में एक पुलिस चौकी की संलिप्तता को उजागर करते हुए आरोप लगाया कि इस स्थिति में दिल्ली पुलिस की मिलीभगत हो सकती है।
AUG 02, 2024 15:18 IST
चुनावी बॉन्ड योजना की एसआईटी जांच की मांग खारिज
उच्चतम न्यायालय ने चुनावी बॉन्ड योजना की अदालत की निगरानी में एसआईटी जांच के अनुरोध वाली याचिकाओं को खारिज किया। अदालत ने कहा कि अनुच्छेद 32 के तहत इस चरण में हस्तक्षेप करना अनुचित और समय पूर्व आदेश होगा।
AUG 02, 2024 14:44 IST
कांग्रेस के डीएनए में है किसान विरोध : कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
कांग्रेस के डीएनए में किसान विरोध होने का आरोप लगाते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से नरेन्द्र मोदी सरकार ने कृषि के क्षेत्र में प्राथमिकताओं को बदला जिसके अच्छे परिणाम आज देखने को मिल रहे हैं। राज्यसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने अपने मंत्रालय के कामकाज पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि भारत राष्ट्र जितना प्राचीन है, कृषि भी उतनी ही प्राचीन है। चौहान ने कांग्रेस सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला का नाम लेते हुए कहा, उन्होंने शकुनी का जिक्र किया। शकुनी छल और कपट का प्रतीक है। चौपड़ में तो धोखे से ही हराया गया था और चक्रव्यूह में फेयर वार (समुचित युद्ध) से नहीं बल्कि घेर कर मारा गया था। उन्होंने प्रश्न किया कि कांग्रेस को अब क्यों चक्रव्यूह, शकुनी और चौपड़ याद आते हैं? उन्होंने कहा, हम जब महाभारत काल में जाते हैं तो हमें तो भगवान कृष्ण ही याद आते हैं... यदा यदा ही धर्मस्य याद आता है... हमको तो कन्हैया याद आते हैं। चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के डीएनए में ही किसान विरोध है, मैं यह कहना चाहता हूं। आज से नहीं, प्रारंभ से ही कांग्रेस की प्राथमिकताएं गलत रही हैं।
AUG 02, 2024 14:14 IST
पुणे की अदालत ने जरांगे के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट रद्द किया
पुणे की एक अदालत ने कथित धोखाधड़ी के एक मामले में आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) शुक्रवार को रद्द कर दिया। जरांगे 23 जुलाई को अदालत में पेश नहीं हुए थे जिसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) की अदालत ने 2013 के धोखाधड़ी के एक मामले में जरांगे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। आरक्षण कार्यकर्ता शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) के समक्ष पेश हुए, वहीं उनके वकील हर्षद निंबालकर ने एक अर्जी दाखिल करके गैर जमानती वारंट रद्द करने का अनुरोध किया।
अदालत ने अर्जी स्वीकार कर ली और जारंगे के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को रद्द कर दिया। जरांगे और दो अन्य के खिलाफ 2013 में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अदालत ने अर्जी स्वीकार कर ली और जारंगे के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को रद्द कर दिया। जरांगे और दो अन्य के खिलाफ 2013 में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
AUG 02, 2024 13:27 IST
चीन लोगों के बीच की खाई पाटने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार: चीनी राजनयिक
महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित चीन के महावाणिज्य दूतावास के राजनयिक कोंग शियानहुआ ने कहा कि उनका देश दोनों पड़ोसी देशों के लोगों के बीच की खाई को पाटने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है। कोंग ने चीन और जापान के बीच हुए युद्ध में भारत द्वारा दी गई सहायता को याद करते हुए यह बात कही। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वरिष्ठ राजनयिक ने बृहस्पतिवार को भारतीय तटरक्षक मुख्यालय (पश्चिम) का दौरा किया और पिछले दो वर्षों में चीनी नाविकों को बचाने के लिए उनका आभार जताया। कोंग ने भारतीय तटरक्षक बल (पश्चिम) के कमांडर महानिरीक्षक भीष्म शर्मा से मुलाकात के दौरान कहा कि चीन भारत के साथ मिलकर दोनों देशों के लोगों के बीच की खाई को पाटने और दोस्ती को मजबूत करने के लिए काम करने को तैयार है। उन्होंने कहा, हमारे देशों के लोग भाई-बहन की तरह साथ-साथ चलेंगे। बयान में बताया गया कि भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने 24 जुलाई को गंभीर रूप से घायल हुए एक चीनी नाविक को बाहर निकाला था। उसके शरीर से बहुत अधिक खून बह रहा था।
AUG 02, 2024 12:27 IST
अंकिता भंडारी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी की याचिका ठुकराई
Ankita Bhandari murder case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी पुलकित आर्य की याचिका ठुकरा दी है। आरोप ने केस कोटद्वार कोर्ट से ट्रांसफर करने की मांग की थी। याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अपराध बेहद गंभीर प्रकृति का है। ये मुकदमा जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए। बता दें कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर में स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी की हत्या सितंबर 2022 में हुई थी।
AUG 02, 2024 11:56 IST
केदारनाथ में फंसे श्रद्धालुओं से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की बात
शिवपुरी बदरवास के केदारनाथ में फंसे श्रद्धालुओं से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बात की। सिंधिया ने कहा- मैं हूं ना, सबको सुरक्षित नीचे लेकर आऊंगा , उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुबह केदारनाथ में बादल फट जाने के कारण वहां फंसे हुए श्रद्धालुओं से बात की। सुबह से ही फंसे हुए लोगों का बचाव कार्य जारी है और उन्हें हेलिकॉप्टर के माध्यम से नीचे लाया जा रहा है। सुबह केंद्रीय मंत्री ने अपने आवास से सभी श्रद्धालुओं से फोन पर बात की, नीचे सुरक्षित लाए गए श्रद्धालुओं से उनका हाल चाल जाना और कहा कि उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की है और सभी को सुरक्षित लेकर नीचे आऊंगा, आप चिंता मत करना।
AUG 02, 2024 11:24 IST
AUG 02, 2024 11:29 IST
NEET 2024 Paper Leak Case SC Live Updates: इसलिए रद्द नहीं हुई NEET प्रवेश परीक्षा
Supreme Court Verdict on NEET 2024 Exam Paper Leak Hindi News Updates: नीट प्रवेश परीक्षा क्यों रद्द नहीं हुई, इस पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने फैसले में कहा है कि पेपर लीक केवल पटना और हजारीबाग तक सीमित था। इसलिए परीक्षा रद्द नहीं हुई। व्यवस्थित तरीके से पेपर लीक नहीं हुआ था। शीर्ष अदालत ने कहा कि उसने अपने फैसले में एनटीए की ढांचागत प्रक्रियाओं में खामियों का जिक्र प्रमुखता से किया है। कोर्ट ने कहा कि छात्रों की भलाई को देखते हुए हम पूरी परीक्षा रद्द नहीं कर सकते। कोर्ट ने साफ-साफ कहा है कि उसने जो कमियां गिनाई हैं, केंद्र सरकार को उन्हें इसी साल ठीक करना होगा ताकि इस तरह की गलती दोबारा दोहराई न जाए।
AUG 02, 2024 11:24 IST
दिल्ली न्यूज़ लाइव अपडेट: दक्षिण दिल्ली में एक निजी स्कूल को ईमेल से मिली बम की धमकी अफवाह घोषित
आज की ताजा खबर, Delhi Hindi News Live Update Today: दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित एक निजी विद्यालय को, उसके परिसर में बम होने की धमकी ई-मेल के जरिए मिली, लेकिन गहन जांच के बाद यह अफवाह साबित हुई, क्योंकि स्कूल में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल को आधी रात के आसपास यह ईमेल भेजा गया था, जिसमें कहा गया था कि स्कूल परिसर में बम रखा गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दल वहां पहुंचा और उन्होंने स्कूल परिसर की गहन जांच की, लेकिन वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने बताया कि तलाश के लिए श्वान दस्ते को भी तैनात किया गया था। अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है। उन्होंने स्कूल परिसर में बम होने की धमकी को अफवाह करार दिया।
AUG 02, 2024 11:22 IST
बंगाल हिंदी न्यूज़ लाइव: ईडी ने राशन वितरण घोटाला मामले में तृणमूल नेता को किया गिरफ्तार
बंगाल में आज की ताजा खबर लाइव: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता को करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने टीएमसी के देगंगा ब्लॉक अध्यक्ष अनीस उर- रहमान और उसके बड़े भाई को बृहस्पतिवार देर रात कोलकाता स्थित कार्यालय में करीब 14 घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। रहमान और उसके भाई को राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। हम उन्हें चिकित्सकीय जांच के बाद अदालत में पेश करेंगे। रहमान राज्य के पूर्व वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के बहुत करीबी हैं, केंद्रीय जांच एजेंसी पूर्व मंत्री को घोटाले के सिलसिले में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
AUG 02, 2024 11:20 IST
केरल भूस्खलन लाइव अपडेट: बचावकर्मियों की 40 टीम ने तलाश अभियान शुरू किया
केरल भूस्खलन लाइव न्यूज़, Wayanad Hindi News Live Updates: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन के चौथे दिन शुक्रवार को बचावकर्मियों की 40 टीम ने बारिश और प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 190 फुट लंबे ‘बेली ब्रिज’ का निर्माण पूरा होने से बचाव अभियान में तेजी आई है। इस पुल के रास्ते उत्खनन मशीनों सहित भारी मशीनें और एम्बुलेंस मुंडक्कई और चूरलमाला तक पहुंच पाएंगी। बचावकर्मियों की 40 टीम भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के छह जोन अट्टामाला और आरणमाला, मुंडक्कई, पुंचिरिमट्टम,वेल्लारीमाला गांव, जीवीएचएसएस वेल्लारीमाला में पीड़ितों की तलाश करेंगी। बचावकर्मियों की टीम में सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) , डीएसजी, तटरक्षक बल, नौसेना और एमईजी के कर्मियों के साथ-साथ तीन स्थानीय लोग और वन विभाग का कर्मचारी शामिल होगा। अधिकारियों के अनुसार इसके अलावा चलियार नदी में भी पीड़ितों की तलाश की जाएगी।
AUG 02, 2024 11:18 IST
Himachal Weather Update Hindi News Today: हिमाचल में बारिश का कहर
हिमाचल की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ लाइव: शिमला में बचाव और तलाशी अभियान में बाधा आई। सेमाज गांव (बादल फटने की जगह) की ओर जाने वाली सड़क कल रात बह गई। बचाव दल के वाहन अपना अभियान फिर से शुरू करने के लिए सड़क के बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। बादल फटने की जगह पर एनडीआरएफ, सेना और एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई है।
AUG 02, 2024 11:14 IST
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज़ लाइव: लद्दाख में पहली बार ईडी ने की छापेमारी
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज़: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पहली बार ईडी ने की छापेमारी, क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े धन शोधन मामले में एजेंसी ने की कार्रवाई : अधिकारी।
AUG 02, 2024 11:13 IST
वायनाड लैंडस्लाइड लाइव हिंदी न्यूज़: वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या 308 हुई
वायनाड लैंडस्लाइड हिंदी न्यूज़: केरल के वायनाड जिले में बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद अब तक 308 शवों को बरामद कर लिया गया है। इस आपदा में करीब 200 लोगों के अभी भी लापता होने की खबर है। प्रशासन बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला कर लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
