आज की 10 बड़ी हिंदी खबरें, 30-May-2026: कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री होंगे शिवकुमार, बंगाल में अभिषेक बनर्जी के साथ हुई मारपीट

आज की 10 बड़ी हिंदी खबरें (Top Hindi News Today) 30-May-2026: देश और दुनिया में शनिवार को कई बड़ी और अहम घटनाएं हुईं तो चलिए विस्तार से दिनभर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

आज की 10 बड़ी हिंदी खबरें 30-May-2026: देश और दुनिया में शनिवार का दिन कई बड़ी और अहम घटनाओं के नाम रहा। कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार होंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शिवकुमार को नेता चुना गया है। राजस्थान के चुरू में तूफान बवंडर ने दिन में शाम जैसा नजारा पैदा कर दिया। ऐसे में एक नजर डालते हैं दिनभर की 10 बड़ी खबरों पर...

aaj ki 10 badhi khabren

आज की 10 बड़ी खबरें (फोटो साभार: AI)

1. बंगाल में अभिषेक बनर्जी के साथ धक्का-मुक्की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में शनिवार को कथित तौर हमला हुआ। इस दौरान, अभिषेक बनर्जी पर अज्ञात लोगों ने पत्थर, जूते और अंडे फेंके और लात-घूंसे मारने की कोशिश की। इस दौरान उनकी शर्ट भी फट गई। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला।

End of Feed