आज की 10 बड़ी हिंदी खबरें, 29-May-2026: नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ की कप्तानी

आज की 10 बड़ी हिंदी खबरें (Top Hindi News Today) 29-May-2026: देश और दुनिया में शुक्रवार को कई बड़ी और अहम घटनाएं हुईं तो चलिए विस्तार से दिनभर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

आज की 10 बड़ी हिंदी खबरें 29-May-2026: देश और दुनिया में शुक्रवार का दिन कई बड़ी और अहम घटनाओं के नाम रहा। सुप्रीम कोर्ट ने पेपर लीक मामले में सख्त टिप्पणी करते हुए जवाबदेही तय करने की बात कही। अदालत ने कहा कि जब तक वास्तविक जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक असल समस्या का समाधान नहीं होगा। जबकि दिल्ली में कर्नाटक सरकार गठन का फॉर्मूला बनाया जा रहा है। इसको लेकर सिद्दारमैया और शिवकुमार ने लगातार बैठकें कीं। ऐसे में एक नजर डालते हैं दिनभर की 10 बड़ी खबरों पर...

aaj ki 10 badhi khabre

आज की 10 बड़ी खबरें (फोटो साभार: AI)

1. NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नीट पेपर लीक से संबंधित मूल समस्या तब तक समाप्त नहीं होगी जब तक 'वास्तविक जवाबदेही तय नहीं हो जाती'। अदालत ने कहा कि हमें अपने युवाओं को निराश नहीं करना चाहिए। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि सरकार युवाओं की चिंताओं को लेकर गंभीर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, ताकि 'कोई खामी न रह जाए'।

End of Feed