Aaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश- गुजरात में बाढ़, दिल्ली में बारिश तो उत्तराखंड के 6 जिलों में अलर्ट, जानिए मौसम का हाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 18, 2023, 07:40 AM IST

Aaj Ka Mausam: गुजरात के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई। नर्मदा और अन्य नदियां में जलस्तर बढ़ जाने से निचले इलाकों में बाढ़ आ गई और कई गांवों का संपर्क टूट गया। इस दौरान पांच जिलों के करीब 9,600 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और 207 अन्य को बचाया गया।

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज भारी से हल्की बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश और गुजरात में इस समय भयंकर बारिश हो रही है, जिसके कारण वहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहीं दिल्ली मे आज मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed