देश

Aaj Ka Mausam: बिहार-हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना, यूपी में छिटपुट तो दिल्ली में खिली रहेगी धूप, जानिए मौसम का हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 26, 2023, 10:34 AM IST

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश के आसार है। राज्य के 4 जिलों देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Image

Aaj Ka Mausam: बिहार-हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना, यूपी में छिटपुट तो दिल्ली में खिली रहेगी धूप, जानिए मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: बिहार में आज भारी बारिश का आशंका मौसम विभाग ने जताई है। राज्य के कई जिलो में भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल और उत्तराखंड में आज भी बारिश होगी। वहीं यूपी में छिटपुट बारिश हो सकती है। दिल्ली में मौसम साफ रहेगा।

बिहार का मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की नवीनतम मौसम रिपोर्ट के अनुसार बिहार में भारी वर्षा होगी। उत्तरी बिहार में बारिश के कारण नदियां उफान पर है। बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

हिमाचल का मौसम

हिमाचल प्रदेश पिछले कई हफ्तों से भारी बारिश से जूझ रहा है, राज्य को बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं जैसे भूस्खलन, बादल फटना, बाढ़ आदि में जान-माल के साथ-साथ भारी नुकसान हुआ है। राज्य आपदा के अनुसार प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, इस साल मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल प्रदेश में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 367 लोगों की मौत हो गई है। आपदा प्रबंधन ने कहा कि हताहतों के अलावा, मौद्रिक नुकसान लगभग 12,000 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार को भी राज्य में कुछ जगहों पर भारी तो कुछ जगहों हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश के आसार है। राज्य के 4 जिलों देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-यूपी का मौसम

यूपी में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली में आसमान साफ रहने की संभावना है। नोएडा और गाजियाबाद में भी आज बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। इन इलाकों में आज लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।

अन्य राज्यों का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में अगले 2-3 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

End of Article