Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम का डबल अटैक, ठंड के बीच बारिश से बढ़ी शीतलहर; जानें अपने राज्य का हाल

उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है। घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। ट्रेनें देरी से चल रही हैं और हवाई उड़ानें भी रद्द या विलंबित हो रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम खराब होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में हुई बारिश ने सर्दी बढ़ा दी है।

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे का असर जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कोहरे की वजह से ट्रेन और हवाई सेवाओं पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में मौसम में फिर से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में बारिश ने सर्दी को और बढ़ा दिया है। गुरुवार को दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही है। घने कोहरे की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं, दिल्ली में बुधवार देर रात बारिश होने से शीतलहर बढ़ गई है।

photo

फाइल फोटो।

दिल्ली में उड़ानें और यात्री प्रभावित

राजधानी दिल्ली में कोहरे के कारण बुधवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर करीब 500 उड़ानें देरी से संचालित हुईं। इनमें से आधी उड़ानें एक घंटे या उससे अधिक की देरी से रवाना हुईं। कोहरे की वजह से 24 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जिनमें से 22 इंडिगो और 2 स्पाइसजेट की उड़ानें थीं। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइंस ने दिनभर एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से संपर्क में रहने का आग्रह किया।

End of Feed