LIVE
आज का मौसम 12 January: दिल्ली में शुक्रवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, कई शहरों में दृश्यता हुई कम, जारी है ठंड का प्रकोप
आज का मौसम 12 January: दिल्ली में शुक्रवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, कई शहरों में दृश्यता हुई कम, जारी है ठंड का प्रकोप
JAN 12, 2024 23:33 IST
गया में सबसे कम 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया
बिहार में शुक्रवार को भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहा और कई जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सबसे कम तापमान गया में दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक, गया में तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, अगले चार से पांच दिन में पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान नौ से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
JAN 12, 2024 21:57 IST
शीत लहर की चपेट में दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह कंपकंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को परेशान किया और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 12, 2024 21:05 IST
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड बरकरार
उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप बरकरार रहा, हालांकि दिन में आसमान साफ होने और धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कई हिस्सों में ठंड से अत्यधिक ठंड की स्थिति बरकरार रह सकती है।
JAN 12, 2024 18:46 IST
बर्फीले तूफान से अमेरिका में शून्य से 30 डिग्री नीचे चला जाएगा तापमान
अमेरिका में एक आर्कटिक विस्फोट (बर्फीले तूफान) से शुक्रवार और शनिवार की रात उत्तरी मैदानी इलाकों में तापमान शून्य से 20 से 30 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिरने की आशंका है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इसके परिणामस्वरूप, मध्य अमेरिका में डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों के लिए ठंडी हवाओं के अलर्ट जारी किए गए हैं, जहां खुली त्वचा पर 10 मिनट से भी कम समय में शीतदंश हो सकता है।
JAN 12, 2024 17:25 IST
दिल्ली में कड़ाके की ठंड से बिजली की मांग रिकॉर्ड 5,701 मेगावाट पर
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह कड़ाके की ठंड के साथ बिजली की मांग अबतक के रिकॉर्ड स्तर 5,701 मेगावाट पर पहुंच गयी। दिल्ली के स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के वास्तविक समय पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पूर्वाह्न 10.49 बजे बिजली की अधिकतम मांग 5,701 मेगावाट रही। बिजली वितरण कंपनियों ने इस सर्दी में बिजली की मांग 5,760 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना जताई है। इससे पहले जाड़े में दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग पिछले बुधवार को 5,611 मेगावाट रही थी।
JAN 12, 2024 15:37 IST
राजस्थान में शीतलहर जारी
जस्थान के अनेक हिस्सों में शीत लहर जारी है जहां सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। गंगानगर में आज घने कोहरे के साथ “शीत दिवस” दर्ज किया गया।
JAN 12, 2024 14:13 IST
Weather Update: धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तरी मैदानी इलाकों में बुधवार और बृहस्पतिवार को धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन ठंडी हवाओं से तापमान घट गया। उत्तर भारत के कई हिस्सों में 30-31 दिसंबर से शीत दिवस से अत्यधिक शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है।
JAN 12, 2024 12:30 IST
Weather Update: कई शहरों में दृश्यता कम हुई
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पंजाब के अमृतसर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ और वाराणसी में दृश्यता का स्तर 25 मीटर रहा, चंडीगढ़,उत्तर प्रदेश के बरेली, बिहार के पूर्णिया और असम के तेजपुर में 50 मीटर और हरियाणा के अंबाला और राजस्थान के गंगानगर में यह 200 मीटर रहा।
JAN 12, 2024 11:51 IST
Delhi weather update: दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर 100 मीटर दर्ज
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला ने सुबह 5:30 बजे दृश्यता का स्तर 100 मीटर दर्ज किया हालांकि, सतही हवाओं के कारण सुबह सात बजे तक यह सुधरकर 500 मीटर पहुंच गया। मौसम कार्यालय के अनुसार, ‘बहुत घना कोहरा’ तब होता है जब दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच होती है, 51 से 200 मीटर के बीच घना, 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम जबकि 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता होने पर हल्का कोहरा होता है।
JAN 12, 2024 10:28 IST
इस सीजन में सबसे सर्द रही दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार की सुबह इस सीजन में सबसे सर्द रही। शुक्रवार सुबह कोहरे एवं धुंध में लिपटी राजधानी का तामपान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोहरा होने की वजह से दृश्यतदा काफी कम हो गई थी। इससे ट्रेन एवं हवाई सेवा प्रभावित हुई। रेलवे का कहना है कि घने कोहरे की वजह से दिल्ली की तरफ आने वालीं 23 ट्रेनें छह घंटे की देरी तक चल रही हैं।
JAN 12, 2024 08:17 IST
North India Weather Update: इन राज्यों में सुबह छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में 11-15 जनवरी, जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 11 और 12 जनवरी को सुबह कोहरा छाया रहेगा।
JAN 12, 2024 00:08 IST
शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम
IMD Alert: अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कड़के की ठंड जारी रहेगी। दिल्ली में तापमान पांच डिग्री तक पहुंच सकता है।
JAN 11, 2024 21:22 IST
दिल्ली में शुक्रवार को मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 डिग्री सेल्सियस और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
JAN 11, 2024 19:26 IST
पाकिस्तान: सर्दी ने ली 36 बच्चों की जान
ठंड के मौसम के कारण पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में होने वाले निमोनिया से बीते सप्ताह कम से कम 36 बच्चों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने, इस बीच, स्कूलों में सुबह होने वाली प्रार्थना सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।
JAN 11, 2024 17:35 IST
पंजाब के कुछ हिस्से में कड़ाके की ठंड
हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार को रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जानकारी दी। हरियाणा का नारनौल 2.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। भिवानी में भी ठंडी रात रही, न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हिसार, अंबाला, करनाल और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.1 डिग्री सेल्सियस, 6.6 डिग्री सेल्सियस, 6.9 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 11, 2024 15:47 IST
कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान बरकरार
कश्मीर में भीषण शीत लहर से कोई राहत नहीं मिल रही है और घाटी में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई सुधार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि कश्मीर में मौसम शुष्क रहने और बर्फबारी नहीं होने से रात में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है जबकि दिन अपेक्षाकृत गर्म हैं
JAN 11, 2024 13:43 IST
दिल्ली में सुबह छाया रहा कोहरा, जानें हाल
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला ने सुबह 5:30 बजे दृश्यता का स्तर 100 मीटर दर्ज किया हालांकि, सतही हवाओं के कारण सुबह सात बजे तक यह सुधरकर 500 मीटर पहुंच गया। मौसम कार्यालय के अनुसार, ‘बहुत घना कोहरा’ तब होता है जब दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच होती है, 51 से 200 मीटर के बीच घना, 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम जबकि 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता होने पर हल्का कोहरा होता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 337 था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है। आईएमडी बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत थी।
JAN 11, 2024 12:51 IST
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह काफी ठंड रही और कोहरा छाया रहा और इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों और हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे आसपास के इलाकों में ‘घने कोहरे’ का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे से कम दृश्यता के कारण दिल्ली आने वाली 24 रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं।
JAN 11, 2024 10:32 IST
JAN 11, 2024 10:31 IST
