LIVE

आज का मौसम, 13 July 2024: महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हिमाचल के कई स्थानों पर बरसे मेघ

Varsha KushwahaUpdated Jul 13, 2024, 20:22 IST
Follow on Google News
आज का मौसम, 13 July 2024: महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हिमाचल के कई स्थानों पर बरसे मेघ

आज का मौसम, 13 July 2024: महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हिमाचल के कई स्थानों पर बरसे मेघ

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 13 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मुंबई में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने यूपी के 67 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पूरे बिहार में आज झमाझम बारिश होने की संभावना है। पटना मौसम केंद्र के अनुसार 25 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य शहरों में मौसम के हाल इस प्रकार हैं -

JUL 13, 2024 20:21 IST

महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट

महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी में भारी बारिश की चेतावनी जताई गई है। 14 जुलाई के लिए यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है।
JUL 13, 2024 18:30 IST

नोएडा में बारिश के बाद उमस

नोएडा में शाम 5 बजे के आसपास हल्की बूंदाबादी हुई, जिसके बाद वातावरण में उमस का एहसास हो रहा है।
JUL 13, 2024 15:53 IST

हिमाचल के कई स्थानों पर हल्की बारिश, 15 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने के कारण राज्य में 15 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार शाम से बैजनाथ में 32 मिलीमीटर, धर्मशाला में 22.6 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 21.5 मिमी, मनाली में 20 मिमी, कांगड़ा में 19.2 मिमी, जोगिंदरनगर में 19 मिमी, सलोनी में 18.3 मिमी, पंडोह में 15.5 मिमी और पालमपुर में 14.4 मिमी बारिश हुई। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद मंडी में आठ, शिमला में चार और कांगड़ा जिलों में कुल 15 सड़कें बंद हैं, जबकि 47 ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहे हैं। मौसम विभाग कार्यालय ने 19 जुलाई तक, अगले छह दिनों के लिए ‘आरेंज अलर्ट’ जारी कर अलग-अलग स्थानों पर आंधी और वज्रपात की चेतावनी दी है।
JUL 13, 2024 15:53 IST

दिल्ली में सुबह हुई बारिश ने तापमान में लायी गिरावट

दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार सुबह बारिश होने के चलते उमस से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े पांच से साढ़े आठ बजे के बीच शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 2.9 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, लोधी रोड पर 3 मिमी, रिज में 0.4 मिमी और एसपीएस मयूर विहार में 15.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान किया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
JUL 13, 2024 15:31 IST

हरियाणा के सात जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

हरियाणा में एक बार फिर से मानसून एक्टिव मोड में आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को रोहतक और नूंह में बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि बाकी जिलों में आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने फिलहाल हरियाणा के 7 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
JUL 13, 2024 13:06 IST

हिमाचल में झमाझम बरस रहे मेघ

हिमाचल के कई जिलों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों पर आज बारिश और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद शिमला में चार सड़के बंद हैं। वहीं मंडी और कांगड़ा जिले में तीन-तीन सड़कें बंद हैं।
JUL 13, 2024 11:41 IST

तिरुवनंतपुरम के कुछ हिस्सों में हुई भारी बारिश

JUL 13, 2024 10:42 IST

उत्तराखंड के बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस बीच तेज हवाओं के साथ सभी जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं।
JUL 13, 2024 09:50 IST

शाहजहांपुर के बरेली रोड पर बाढ़ की स्थिति

JUL 13, 2024 09:27 IST

असम में बाढ़

JUL 13, 2024 08:58 IST

बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जलजमाव

JUL 13, 2024 07:43 IST

ग्रेटर नोएडा में बारिश

ग्रेटर नोएडा में वीकेंड की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। आज शहर में रुक-रुक कर कई बार बारिश होने की संभावना है। सुबह-सुबह हुई बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया है। बारिश से यहां के लोगों के चेहरे खिले हुए हैं।
JUL 13, 2024 06:58 IST

दिल्ली में बारिश

JUL 13, 2024 06:36 IST

गाजियाबाद में बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज गाजियाबाद में बारिश होने की संभावना जताई गई थी। सुबह करीब 5:40 बजे लोनी क्षेत्र में हल्की बारिश की दर्ज की गई है और हवाएं भी चल रही है। बारिश के साथ हवाएं चलने से यहां उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
JUL 13, 2024 05:33 IST

यूपी में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बदायूं, कांशीराम नगर, एटा, फर्रुखाबाद और कन्नौज के अलावा पूरे यूपी में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
JUL 13, 2024 05:33 IST

बिहार में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी चंपारण से लेकर कटिहार और कैमूर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि करीब 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश की राजधानी पटना, जुमई समेत 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
JUL 13, 2024 05:33 IST

Rajasthan: जयपुर-सीकर समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित सीकर, झुंझुनू, अलवर, दौसा और भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राजस्थान को करीब 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
JUL 13, 2024 05:33 IST

मुंबई के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश

JUL 13, 2024 05:33 IST

J&K: उधमपुर में बारिश के कारण रोड क्षतिग्रस्त