रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को मिला धमकी भरा ईमेल, RBI को बम से उड़ाने की धमकी, मामला दर्ज

भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

Threatening Email To RBI: देश में ईमेल से धमकियों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। अब भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जोन 1 डीसीपी, मुंबई पुलिस ने बताया कि ईमेल रूसी भाषा में है, जिसमें बैंक को उड़ाने की धमकी दी गई है। माता रमाबाई मार्ग (एमआरए मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Reserve Bank of India

आरबीआई को धमकी

बम धमकियों का सिलसिला

बता दें कि पिछले साल 23 दिसंबर को भी आरबीआई को को बम की धमकी भरा ईमेल मिला था। इस ईमेल में तत्कालीन गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई थी। वहीं, आज दिल्ली के 6 स्कूलों को भी बम की धमकी मिली जिससे अफरातफरी फैल गई। साल भर से स्कूलों, हवाई जहाज व अन्य संस्थानों को धमकी मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। अधिकतर ईमेल देश के बाहर से आ रहे हैं जिसके कारण पुलिस के लिए आरोपियों का पता लगाना भी संभव नहीं हो पा रहा है।

End of Feed