Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास लैंडमाइन में बृहस्पतिवार को विस्फोट हो जाने से सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राइफलमैन मोहम्मद आसिफ घायल, अस्पताल में भर्ती
अधिकारियों ने बताया कि गश्ती दल में शामिल राइफलमैन मोहम्मद आसिफ शाम करीब पांच बजे मेंढर उप-मंडल के बालाकोट सेक्टर के अग्रिम इलाके में गलती से एक लैंडमाइन के ऊपर चले गए। उन्होंने बताया कि जवान के बाएं पैर में चोट आई है और उन्हें उपचार के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के तहत अग्रिम इलाकों में लैंडमाइंस बनाई गई हैं, जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं जिसके परिणामस्वरूप ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं।
