Mahakumbh Trains: महाकुम्भ 2025 के दौरान रिकॉर्ड 17000 से अधिक ट्रेनें चलाई गईं!, पिछले कुंभ की तुलना में 'चार गुना' ज्यादा

Trains During Mahakumbh 2025: भारतीय रेल ने प्रयागराज के नौ प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक तैयारी कि थी, जिसमें आवागमन को सुव्यवस्थित करने के लिए दूसरा प्रवेश द्वार, 48 प्लेटफ़ॉर्म और 21 फ़ुट ओवर ब्रिज (FoB) का निर्माण किए गए थे

KEY HIGHLIGHTS
  • महाकुम्भ के लिए 13,000 निर्धारित ट्रेनों के बदले 17,152 ट्रेनें चलाई गई
  • जो पिछले कुम्भ से 4 गुना अधिक हैं इसमें विशेष ट्रेनें, 7,667 और नियमित ट्रेनें 9,485 यानी करीब 17,152 ट्रेनें
  • प्रयागराज के 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 4.24 करोड़ यात्रियों के लिए प्रबंधन किया गया

Trains During Mahakumbh 2025: महाकुम्भ 2025 के लिए भारतीय रेल ने अपनी योजना से कहीं अधिक ट्रेन चलाई। कुल 17,152 ट्रेनों का संचालन किया गया, जो कि नियोजित 13,000 ट्रेनों से अधिक था और पिछले कुंभ की तुलना में चार गुना ज्यादा थी। इसमें 7,667 विशेष ट्रेनें और 9,485 नियमित ट्रेनें शामिल थीं।

Trains During Mahakumbh 2025

महाकुम्भ 2025 के दौरान 17000 से अधिक ट्रेनें चलीं

महाकुम्भ में कुल 66 करोड़ श्रद्धालु सम्मिलित हुए, जिनमें से केवल प्रयागराज के नौ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 4.24 करोड़ यात्रियों के लिए प्रबंधन किया गया।

End of Feed