Video: कार्यक्रम में डांस कर रहा था एक शख्स अचानक आया 'साइलेंट हार्ट अटैक' और निकल गए प्राण

Death during Dance Due to Silent Heart Attack: राजस्थान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जहां एक शख्स पारिवारिक कार्यक्रम में अच्छा भला डांस कर रहा है कि अचानक साइलेंट हार्ट अटैक से उसकी मौत हो जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में एक शख्स को डांस करते समय आया 'साइलेंट हार्ट अटैक'
  • देखते ही देखते तुरंत ही उसकी मौत हो गई
  • इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है

Silent Heart Attack during Dance: कुछ हादसे ऐसे होते हैं जिन्हें कोई भी जीवन भर नहीं भुला सकता, बात कर रहे हैं राजस्थान के किशनगढ़ रेनवाल तहसील क्षेत्र की यहां बड़े भाई के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में रात्रि सत्संग हो रहा था जहां छोटा भाई कलाकार के साथ सत्संग में डांस कर रहा था, अचानक डांस करते समय मन्नालाल जाखड़ की नीचे गिरने से मौत हो गई।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मृतक मन्नालाल बड़े उत्साह से डांस करता दिख रहा है कि अचानक से वो नीचे गिर पड़ता है जब तक लोग मामले को समझते उसकी मौत हो गई।

End of Feed