देश

एक यात्री ने IndiGo फ्लाइट का इमरजेंसी डोर कर दिया था ओपन, दहशत में आ गए थे अन्य यात्री, DGCA ने दिए जांच के आदेश

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 17, 2023, 05:42 PM IST

चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (IndiGo flight) में एक यात्री ने गलती से इमरजेंसी निकास द्वार ओपन कर दिया था। जिससे अन्य यात्रियों में दहशत फैल गई थी। अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) इस घटना की जांच के आदेश दिए है।

Image

इंडिगो फ्लाइट

Photo : BCCL

तिरुचिरापल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (IndiGo flight) में सवार एक यात्री ने आपातकालीन द्वार खोल दिया था। इससे फ्लाइट में मौजूद सह-यात्रियों में दहशत फैल गई था। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यह घटना 10 दिसंबर, 2022 को हुई जब एक यात्री ने बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान गलती से चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 7339 के आपातकालीन निकास द्वार (Emergency Exit Door) खोल दिए। इससे फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्री दहशत में आ गए थे।

डीजीसीए ने अपने बयान में कहा कि 10 दिसंबर, 2022 को चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली फ्लाइट 6E 7339 में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान गलती से आपातकालीन निकास द्वार खोल दिया। यात्री ने तुरंत अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी। बयान में आगे कहा गया कि एसओपी के अनुसार, घटना दर्ज की गई थी और विमान अनिवार्य इंजीनियरिंग जांच से गुजरा था, जिसके कारण उड़ान में देरी हुई।

डीजीसीए अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विमान के जमीन पर रहने के दौरान गलती से एक यात्री ने दाहिने हाथ का आपातकालीन निकास खोल दिया। अधिकारी ने कहा कि क्रू मेंबर ने इस पर ध्यान दिया और इसके परिणामस्वरूप, विमान को प्रस्थान के लिए छोड़ने से पहले दरवाजे को फिर से लगाया गया, दबाव की जांच आदि जैसी सभी उचित उड़ान कार्रवाई की गई। सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article