देश

DJ साउंड से गई नवजात बच्चे की जान, अब गांव में नहीं बजेगा डीजे, हरियाणा में खाप पंचायत का फैसला-Video

Haryana's DJ Sound New Born Baby Death: हरियाणा के बेरी के एक घर में डीजे की साउंड से गई नवजात की जान चली गई, इस दर्दनाक घटना के बाद अब 16 गांव में कभी डीजे नहीं बजेगा, खाप पंचायत ने ये फैसला लिया है।

Haryana's DJ Sound Ban: हरियाणा के बेरी के एक घर में बेटे के जन्म दसोटन पार्टी में डीजे लगाया गया। डीजे की आवाज से नवजात ने प्राण त्याग दिए इसी तरह डीजे पर नाचने के दौरान युवाओं में झगड़ा हुआ तो गोली सीने में उतार दी मांगावास के युवक की मौत हो गई। इस तरह भविष्य में नशा और डीजे के कारण नुकसान ना हो उसके लिए कादयान खाप ने मुहिम चला दी है। कादयान खाप गांव गांव जाकर लोगों से सम्पर्क कर रही है।

हरियाणा बेरी के वजीरपुर गांव में एक ज्वलंत मुद्दे को लेकर खाप पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें काद‌यान खाप के प्रधान राजपाल की अध्यक्षता में गांव मांगावास व वजीरपुर में खाप पंचायत द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए कि खुशी के मौके पर लोग डीजे बजवाते हैं जिसमें डीजे की साउंड इतनी अधिक होती है जो बच्चों से लेकर बड़ों के दिल पर आघात पहुंचती है।

जैसे ही DJ बजा नवजात ने अपने प्राण त्याग दिए

ताजा उदाहरण वजीरपुर गांव के एक घर में लड़का पैदा होने की खुशी में डीजे बजाया गया था जैसे ही डीजे बजा नवजात ने अपने प्राण त्याग दिए यही नहीं डीजे पर आए दिन दंगे फसाद होते हैं गोलियां चलती हैं और खुशी के मौके मातम में बदल जाते हैं।

कादयान गोत्र के 16 गांव में अब कभी DJ नहीं बजाया जाएगा

इसलिए खाप पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला किया है कि कादयान गोत्र के 16 गांव में अब कभी डीजे नहीं बजाया जाएगा । इस प्रस्ताव का अनुमोदन कादियान खाप के अध्यक्ष राजपाल कादयान ने उपस्थित लोगों से हाथ उठाकर सहमति ली है। इसके अलावा पंचायत ने गांव को नशा मुक्त बनाने और शादियों को दहेज रहित और दिन में शादियां हों इस प्रावधान पर भी फैसला लिया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article