देश

Suicide Attempt: संसद भवन के बाहर एक शख्स ने आत्मदाह की कोशिश की, मचा हड़कंप

नई दिल्ली में 25 दिसंबर को संसद भवन के बाहर एक शख्स ने आत्मदाह की कोशिश की, इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई, जिस शख्स ने खुद को आग लगाई है वह बुरी तरह झुलस गया है।

Image

संसद भवन के बाहर एक शख्स ने आत्मदाह की कोशिश की

Photo : ANI

नई दिल्ली में 25 दिसंबर यानी बुधवार को संसद भवन के बाहर एक शख्स ने आत्मदाह की कोशिश की। इस घटना के बाद मौके पर हडकंप मच गया। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच में जुटी है, जानकारी जुटाई जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया इसके पीछे की वजह क्या है।

घटना के बाद संसद भवन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी गई है, जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मौके पर पेट्रोल भी मिला है हालांकि उसने ऐसा क्यों किया इसकी वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।

मौके से पेट्रोल बरामद हुआ है

मौके से पेट्रोल बरामद हुआ है, जिससे लग रहा है कि इस घटना को पहले से प्लॉन करके अंजाम दिया गया फोरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है वहीं आत्मदाह करने वाले शख्स को गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

आत्मदाह के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है

पुलिस ने बताया कि फिलहाल आत्मदाह के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इस शख्स ने रेल भवन के पास आग लगाई और फिर संसद की ओर दौड़ा वहीं गिर पड़ा। घटनास्थल से दो पन्ने का अधजला नोट मिला है जिसे पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।

वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि 'आज उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले जितेंद्र नामक व्यक्ति ने रेल भवन के गोल चक्कर में खुद को आग लगा ली। स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ सिविल लोगों के साथ मिलकर आग बुझाई और व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। हम समझ सकते हैं कि मामला बागपत में आपसी रंजिश का है, आगे की जांच जारी है'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!