Ayodhya Ram Mandir:अनूठी आस्था! भगवान राम के लिए 'स्वर्ण पादुकाएं' लेकर हैदराबाद का एक श्रद्धालु पैदल ही अयोध्या के लिए निकला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2024, 08:24 AM IST

Padayatra For Lord Ram in Ayodhya: अपने 'कारसेवक' पिता के सपने को पूरा करने के लिए, हैदराबाद के एक 64 वर्षीय व्यक्ति ने भगवान राम के लिए सोने की परत वाली पादुकाएं लेकर अयोध्या की ओर पदयात्रा शुरू की है वो 8000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

From Hyderabad to Ayodhya For Lord Ram: भगवान राम (Lord Ram) के प्रति अटूट श्रद्धा और अपने 'कारसेवक' पिता के सपने को पूरा करने की इच्छा के साथ शहर से 64 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोने की परत वाली पादुकाएं (Ramlala Charan Paduka) भेंट करने के लिए हैदराबाद से अयोध्या के लिए हजारों किलोमीटर की पदयात्रा शुरू कर दी है, जहां 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां चल रही हैं।

gold plated paduka for lord ram

भगवान राम के लिए सोने की परत वाली पादुकाएं लेकर अयोध्या की ओर पदयात्रा

चल्ला श्रीनिवास शास्त्री (Sri Challa Srinivas Shastri) अयोध्या-रामेश्वरम मार्ग से यात्रा कर रहे हैं, जिसे भगवान राम ने 'वनवास' के दौरान अपनाया था। उन्होंने कहा कि वह रास्ते में भगवान द्वारा स्थापित सभी शिवलिंगों के दर्शन करते हुए उल्टे क्रम में यात्रा करना चाहते थे और 20 जुलाई को अपनी यात्रा शुरू की थी, शास्त्री पहले ही ओडिशा में पुरी, महाराष्ट्र में त्र्यंबक और गुजरात में द्वारका जैसे कई स्थानों के दर्शन कर चुके हैं।

End of Feed