देश

Chartered Plane Crashed: राजस्थान के भरतपुर में एक चार्टर्ड विमान हुआ क्रैश, मौके पर बचाव कार्य जारी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 28, 2023, 12:46 PM IST

Bharatpur Plane Crash: राजस्थान के भरतपुर में एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जिसके बाद मौके पर प्रशासन पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

Image

भरतपुर में एक चार्टड प्लेन क्रैश हो गया है

Photo : ANI

राजस्थान के भरतपुर में एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में चारों ओर मलबा बिखरा दिखाई दे रहा है वहीं जिला कलेक्टर ने बताया कि पुलिस और प्रशासन को मौके पर भेजा गया है, फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

बताया जा रहा है कि उच्चैन थाना इलाके में पिंगोरा रेलवे स्टेशन के पास यह विमान हादसे का शिकार हुआ है ये एक चार्टर्ड प्लेन था। डीएम आलोक रंजन ने इस हादसे की पुष्टि की है प्लेन क्रैश की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि ये प्लेन तकनीकी खराबी के कारण हादसे का शिकार हुआ है। इस विमान ने उत्तर प्रदेश के आगरा से उड़ान भरी थी राजस्थान के उच्चैन क्षेत्र में क्रैश हो गया। भरतपुर पुलिस ने बताया कि विमान उच्चैन थाना क्षेत्र के खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे में जानमाल का कितना नुकसान हुआ है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article