देश

Car Accident Video: मुरादाबाद-लखनऊ हाइवे पर पलटी कार, धूं-धू कर जल उठी पूरी गाड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 6, 2023, 04:08 PM IST

Car Accident on Moradabad Lucknow Highway: मुरादाबाद में मुरादाबाद-लखनऊ हाइवे पर एक डस्टर कार पलटने से उसमें आग लग गई।

मुरादाबाद से एक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है, बताते हैं कि मुरादाबाद-लखनऊ हाइवे पर नोएडा नम्बर की एक डस्टर गाड़ी तेज रफ्तार के चलते हाइवे पर पलटी, गाड़ी पलटते ही भीषण आग लग गई, गनीमत ये रही है कि कार में सवार लोग सुरक्षित हैं, हालांकि कार बुरी तरह से जल गई है।

बताते हैं कि इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और कार सवार लोगो ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई , लोग घटना में मामूली रूप से घायल हुए हैं।

गाड़ी राजवीर सिंह नाम के व्यक्ति की बताई का रही है, और रामगंगा नदी पुल के पास गाड़ी पलटने के बाद आग लगी थी, मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र स्थित रामपुर रॉड जीरो पॉइंट पर देर शाम ये घटना हुई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article