Vande Bharat Train: इटावा में वंदे भारत सेमी ऑटोमेटिक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। अयोध्या कैंट से आनंद विहार टर्मिनल जा रही 22425 वंदे भारत एक्सप्रेस से सांड टकरा गया। सांड के टकराने से वंदे भारत सेमी ऑटोमेटिक ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इससे यात्रियों को भारी असुविधा हुई।
दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के भरथना रेलवे स्टेशन प्लेट फॉर्म नंबर तीन पर 7:53 पर वंदे भारत एक्सप्रेस रोकी गई। ट्रेन और रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर इंजन को दुरुस्त करने में जुट गई। यह घटना इटावा जिले के भरथना रेलवे स्टेशन के फाटक संख्या 20 B की है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या से आनंद विहार जा रही थी। इसके कारण बनारस से आगरा जाने वाली वंदे भारत एक्स्प्रेस को लूप लाइन से निकाला गया। रात 8:45 बजे भरथना स्टेशन पर तकनीकी टीम द्वारा दुरुस्त कर ट्रेन रवाना की गई।
