देश

J&k Bunkers: 'भारत-पाकिस्तान सीमा पर 9500 बंकर बनाए गए, और बनाए जाएंगे'

Jammu and Kashmir news: जम्मू एवं कश्मीर के मुख्य सचिव ने कहा कि पाकिस्तान ने गैर सैन्य क्षेत्रों में गोलाबारी की है, जिससे पशुधन और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Image

जम्मू-कश्मीर मे हो रहा बंकरों का निर्माण

Jammu and Kashmir news: जम्मू एवं कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी से प्रभावित नियंत्रण रेखा के नजदीक रहने वालों लोगों से मुलाकात की।उन्होंने इस दौरान सीमा पर स्थापित 9,500 बंकर को रेखांकित करते हुए कहा कि सीमवर्ती लोगों की सुरक्षा के लिए और अधिक बंकरों का निर्माण किया जाएगा।

डुल्लू ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर और अधिक बंकरों की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर में सीमा रेखा पर 9,500 बंकर हैं।’’उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बंकरों की मांग बढ़ रही है और अधिक बंकरों का निर्माण किया जाएगा। बंकरों की कोई कमी नहीं होगी।’’

मुख्य सचिव ने नियंत्रण रेखा के पास स्थित नौशेरा तहसील के कलसियां पंचायत का दौरा किया, जहां हाल ही में सीमा पार से हुई गोलाबारी के कारण कुछ मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।उन्होंने कहा, ‘‘मैं राजौरी और नौशेरा सेक्टरों में जमीनी हालात का आकलन करने आया हूं। सीमा पार से हुई गोलाबारी से नागरिक इलाके प्रभावित हुए हैं।’’

डुल्लू ने कहा कि कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘पशुधन की हानि हुई है तथा सम्पत्ति को भारी नुकसान हुआ है।’’मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशासन नुकसान का आकलन करने के बाद शीघ्र ही मुआवजा वितरित करेगा।डुल्लू ने अपने दौरे के दौरान प्रभावित लोगों से बातचीत की और उन्हें प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव ने बाद में राजौरी स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने गोलाबारी की घटना में घायल हुए लोगों सहित मरीजों से मुलाकात की।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article