पंजाब: लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के सिलसिले में बड़ा एक्शन, दो डीएसपी सहित 7 पुलिसकर्मी निलंबित

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के सिलसिले में पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। बिश्नोई का साक्षात्कार 3 और 4 सितंबर 2022 की मध्यरात्रि को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया गया था।

Interview of Gangster Lawrence Bishnoi: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के सिलसिले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डीएसपी गुरशेर संधू और सम्मेर वनीत समेत 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। कुछ समय पहले ही मीडिया में लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू दिखाया गया था। इसे लेकर सरकार और पुलिस की खूब किरकिरी हुई थी।

Lawrence Bishnoi

लॉरेंस बिश्नोई

ये अधिकारी हुए सस्पेंड

शुक्रवार को जारी पंजाब के गृह सचिव के एक आदेश के अनुसार, एसपी गुरशेर सिंह संधू, डीएसपी सम्मेर वनीत, उप-निरीक्षक रीना (सीआईए खरड़), उप-निरीक्षक जगतपाल जंगू, उप-निरीक्षक शगनजीत सिंह, सहायक उप-निरीक्षक मुख्तियार सिंह और हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त सभी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

End of Feed