देश

Video: 'आपका शादी कब होगा...?' जब 6 साल के एक बच्चे ने राहुल गांधी से किया सवाल, राहुल ने भी बता दिया अपना फैसला

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 31, 2024, 08:32 PM IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी से शादी को लेकर सवाल पूछने वाला 6 साल का बच्चा अर्श नवाज एक यूट्यूबर है, जो ब्लॉग बनाता है और पॉपुलैरिटी खासी है।

Image

जब 6 साल के एक बच्चे ने राहुल गांधी से किया सवाल

rahul gandhi video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार से गुजर रही है, इस दौरान उन्होंने किशनगंज में एक रैली को भी संबोधित किया, रैली के बाद राहुल गांधी लोगों से मिले और उनसे बातचीत की वहीं एक 6 साल के बच्चे ने राहुल गांधी से सवाल किया कि वो शादी कब करेंगे? बच्चे का सवाल सुनकर राहुल गांधी हैरान रह गए।

फिर उन्होंने बच्चे को जवाब देते हुए कहा, 'अभी मैं काम कर रहा हूं, जब काम खत्म हो जाएगा तब' इसके बाद बच्चे ने राहुल गांधी को फ्यूचर प्रधानमंत्री कहा, कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसे खूब लाइक किया जा रहा है।

गौर हो कि अर्श नवाज एक यूट्यूबर है, जो ब्लॉग बनाता है अर्श के यूट्यूब पर करीब 5 हजार के करीब फॉलोअर्स हैं, इस वीडियो में अर्श नवाज ने अपने गांव से निकलकर राहुल गांधी की रैली में जाने और उनकी बस में सवार होने तक का पूरा वीडियो शूट किया है। जाते हुए राहुल गांधी उसे टॉफी देते हैं, जिसे वह घर जाकर अपनी बहन को दे देता है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें