पुणे में GBS से एक और मौत, 59 वर्षीय मरीज ने गंवाई जान, मरने वालों की संख्या 8 पहुंची

इससे पहले 10 फरवरी को पुणे में एक ड्राइवर की जीबीएस से मौत हो गई थी। यहां करीब 167 मरीज जीबीएस वायरस से पीड़ित हैं।

Guillain-Barre Syndrome in Pune- पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम से मौतों का सिलसिला जारी है। यहां इससे पीड़ित 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है और इसी के साथ शहर में मरने वालों की संख्या आठ पहुंच गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले 10 फरवरी को पुणे में एक ड्राइवर की जीबीएस से मौत हो गई थी। यहां करीब 167 मरीज जीबीएस वायरस से पीड़ित हैं।

GBS Death

पुणे में जीबीएस से एक और मौत

पुणे में हुई थी सातवीं मौत

10 फरवरी को दुर्लभ तंत्रिका विकार गुइलेन-बैरी सिंड्रोम (GBS) से पीड़ित पुणे के एक 37 वर्षीय ड्राइवर की इलाज के दौरान शहर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। इसी के साथ पुणे में जीबीएस से जुड़ी संदिग्ध और पुष्ट मौतों की संख्या सात हो गई थी। संक्रमण के और मामले दर्ज होने के बाद संदिग्ध जीबीएस मामलों की संख्या बढ़कर 192 हो गई थी। पुष्टि किए गए मामलों की संख्या 167 है, जबकि 21 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

End of Feed