साल में शुक्रवार की 52 नमाज, लेकिन होली सिर्फ एक; असहजता हो तो घर के अंदर रहें: संभल सीओ

संभल सर्कल अधिकारी (CO) अनुज कुमार चौधरी ने गुरुवार को कहा कि जो लोग रंगों से असहज हैं, उन्हें घर के अंदर रहना चाहिए क्योंकि हिंदू त्योहार साल में एक बार आता है।

14 मार्च को आने वाली होली के ही रमज़ान के महीने की शुक्रवार की नमाज़ मेल खा रही है ऐसे में संभल सर्कल अधिकारी (CO) अनुज कुमार चौधरी ने गुरुवार को कहा कि जो लोग रंगों से असहज हैं, उन्हें घर के अंदर रहना चाहिए क्योंकि हिंदू त्योहार साल में एक बार आता है। शुक्रवार को आने वाले होली त्योहार के मद्देनजर गुरुवार को संभल कोतवाली पुलिस स्टेशन में शांति समिति की बैठक हुई।

Sambhal

52 शुक्रवार की नमाज, लेकिन होली सिर्फ एक- संभल सीओ

होली साल में एक बार आती है- संभल सीओ

संभल सर्कल ऑफिसर (सीओ) चौधरी ने कहा कि चूंकि होली साल में एक बार आती है और साल में 52 जुम्मा (शुक्रवार) होते हैं, इसलिए मुस्लिम समुदाय के लोगों से अनुरोध किया गया है कि अगर वे रंग लगाना बर्दाश्त नहीं कर सकते तो वे घर के अंदर रहें। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में चौधरी ने कहा कि हमने मुस्लिम समुदाय से अनुरोध किया है कि अगर उन्हें रंग लगना पसंद नहीं है तो वे होली के मौके पर न आएं। साल में 52 जुम्मा (शुक्रवार) होते हैं, लेकिन होली सिर्फ एक दिन होती है। हिंदू पूरे साल होली का इंतजार करते हैं, जैसे मुसलमान ईद का इंतजार करते हैं... हमने सीधा संदेश दिया है कि जब लोग होली खेलें और अगर वे (मुस्लिम) नहीं चाहते कि उन पर रंग पड़ें तो उन्हें घर पर ही रहना चाहिए। और अगर वे घर से बाहर जाना चाहते हैं तो उन्हें इतना बड़ा दिल रखना चाहिए कि अगर उन पर रंग पड़ जाए तो वे आपत्ति न करें।

End of Feed