देश

गुजरात में बड़ा हादसा, टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से सुपरवाइजर सहित 5 की मौत

मृतकों में एक टैंक ऑपरेटर समेत एक सुपरवाइजर और तीन हेल्पर शामिल हैं। कांडला पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब साढ़े 12 बजे की है।

Image

पांच कर्मचारियों की मौत

Photo : iStock

5 Died During cleaning tank in Gujarat: गुजरात के कच्छ जिले में एक कृषि प्रौद्योगिकी कंपनी के गंदे पानी के टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से पांच श्रमिकों की मौत हो गई है। गुजरात के कच्छ में कांडला बंदरगाह के पास इमामी एग्रोटेक कंपनी में हुए हादसे में पांच कर्मचारियों की मौत हो गईहै। मृतकों में एक टैंक ऑपरेटर समेत एक सुपरवाइजर और तीन हेल्पर शामिल हैं। कांडला पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब साढ़े 12 बजे की है।

दरअसल, उत्पादन में प्रयुक्त खाद्य तेल के कीचड़ को एक टैंक में एकत्र किया जाता है। गंदगी साफ करने के लिए सुपरवाइजर टंकी के ऊपर चढ़ रहा था। तभी टैंक से निकली जहरीली गैस के कारण वह टैंक के अंदर ही बेहोश हो गया। सुपरवाइजर को बचाने के लिए टैंक ऑपरेटर भी कूद गया। दोनों लोगों का दम घुटता देख उनके बगल में खड़े तीन मददगार भी एक के बाद एक टैंक में कूद गए और जहरीली गैस से दम घुटने से पांचों की टैंक में ही मौत हो गई।

हादसे के बाद पुलिस और फैक्ट्री इंस्पेक्टर समेत टीमें मौके पर पहुंच गई। अभी जांच चल रही है और घटना के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article