दुबई की 45 सोलो ट्रिप, कई बिजनेस वेंचर...रान्या राव गोल्ड स्मगलिंग केस में एक-एक कर खुल रहीं परतें

रान्या राव ने 2023 और 2025 के बीच 52 बार दुबई की यात्रा की, जिनमें से 45 बार एक दिन की राउंड ट्रिप थी। 2025 के पहले दो महीनों में रान्या ने 27 यात्राएं कीं, जो अक्सर बेंगलुरु, गोवा और मुंबई से होकर गुजरीं।

Ranya Rao case- कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 14 किलो से ज्यादा सोना के साथ गिरफ्तार किए हुए 15 दिन हो चुके हैं। तब से प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) दोनों ही सोने की तस्करी में गहनता से जांच कर रहे हैं। जांचकर्ताओं ने लगातार अंतरराष्ट्रीय यात्रा, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और कथित हवाला नेटवर्क से संबंधों के पैटर्न का पता लगाया है, जिससे तस्करी में रान्या की भूमिका की जांच और गहरी हो गई है।

Ranya Rao

रान्या राव

45 बार एक दिन की राउंड ट्रिप

इसके अलावा, रान्या के सौतेले पिता रामचंद्र राव, जो एक वरिष्ठ DGP रैंक के अधिकारी हैं, उनसे भी पुलिस ने पूछताछ की है। जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उनके पद का इस्तेमाल अधिकारियों को प्रभावित करने या तस्करी नेटवर्क को सुविधाजनक बनाने के लिए किया गया था। अधिकारियों ने पाया कि रान्या राव ने 2023 और 2025 के बीच 52 बार दुबई की यात्रा की, जिनमें से 45 बार एक दिन की राउंड ट्रिप थी। 2025 के पहले दो महीनों में रान्या ने 27 यात्राएं कीं, जो अक्सर बेंगलुरु, गोवा और मुंबई से होकर गुज़रीं।

End of Feed