मध्य पूर्व में तनाव के चलते एयर इंडिया से लेकर IndiGo तक प्रभावित, 444 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द होने की आशंका

Israel Iran War: मध्य पूर्व में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों की वजह से एक मार्च को 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने की आशंका है। बता दें कि एयर इंडिया से लेकर इंडिगो तक ने अपनी कई निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी हैं।

Israel Iran War: नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि ईरान और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण भारतीय एयरलाइन कंपनियों द्वारा रविवार को 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द किए जाने की संभावना है। एक के बाद एक विमानन कंपनियां उड़ान रद्दीकरण की जानकारियां साझा कर रही हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने शनिवार को इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के मद्देनजर उड़ानों में व्यवधान की पृष्ठभूमि में विमानन हितधारकों की तैयारियों की समीक्षा की।

Air India

एयर इंडिया ने रद्द कीं कई उड़ानें (फाइल फोटो)

कितनी उड़ानें हो सकती हैं रद्द

मंत्रालय ने रविवार सुबह सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''ईरान और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों के कारण 28 फरवरी को घरेलू एयरलाइन की 410 उड़ानें रद्द कर दी गईं और एक मार्च को 444 उड़ानें रद्द होने की आशंका है।'' विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) सुरक्षा एवं परिचालन नियमों के पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइन कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

End of Feed