बिहार के औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान तालाब में डूबकर 7 लड़कियों समेत 8 बच्चों की मौत

घटनाएं तब हुईं जब पीड़ित अपने परिवार के सदस्यों के साथ जीवित्पुत्रिका उत्सव के अवसर पर पवित्र स्नान करने के लिए तालाबों में गए थे, इस दौरान महिलाएं खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं।

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार को 'जीवित्पुत्रिका' त्योहार के दौरान दो अलग-अलग गांवों में तालाबों में स्नान करते समय सात लड़कियों सहित आठ नाबालिग डूब गए। मदनपुर प्रखंड के कुशहा गांव और बारुण प्रखंड के इटहाट गांव में दो अलग-अलग तालाबों में चार-चार बच्चे-बच्चियां डूब गए। पीड़ितों की पहचान पंकज कुमार (8), सोनाली कुमारी (13), नीलम कुमारी (12), राखी कुमारी (12), अंकु कुमारी (15), निशा कुमारी (12), चुलबुल कुमारी (13), लाजो कुमारी (15), राशि कुमारी (18) के रूप में की गई है।

drawned

तालाब में डूबे बच्चे

जिला मजिस्ट्रेट श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि घटनाएं तब हुईं जब पीड़ित अपने परिवार के सदस्यों के साथ जीवित्पुत्रिका उत्सव के अवसर पर पवित्र स्नान करने के लिए तालाबों में गए थे, इस दौरान महिलाएं खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें तालाबों से निकाला और नजदीकी अस्पतालों में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed