देश में बन रहा है 36 ग्रीन एक्सप्रेसवे, दिल्ली से कटरा सिर्फ 6 घंटे में होगा कवर- इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

India Economic Conclave 2024: इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री नितन गडकरी ने भारत में चल रहे सड़क नेटवर्क विस्तार पर बात की। उन्होंने कहा हम एक्सप्रेसवे के निर्माण के साथ-साथ लॉजिस्टिक कॉस्ट कम करने पर भी काम कर रहे हैं।

India Economic Conclave 2024: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में देश में जारी सड़क नेटवर्क के विस्तार को लेकर कहा कि आज के समय में 36 ग्रीन एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है। यह कई शहरों के बीच की दूरियों को काफी कम कर देगा। इन सबके निर्माण हो जाने के बाद दिल्ली से कटरा की यात्रा 6 घंटे में कवर हो जाएगी।

End of Feed