ऑपरेशन सिंदूर: मिट्टी में मिले 100 से ज्यादा आतंकी, PAK के 40 जवान, सेना ने लिया एक बार में कई हमलों का हिसाब

Army PC on Operation Sindoor: डाइरेक्टर जनरल ऑफ एयर ऑपरेशन्स (DGAO) एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के कई फाइटर जेट्स को अपनी हवाई सीमा में दाखिल होने से रोका और इस दौरान उसके कुछ आधुनिक फाइटर जेट्स मार गिराए गए। हमारी कार्रवाई में जाहिर तौर पर पाकिस्तान की वायु सेना को नुकसान पहुंचा।

Army PC on Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को सजा देने के लिए चलाए गए अपने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में सेना ने रविवार को विस्तार से जानकारी दी। सेना की ओर से आयजित इस संवाददाता सम्मेलन में तीनों सेनाओं सेना, वायु सेना और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इन अधिकारियों ने सिलसिलेवार ढंग से सेना की जवाबी कार्रवाई और पाकिस्तान में आतंकी ढांचों और उसकी सेना को पहुंचे नुकसान के बारे में बताया। आतंकी ढांचों और पाकिस्तानी सेना को हुए नुकसान को दिखाने और बताने के लिए सेना ने सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीं। सेना ने बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत जिन लक्ष्यों को तय किया गया वे सफलतापूर्वक प्राप्त हुए। सेना के इस अभियान में 100 से ज्यादा आतंकवादी और पाकिस्तानी सेना के 35-40 जवान मारे गए। 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी जारी है और पाकिस्तानी सेना ने आगे सीज फायर तोड़ा तो उसे माकूल जवाब दिया जाएगा क्योंकि जवाबी कार्रवाई करने के लिए सेना को छूट मिली हुई है।

Operation Sindoor

सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

आईसी-814, पुलवामा के गुनहगार भी मारे गए

सेना ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में आईसी-814 को हाईजैक करने और पुलवामा हमले में शामिल आतंकवादी भी मारे गए। यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदासिर अहमद जैसे बड़े आतंकी भी ढेर हुए। नौसेना ने कहा कि वह पाकिस्तान के बंदरगाह शहर को निशाने बनाने के लिए तैयार थी।

End of Feed