राउरकेला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, होते-होते बचा हादसा

इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि मालगाड़ी के डिब्बे झुग्गियों के करीब पहुंच गए और हादसा होते-होते बचा।

Wagons of Goods Train Derailed: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में राउरकेला रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि मालगाड़ी के डिब्बे झुग्गियों के करीब पहुंच गए और हादसा होते-होते बचा।

Goods train

सांकेतिक तस्वीर

उन्होंने बताया कि पटरी से उतरने के बाद तीनों वैगन मालगोडाउन झुग्गी बस्ती में रेलवे पटरियों के पास लोगों के घरों के करीब चले गए। एक झुग्गीवासी ने कहा, जैसे ही वैगन हमारी कॉलोनी की ओर बढ़े, हम अपने घरों से भाग गए। हादसे के कारण रेलवे फाटक-बसंती कॉलोनी मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है।

End of Feed