देश

नाव के जरिए कुवैत से मुंबई पहुंच गए तीन लोग, हुए गिरफ्तार, समुद्री सुरक्षा पर उठे सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2024, 05:23 PM IST

इस घटना ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। नवंबर 2008 में आतंकी हमला करने वाले दस पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र के रास्ते ही मुंबई में दाखिल हुये थे।

Image

कुवैत से मुंबई पहुंची नाव

Photo : PTI

Mumbai Boat Case: नाव के जरिए कुवैत से मुंबई पहुंचने वाले तीन लोगों को पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मंगलवार को नौका से मुंबई पहुंचे तीनों लोगों ने बोट को गेटवे ऑफ इंडिया पर रोका था। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया नौका में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। नौका से आये तीनों लोग तमिलनाडु के निवासी हैं।

कुवैत से मुंबई भाग आए

अधिकारी ने बताया कि नौका मिलने के बाद कोलाबा पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा, भारत में प्रवेश के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने के लिए तीनों के खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम की दंडात्मक धारा छह (ए) के साथ तीन (ए) के तहत मामला दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि तीनों व्यक्ति दो वर्ष पहले काम के सिलसिले में कुवैत गए थे। उन्हें कुवैत ले जाने वाले एजेंट ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जिसके बाद वे वहां से भाग आए। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच जारी है।

समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी

इस घटना ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। नवंबर 2008 में आतंकी हमला करने वाले दस पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र के रास्ते ही मुंबई में दाखिल हुये थे। इन आतंकी हमलों में 166 लोगों की जान चली गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article