गुजरात में भारी बारिश 30 ट्रेनें रद्द और 22 स्टेट हाईवे बंद; अबतक 3 की मौत, 17 हजार लोगों का हुआ रेस्क्यू

Gujarat Flood: गुजरात के कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कई निचले इलाके तो पूरी तरह से जलमग्न हो गए। बीते 24 घंटे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17,000 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मूसलाधार बारिश की वजह से 3 की मौत।
  • राज्य के सभी प्राथमिक स्कूलों में आज छुट्टी घोषित।
  • राहत एवं बचाव कार्य में जुटी NDRF-SDRF की टीमें।

Gujarat Flood: गुजरात के कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 3 लोगों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं और अबतक 17 हजार लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

Gujarat Rains

गुजरात बारिश

इस रूट की 30 ट्रेनें रद्द

वडोदरा डिवीजन के बाजवा रेलवे स्टेशन पर पानी भरने से अहमदाबाद-मुंबई रूट की 30 ट्रेनें रद्द हो गई हैं। 22 स्टेट हाईवे और 586 सड़कें बंद कर दी गई हैं। ऐसे में जरूरी न होने पर घरों से बाहर जाने से बचने चाहिए। वहीं, 64 रूट पर चलने वाली स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों के 583 फेरे रद्द किए गए हैं।

End of Feed