देश

अरब सागर में बचाव अभियान के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, कोस्ट गार्ड के तीन जवान लापता

तटरक्षक बल ने चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया लेकिन बाकी के तीन सदस्यों की तलाश जारी है। आईसीजे ने बचाव प्रयासों के लिए चार जहाज और दो विमान तैनात किए हैं।

Image

अरब सागर में हादसा

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय तट रक्षक (ICG) का एक हेलीकॉप्टर एक बचाव अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त
  • गुजरात में पोरबंदर तट पर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर
  • चार सदस्यों में से एक को बचा लिया गया, बाकी के तीन सदस्यों की तलाश जारी

Coast Guard members missing: भारतीय तट रक्षक (ICG) का एक हेलीकॉप्टर एक बचाव अभियान के दौरान गुजरात में पोरबंदर तट पर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद चालक दल के तीन सदस्य लापता हैं। आईसीजे ने एक बयान में बताया कि यह घटना 2 सितंबर रात को हुई। इसमें बताया गया है कि आईसीजे के एडवांस हल्के हेलीकॉप्टर (ALH) पर सवार चालक दल के चार सदस्यों में से एक को बचा लिया गया लेकिन बाकी के तीन सदस्यों की तलाश जारी है।

मोटर टैंकर हरी लीला के सदस्यों को बचाने का अभियान

आईसीजे के बयान में कहा गया है, दो सितंबर को भारतीय तटरक्षक के एएलएच हेलीकॉप्टर ने गुजरात के पोरबंदर तट पर मोटर टैंकर हरी लीला से चालक दल के एक घायल सदस्य को बचाने के लिए रात 11 बजे उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में लैंडिंग करनी पड़ी और वह समुद्र में गिर गया। चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया लेकिन बाकी के तीन सदस्यों की तलाश जारी है। आईसीजे ने बचाव प्रयासों के लिए चार जहाज और दो विमान तैनात किए हैं।

2 सितंबर रात की घटना

यह घटना तब हुई जब 2 सितंबर को रात 11 बजे गुजरात के पोरबंदर तट पर तेल टैंकर 'मोटर टैंकर हरी लीला' (Motor Tanker Hari Leela) से एक घायल चालक दल के सदस्य को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा गया था। कोस्ट गार्ड के पोस्ट में कहा गया है कि भारतीय तटरक्षक बल ने बचाव अभियान के लिए चार जहाज और दो विमान तैनात किए हैं।

बचाव अभियान के दौरान हादसा

एक बयान में भारतीय तटरक्षक बल ने कहा, भारतीय तटरक्षक (ICG) एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH), जिसने गुजरात में हाल के चक्रवाती मौसम के दौरान 67 लोगों की जान बचाई थी, उसे भारतीय ध्वज वाले जहाज पर गंभीर रूप से घायल चालक दल के बचाव के लिए कल लगभग रात 11 बजे लॉन्च किया गया था। जहाज के कप्तान से अनुरोध के दौरान मोटर टैंकर हरी लीला पोरबंदर से लगभग 45 किलोमीटर दूर समुद्र में चला गया था। लेकिन जहाज के पास जाने के दौरान हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article