Rajkot Game Zone Fire:राजकोट अग्निकांड में 27 की मौत, पांच दिनों में कैसे पूरा हुआ FSL का उन शवों की शिनाख्त का यह बड़ा टास्क!

Rajkot Game Zone Fire Update: गुजरात के राजकोट में 25 मई को हुए हादसे में डीएनए मैचिंग के बाद सभी शवों को उनके परिजनों को सौंपने का काम पूरा कर लिया गया है।

राजकोट के टीआरपी गेम जोन अग्निकांड हादसे में कुल 27 लोगों के मरने की पुष्टि प्रशासन की तरफ से आज की गई है। गेम जोन में लगी भीषण आग में फंसे लोगों की डेडबॉडी काफी ज्यादा जल चुकी थी, इसके चलते शवों की शिनाख्त के लिए डीएनए सैंपल लेने का फैसला लिया गया था और हादसे की रात ही राज्य सरकार की तरफ एयर एंबुलेंस के जरिए गांधीनगर FSL में मैचिंग के लिए भेजे गए थे, और करीब चौथे दिन सभी डेडबॉडी के डीएनए मैचिंग कर शवों को सौप दिए गए है।

Rajkot Fire Update

डीएनए मैचिंग के बाद सभी शवों को उनके परिजनों को सौंपने का काम पूर कर लिया गया

इस पूरी प्रक्रिया में FSL की टीम को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। जानकारी के मुताबिक अग्निकांड के बाद पांच से अधिक डेडबॉडी ऐसी थीं की सैंपल लेने के लिए बॉडी में कोई टिश्यू की मौजूदगी नहीं थी ऐसे में उनके दांतों से डीएनए सैंपल लेकर परिजनों के सैंपल से मैच कर शिनाख्त की गई।

End of Feed