LIVE

प्रलय से लेकर आकाश तक...दुनिया ने देखी कर्तव्यपथ पर भारत की ताकत, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बने भव्य समारोह के गवाह

शिशुपाल कुमारUpdated Jan 27, 2025, 11:32 IST

भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया और इसी के साथ देश को पूर्ण गणराज्य का दर्जा मिला। यह दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय जनता की कड़ी मेहनत और संघर्ष का प्रतीक है। इसी की याद में हम हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं।

 प्रलय से लेकर आकाश तक...दुनिया ने देखी कर्तव्यपथ पर भारत की ताकत,  इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बने भव्य समारोह के गवाह
प्रलय से लेकर आकाश तक...दुनिया ने देखी कर्तव्यपथ पर भारत की ताकत, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बने भव्य समारोह के गवाह

राष्ट्रपति द्रौपदी, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा कई अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में रविवार को देश के 76वें गणतंत्र दिवस पर परेड समारोह कर्तव्य पथ पर परेड निकला। राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगा फहराया और फिर राष्ट्रगान की धुन बजाई गयी। मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित वहां मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने झंडे को सलामी दी। परेड समारोह के लिए मुर्मू और सुबियांतो पारंपरिक बग्गी में सवार होकर कर्तव्य पथ पहुंचे। यह परंपरा 40 साल के अंतराल के बाद 2024 में फिर से शुरू की गई थी। इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं। इसके साथ ही वह विश्व के उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शुमार हो गए जिन्होंने पिछले सात दशकों में देश के सबसे बड़े समारोह की शोभा बढ़ाई है।

  • भारतीय वायुसेना की 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के एमआई-17 हेलिकॉप्टरों ने कर्तव्य पथ पर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों पर पुष्प वर्षा की।
  • परेड में इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दस्ता भी भाग लिया।
  • औपचारिक परेड की शुरुआत 300 सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्व करने वाले वाद्ययंत्रों पर ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन बजाकर की गई।
  • दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार परेड कमांडर थे, जबकि परेड सेकेंड-इन-कमान, दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ (सीओएस) मेजर जनरल सुमित मेहता थे।
  • परमवीर चक्र और अशोक चक्र सहित सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के विजेता भी परेड का हिस्सा थे।
  • इनमें परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेन्द्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) और सूबेदार मेजर संजय कुमार (सेवानिवृत्त) और अशोक चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल जस राम सिंह (सेवानिवृत्त) शामिल थे।

JAN 26, 2025 16:24 IST

कर्तव्य पथ पर बिहार की झांकी में नालंदा विश्वविद्यालय, बौद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया

गणतंत्र दिवस परेड में यहां रविवार को बिहार की झांकी में बोधि वृक्ष और ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय के प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व के जरिये राज्य की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया।राज्य की झांकी ने आठ साल के अंतराल के बाद कर्तव्य पथ पर, 76वें गणतंत्र दिवस परेड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ के प्रमुख विषय के साथ, रंग-बिरंगी झांकी प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों के साथ सबसे अलग दिखी। झांकी में, उसके खंडहरों के चारों ओर बौद्ध भिक्षुओं को बैठे हुए दिखाया गया है। झांकी के अगले हिस्से में भगवान बुद्ध की ध्यानमग्न ‘धर्मचक्र मुद्रा’ में बैठी प्रतिमा थी, जो शांति और सद्भाव का प्रतीक है। मूल प्रतिमा राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर के घोड़ा कटोरा जलाशय में स्थित है।
JAN 26, 2025 15:33 IST

कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की सैन्य शक्ति और विविधिता की झलक

गणतंत्र दिवस पर यहां रविवार को आयोजित भव्य परेड में कर्तव्य पथ पर भारत की सैन्य शक्ति, कला एवं संस्कृति, विविधिता और सरकारी योजनाओं की सफलता की झलक देखने को मिली।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी भारतीय लोकतंत्र के इस भव्य आयोजन के साक्षी बने। देश के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी और देश-विदेश के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। परेड समारोह के लिए मुर्मू और सुबियांतो, पारंपरिक बग्गी में सवार होकर कर्तव्य पथ पहुंचे। यह परंपरा 40 साल के अंतराल के बाद 2024 में फिर से शुरू की गई थी।

इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति सुबियांतो इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि थे। इसके साथ ही, वह विश्व के उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शुमार हो गए जिन्होंने पिछले सात दशकों में देश के सबसे बड़े समारोह की शोभा बढ़ाई है। सुबियांतो गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले इंडोनेशिया के चौथे राष्ट्रपति हैं। इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में, भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।

देश की विविधता प्रदर्शित करते हुए रंग-बिरंगे परिधान पहने 300 सांस्कृतिक कलाकारों ने रविवार को यहां कर्तव्य पथ पर ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन पर मार्च करते हुए 76वें गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत की। ये कलाकार देश के विभिन्न हिस्सों के लोकसंगीत से जुड़े वाद्ययंत्र बजा रहे थे।
JAN 26, 2025 15:06 IST

पहली बार हुआ सामरिक मिसाइल ‘प्रलय' का प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस परेड में रविवार को यहां कर्तव्य पथ पर पहली बार सतह से सतह पर मार करने वाली सामरिक मिसाइल ‘प्रलय’ का प्रदर्शन किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित यह मिसाइल परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम है। यह सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की मिसाइल है, जिसकी भार क्षमता 500-1,000 किलोग्राम है। यह 150 से 500 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है।
JAN 26, 2025 12:25 IST

26 January Gantantra Diwas 2025 Parade LIVE: कर्तव्य पथ पर कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गूंजा

JAN 26, 2025 12:09 IST

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड जारी, पश्चिम बंगाल की झांकी प्रदर्शित की गई

JAN 26, 2025 11:47 IST

कर्तव्य पथ पर वायु सेना बैंड, 3 मिग-29 और भारतीय वायुसेना की मार्चिंग टुकड़ी

JAN 26, 2025 11:47 IST

ग्रामीण विकास मंत्रालय की झांकी में लखपति दीदी पहल को दर्शाया गया

JAN 26, 2025 11:46 IST

भारतीय मौसम विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की झांकी

JAN 26, 2025 11:46 IST

26 January Gantantra Diwas 2025 Parade LIVE: कर्तव्य पथ पर त्रिपुरा, कर्नाटक और दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की अद्भुत झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

JAN 26, 2025 11:18 IST

26 January Gantantra Diwas 2025 Parade LIVE: सीमा सुरक्षा बल के ऊंट दस्ते ने कर्तव्य पथ पर समा बांधा

JAN 26, 2025 11:13 IST

26 January Gantantra Diwas 2025 Parade LIVE: कर्तव्य पथ से गणतंत्र दिवस परेड 'नवभारत' पर LIVE

JAN 26, 2025 11:10 IST

26 January Gantantra Diwas 2025 Parade LIVE: कर्तव्य पथ पर नौसेना, वायुसेना और भारतीय तटरक्षक बल के बैंड दस्ते ने किया मार्च

JAN 26, 2025 11:08 IST

26 January Gantantra Diwas 2025 Parade LIVE: राहुल गांधी ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं ने गणतंत्र दिवस की देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संविधान को हर भारतीय का सुरक्षा कवच बताया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के न्याय, स्वाधीनता, समानता और भाईचारे के मूल्यों पर आधारित हमारा संविधान भारतीय गणतंत्र का गौरव है, धर्म, जात, क्षेत्र, भाषा से परे हर भारतीय का सुरक्षा कवच है, इसका सम्मान और रक्षा हम सभी का कर्तव्य है।"
JAN 26, 2025 11:05 IST

26 January Gantantra Diwas 2025 Parade LIVE: कर्तव्य पथ पर मैकेनाइज्ड इंफैट्री रेजिमेंटल सेंटर एंड स्कूल, पंजाब रेजिमेंटल सेंटर और राजपूत रेजिमेंटल सेंटर के संयुक्त बैंड दस्ते ने किया मार्च

JAN 26, 2025 10:48 IST

26 January Gantantra Diwas 2025 Parade LIVE: दिल्ली में कर्तव्य पथ पर शुरू हुआ 76वें गणतंत्र दिवस का समारोह, 90 मिनट चलेगी परेड

JAN 26, 2025 10:47 IST

26 January Gantantra Diwas 2025 Parade LIVE: कर्तव्य पथ पर विभिन्न वाद्ययंत्रों के साथ 'सारे जहां से अच्छा' ध्वनित करते हुए 300 कलाकारों ने प्रस्तुति दी

JAN 26, 2025 10:47 IST

कर्तव्य पथ पर सेना, नौसेना और वायुसेना के ध्वज लहराते हुए पुष्पवर्षा की गई

JAN 26, 2025 10:44 IST

26 January Gantantra Diwas 2025 Parade LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित वहां मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने झंडे को सलामी दी। इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं। इसके साथ ही वह विश्व के उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शुमार हो गए जिन्होंने पिछले सात दशकों में देश के सबसे बड़े समारोह की शोभा बढ़ाई है। सुबियांतो गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले इंडोनेशिया के चौथे राष्ट्रपति हैं। इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में, भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।
JAN 26, 2025 10:23 IST

26 January Gantantra Diwas 2025 Parade LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और तीनों रक्षा सेवाओं के प्रमुख भी मौजूद थे। सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट और नारंगी-पीले रंग का बांधनी साफा पहने प्रधानमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद वहां डिजिटल आगंतुक पुस्तिका में हस्ताक्षर भी किए। इसके बाद प्रधानमंत्री कर्तव्य पथ की ओर रवाना हो गये जहां वह राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। भारत आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।
JAN 26, 2025 10:13 IST

26 January Gantantra Diwas 2025 Parade LIVE: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत तमाम नेताओं ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "हमारे 76वें गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। जैसे-जैसे हम अपनी स्वतंत्रता शताब्दी की अंतिम तिमाही में प्रवेश कर रहे हैं, आइए हम राष्ट्र प्रथम के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के साथ 2047 में विकसित भारत को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करें। आइए हम सामाजिक सद्भाव, पारिवारिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भावना और नागरिक कर्तव्यों के अपने सभ्यतागत लोकाचार को पोषित करें। आइए हमारे युवा आशा और संभावना की प्रचलित भावना को अनुकूलित करते हुए इस परिवर्तनकारी यात्रा का नेतृत्व करें।" वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।