देश

केंद्र की 24 महत्वपूर्ण समितियों का गठन,राहुल गांधी बनाए गए रक्षा मामलों की समिति के सदस्य, कंगना को भी मिली जिम्मेदारी

Important Committees Formed: महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया गया है इसमें पक्ष और विपक्ष के अहम चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, विदेश मामलों की संसदीय समिति की कमान कांग्रेस नेता शशि थरूर को मिली है।

Image

24 महत्वपूर्ण समितियों का गठन

KEY HIGHLIGHTS
  • वित्त मामलों की संसदीय समिति की कमान बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को मिली
  • बीजेपी नेता सी एम रमेश रेल मामलों की समिति के अध्यक्ष बने हैं
  • सपा नेता रामगोपाल यादव स्वास्थ्य मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष बने

Important Committees Formed: देश में 24 महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया गया, जिसमें नेता विपक्ष राहुल गांधी रक्षा मामलों की समिति के सदस्य बनाए गए हैं। वहीं बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह रक्षा मामलों की समिति के अध्यक्ष तो बीजेपी नेता राधा मोहन दास अग्रवाल गृह मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष बनाए गए है।

उधर वित्त मामलों की संसदीय समिति की कमान बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को मिली है तो कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को महिला, शिक्षा, युवा और खेल मामलों की संसदीय समिति की कमान दी गई है।

कंगना रनौत आईटी समिति की सदस्य

सपा नेता रामगोपाल यादव स्वास्थ्य मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष बने तो बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे संचार और आईटी समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं, उधर कंगना रनौत इसी समिति की सदस्य बनाई गईं हैं।

राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल विदेश मामलों की संसदीय समिति के सदस्य

विदेश मामलों की संसदीय समिति की कमान कांग्रेस नेता शशि थरूर को मिली है तो राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल इसी समिति के सदस्य बने हैं वहीं बीजेपी नेता सी एम रमेश रेल मामलों की समिति के अध्यक्ष बने हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article